चंबा (एमबीएम न्यूज़) : शहर के बीचों बीच डोगरा बाजार मार्ग पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से एक महिला इसकी चपेट में आ गई। इसके चलते महिला घास हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। महिला ने अस्पताल में जख्मों के तांव न सहते हुए दम तोड़ दिया। मृतक महिला की पहचान निर्जला सिंह निवासी कशमीरी मोहल्ला के रूप में हुई।
जानकारी के लिए बता दें कि चंबा शहर में इन दिनों नगर परिषद चंबा द्वारा तारकोल बिछाने का कार्य शुरू किया गया है। इसका कांट्रेक्ट एक ठेकेदार को दिया गया है। बुधवार को ठेकेदार डोगरा बाजार पर तारकोल लेकर आया। लेकिन उतराई होने के चलते ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके लिए एक महिला ट्रैक्टर की चपेट में आ गई।
स्थानीय लोगों ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। पुलिस टीम चालक को पकड़ने के लिए रवाना हो गई है।