Author: सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 21 जनवरी : हिमाचल के बिलासपुर जनपद के तलवाड़ गांव के निवासी आर्यन पाल सिंह ने यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रतिभा का लोहा मनवाया है l परीक्षा में देश भर से 36664 छात्रों ने भाग लिया था l जिसमें 759 ही परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं l आर्यन पाल एनआईटी (NIT) हमीरपुर में कंप्यूटर साइंस में एमटेक (M Tech) के फोर्थ सेमेस्टर का छात्र है। आर्यन पाल सिंह के पिता ध्रुव पाल सिंह गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (GDC) जुखाला में बतौर प्रधानाचार्य (Principal) के रूप में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि माता पूनम देवी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल घागस में प्रवक्ता…

Read More

बिलासपुर, 21 जनवरी : प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के स्वारघाट में आईटीआई (ITI) का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस आईटीआई का संचालन निजी भवन में किया जा रहा था जिसके चलते बच्चों को अच्छा शैक्षणिक माहौल नहीं मिल पा रहा था। उन्होंने कहा कि आईटीआई भवन का पूरा निर्माण करने में 6 करोड़ 50 लाख रूपए व्यय किया जाना हैं। उन्होंने कहा कि आईटीआई भवन को चार मंजिला बनाया जाना है जिसमें से दो मंजिल पूरी तरह तैयार…

Read More

बिलासपुर, 21 जनवरी : जनपद के घुमारवीं उपमंडल के गांव फागत के लोगों ने पानी की पाइप लाइन को तोड़ दिया है। पाइप लाइन के प्रभावित होने से नौ गांव के लोगों को पिछले एक हफ्ते से पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों में रोष है। बता दें कि लगभग चार दिन पहले फागत गांव के स्थानीय लोगों ने मेन पाइप लाइन खोल दी थी। इस लाइन से तीन से चार टैंकों को पानी की सप्लाई जाती है। लाइन को खोलने के बाद उसके ऊपर पत्थरों के ढेर रख दिए गए हैं। इसके कारण क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों…

Read More

बिलासपुर, 19 जनवरी : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पुत्र व समाजसेवी हरीश नड्डा द्वारा घुमारवीं में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कैंसर मरीजों की निःशुल्क जांच से लेकर दवाइयों की सुविधा व सामान्य जांच के मद्देनजर पांच वाहनों की सुविधा मौजूद रही।  शिविर में डेंटल कॉलेज सुंदरनगर से डेंटल वैन के अलावा एम्स बिलासपुर सहित विभिन्न अस्पतालों से करीब 08 चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम शिविर के दौरान मौजूद रही जिसमें मुख्यरूप से बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा लोगों का चेकअप किया गया। वहीं इस…

Read More

बिलासपुर,17 जनवरी : हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ के तत्वाधान में 18 जनवरी से अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पूर्व जून 2023 में भी अपनी प्रमुख मांगों को लेकर चिकित्सकों द्वारा पहले काले रिबन लगाकर और फिर पेन डाउन हड़ताल कर अपनी मांगे सरकार के समक्ष रखी गई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आश्वासन के बाद उन्होंने अपनी हड़ताल खत्म कर दी थी। मगर अब सात महीने बाद एक बार फिर चिकित्सकों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 18 जनवरी से काले…

Read More

बिलासपुर, 16 जनवरी : आए दिन एचआरटीसी (HRTC) की कोई न कोई घटनाएं या किस्से सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर से हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा गलत स्टेशन व अधिक किराया वसूलने का मामला प्रकाश में आया था। जिसमें एचआरटीसी की बस के परिचालक (conductor) ने दो महिला यात्रियों से गलत स्टेशन का किराया वसूला था। ये बस दिल्ली-मनाली रूट पर थी।          लिहाजा, मामले की शिकायत एचआरटीसी के आरएम कुल्लू राजन पुरोहित तक पहुंची। निगम ने गहनता से जांच के बाद गलती को स्वीकार कर लिया साथ ही अधिक किराया वसूलने पर माफ़ी…

Read More

बिलासपुर,15 जनवरी : जनपद में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) परिचालक द्वारा दो महिला सवारियों से अधिक किराया वसूलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस (HP 64-4174) दिल्ली-मनाली रूट पर चलती है। बस के परिचालक ने दो महिलाओं को गलत जगह का टिकट काट कर दिया। इतना ही नहीं ग्रीन कार्ड होने के बावजूद भी महिलाओं से अधिक किराया व एक महिला की बेटी माइनर थी जिसका आधा टिकट काटा जाना था।     गौरतलब है कि बस नवनिर्मित किरतपुर नेरचौक फोरलेन वाले रास्ते से आई व टिकट टाली जकातखाना…

Read More

बिलासपुर, 14 जनवरी : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh )के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। नैना देवी की पहाड़ी से दिखाई दे रहा पंजाब का ये मनमोहक नजारा हर किसी को अपनी और आकर्षित कर रहा है।  दरअसल, मैदानी इलाकों में इन दिनों घना कोहरा है। श्री नैना देवी की पहड़ियों से पंजाब का एक बहुत बड़ा इलाका दिखाई देता है। कोहरे की वजह से ऐसा प्रतीत हो रहा है, मानो आसमां जमीं पर उतर आया हो। पूरा पंजाब सफेद चादर की तरह प्रतीत हो रहा है। वीडियो में आप भी इस…

Read More

 बिलासपुर, 14 जनवरी : हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में रविवार को मकर संक्रांति के दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ कर पूजा अर्चना की और माताजी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया।  हालांकि पिछले कुछ दिनों से पंजाब और हरियाणा में ठंड के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दर्ज की गई थी। लेकिन मकर संक्रांति के दिन सुबह से श्रद्धालुओं का जमावड़ा मंदिर में लगा रहा और श्रद्धालुओं ने काफी संख्या में पहुंचकर माताजी के दर्शन किए।  मंदिर के कपाट भी सुबह दर्शनों के लिए जल्दी खोल दिए गए…

Read More

बिलासपुर,7 जनवरी : जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं में एक्स-रे की सुविधा होने के बाद भी लोगों को बाहर से एक्सरे करवाने पड़ रहे हैं। जिसके लिए उन्हें दोगुनी कीमत चुकानी पड़ रही है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल में जो एक्सरे मशीन है वह हाई स्टैंडर्ड की है। सुबह 12 बजे तक कम वोल्टेज के कारण वहां पर एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं, जबकि अस्पताल के सामने वाली दुकान में सुबह भी एक्स-रे हो रहे हैं। बन्टी शर्मा ने बताया कि इस अस्पताल का…

Read More