Author: MBM News

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : चुनावी मौसम में कांग्रेस के दिग्गजों ने हिमाचल में डेरा डाल लिया है। उतराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत के बाद हरियाणा के पूर्व सीएम भुपिंद्र सिंह हुड्डा भी राजधानी शिमला पहुंच गए हैं। इन वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं पर पार्टी के असंतुष्ठों व बागी नेताओं को मनाने की जिम्मेवारी है। भूपिंद्र सिंह हुड्डा ने आज पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की फिर से सरकार बनना तय है। यहां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास हुआ है। विकास के मामले में हिमाचल ने गुजरात को भी पीछे छोड़ दिया…

Read More

सोलन (एमबीएम न्यूज़): जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कंवर ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोलन जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो मतदान केन्द्र पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संभाले जाएंगे। इन 10 मतदान केन्द्रों का पूर्ण प्रबंधन महिला अधिकारियों एवं कर्मचाारियों द्वारा ही किया जाएगा। राकेश कंवर आज यहां विधानसभा चुनाव के संबंध में महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। राकेश कंवर ने कहा कि सोलन जिले के 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की (60-अर्की-2) तथा राजकीय उच्च पाठशाला बातल (83-बातल) को पूर्ण महिला प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाया…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह 27 अक्तूबर को चार विधानसभा क्षेत्रों की नब्ज टटोलेंगे। हेलीकॉप्टर से सुबह साढ़े 9 बजे हरिपुरधार में लैंडिंग। सीधे रवानगी चौपाल निर्वाचन क्षेत्र के कुपवी की होगी, जहां जनसभा के बाद एक बजे हरिपुरधार लौटेंगे। संगड़ाह में 1:20 बजे जनसभा का कार्यक्रम रखा गया है। दोपहर तीन बजे उड़ान भरकर पांवटा साहिब उतरेंगे। सतौन में जनसभा होगी।        इसके बाद 27 अक्तूबर की शाम ही पांवटा साहिब में जनसभा रखी गई है। यहीं रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह बिलासपुर की उड़ान भरने का कार्यक्रम है। सोलन से मिली…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : मनाली पुलिस ने नग्गर के पास एक विदेशी प्रेमी जोड़े को नशीले पदार्थाें के साथ गिरफ्तार किया है। यह करर्वाइ मनाली पुलिस ने उस दौरान की जब वे नग्गर चौक पर गश्त पर थे तो विदशी प्रेमी जोड़ा सामने से आया। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को जब तलाशी के लिए रोका तो वे अनाकानी करने लगे। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 15 ग्राम हेरोईन, 1 किलो 7 ग्राम एमडीएम और 50 कैप्सूल कोकीन के बरामद किए हैं।          डीएसपी मनाली पुनीत रधु ने बताया कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : उपमंडल बड़सर के सलौणी क्षेत्र की मक्कड़ पंचायत के अवाह बूला गाँव में एक व्यक्ति की ट्राले से गिरकर मौत हो गई। चरण दास पुत्र लौंगु राम घर के समीप लगते खोरया में ट्राले में घास लोड कर रहा था कि अचानक संतुलन बिगडऩे से उक्त व्यक्ति ट्राले से नीचे सर के बल गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।         जानकारी के अनुसार चरण दास निवासी अवाह बूला अपने घर के समीप ही पत्नी सहित ट्राले में घास लोड कर रहा था  कि…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़) : अम्ब उपमंडल के तहत पड़ते धार्मिक स्थल मैड़ी में डेढ वर्षीय बच्ची गर्म पानी में झुलस गई। गर्म पानी उपर गिरने से बच्ची की पीठ सहित शरीर का काफी हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया है। जिससे उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। हालांकि बच्ची के चिल्लाने की आवाजें सुनकर परिजनों ने मौके पर तुरंत अम्ब अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर तैनात चिकित्सक ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उच्च उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। जहां पर उसका उपचार चिकित्सकों की देखरेख में जारी है। घायल बच्ची की पहचान डेढ वर्षीय नेहा पुत्री हैप्पी गांव मैड़ी, तहसील अम्ब जिला…

Read More

चंबा (एमबीएम न्यूज़) : शहर के बीचों बीच डोगरा बाजार मार्ग पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से एक महिला इसकी चपेट में आ गई। इसके चलते महिला घास हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। महिला ने अस्पताल में जख्मों के तांव न सहते हुए दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान निर्जला सिंह निवासी कशमीरी मोहल्ला के रूप में हुई।          जानकारी के लिए बता दें कि चंबा शहर में इन दिनों नगर परिषद चंबा द्वारा तारकोल बिछाने का कार्य शुरू किया गया है। इसका कांट्रेक्ट एक ठेकेदार को दिया…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़) : भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल के विधानसभा चुनावों के प्रचार को और तेज करने 3 दिन के प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर के पहले सप्ताह में हिमाचल का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार रैलियों का खाका तैयार किया जा रहा है। संसदीय क्षेत्र अनुसार भाजपा प्रधानमंत्री की रैली का टूर प्लान तय कर रही है। इसके लिए भाजपा के आला नेता प्रधानमंत्री के दौरे को फाइनल करने में जुट गए हैं। हिमाचल भाजपा के नेता पार्टी आलाकमान व प्रधानमंत्री कार्यालय से इन…

Read More

मंडी (वी कुमार) : कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री अनिल शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर पर निशाना साधा है। अनिल शर्मा का कहना है कि जो नेता उनपर मलाई खाने का आरोप लगा रहे हैं, उन्होंने खुद मलाई खाई है। अनिल शर्मा ने कौल सिंह ठाकुर से यह भी पूछा है कि मंत्रिमंडल में कौन सी मलाई मिलती है, जरा इस बारे में खुलकर बताएं। यह बात अनिल शर्मा ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र भरने के बाद ऐतिहासिक सेरी मंच पर उमड़े हजूम को संबोधित करते हुए कही।        अनिल शर्मा ने…

Read More

https://youtu.be/h6k6QRrf7NU शिमला (एमबीएम न्यूज) : बहुचर्चित गुडिया प्रकरण में बुधवार को सीबीआई ने हाईकोर्ट में 70 पन्नों की स्टेटस रिपोर्ट सौंपी है। इस पर हाईकोर्ट ने सीबीआई की पीठ थपथपाई है। सनद रहे कि पिछली अधिकतर सुनवाईयों के दौरान सीबीआई को न्यायालय से लगातार फटकार का सामना करना पड़ रहा था। कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश संजय करोल व न्यायधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ ने रिपोर्ट पर संतुष्टि जाहिर की है।           सीबीआई को 30 नवंबर तक लॉकअप में सूरज की हत्या का चालान दाखिल करना है, जबकि गुडिया मामले की अगली स्टेटस रिपोर्ट 20 दिसंबर तक दी…

Read More