Author: MBM News

मंडी(वी  कुमार): जब तक भाजपा ने अपना सीएम कैंडिडेट घोषित नहीं किया था तब तक जय राम ठाकुर का नाम भी इस सूची में शामिल रहा। अब जब भाजपा ने सीएम कैंडिडेट घोषित कर दिया है तो भी जय राम ठाकुर का नाम किसी बड़े पद की चर्चाओं में चला हुआ है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जय राम ठाकुर को या तो डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है या फिर उन्हें सरकार में दूसरे दर्जे का मंत्रीपद दिया जा सकता है।        क्योंकि केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सराज…

Read More

 शिमला (एमबीएम न्यूज़ ) : जिले के चिडग़ांव थाना अंतर्गत डिस्बानी टिक्कर के पास सेंट्रो कार गहरी खाई में गिर गई। सोमवार देर शाम करीब 7 बजे हुए इस हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौत हो गई और एक को चोटे आई है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि कार नम्बर (HP 10 A-3733) करीब 100 फीट गहरी खाई में तब लुढ़की, जब यह बडियार से टिककर की ओर जा रही थी। कार में 3 लोग सवार थे, इनमे 2 की मौत हो गई। जिनकी पहचान 50 वर्षीय कैलाश निवासी दोगरी और 40 वर्षीय दर्शन निवासी टिक्कर के रूप में…

Read More

श्री रेणुका जी (एमबीएम न्यूज): विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल खासा दिलचस्प हो गया है। यहां भाजपा के कमल व पूर्व विधायक हिरदा राम के गोभी के फूल के बीच पंजा फंसा हुआ है। देखना यह है कि कांग्रेस का पंजा निकलने में कामयाब होता है या नहीं। गौरतलब है, भारतीय जनता पार्टी के बागी व पूर्व विधायक हिरदा राम को गोभी का फूल चुनाव चिन्ह मिला है। सीपीएस विनय के कुछ खास समर्थक उनसे किनारा कर गए हैं।         अहम बात यह है कि पूर्व विधायक रूप सिंह भी हिरदा राम के समर्थन में खुलकर सामने…

Read More

कुनिहार ( दीपक चौधरी):  केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह कहा , मैं चकित हूँ कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा अर्की क्षेत्र के प्रसिद्ध सायरोत्सव के दौरान पुनः अर्की क्षेत्र की जनता के बीच में न आने की कसम के बावजूद चुनाव लड़ने का निर्णय क्यों लिया गया। अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार में भाजपा प्रत्याशी रत्न सिंह पाल् के पक्ष में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री  ने कहा कि बीजेपी देश बनाने के लिये राजनीति करती है न कि तोड़ने के लिये।      उन्होंने कहा कि देश की जनता के भले लिए केंद्र सरकार द्वारा कई जनहित योजनाओं को लागू किया गया लेकिन प्रदेश…

Read More

 हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़): मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार पूर्णतया बंद हो जाएगा। इस दौरान मतदान केंद्रों के सौ मीटर की दूरी तक सभी राजनीतिक पोस्टर तथा बैनर हटाने के दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।          सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कदम ने जिला मुख्यालय पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आदर्श चुनाव आचार संहिता की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वोटर स्लिप बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़): शहर से कांग्रेस की टिकट कटने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले हरीश जनार्था के पक्ष में चुनाव प्रचार करने वाले 3 कांग्रेस नेताओं पर गाज गिरी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम के पूर्व महापौर सहित तीन कांग्रेसियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। साथ ही उनकी प्राथमिक सदस्यता को 6 साल के लिये रद्द किया गया है।        कांग्रेस पार्टी के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि शिमला के पूर्व महापौर जैनी प्रेम और पूर्व पार्षद शशि शेखर तथा अनीता ठाकुर द्वारा कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार किया जा रहा है। इस…

Read More

मंडी (वी कुमार): केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस नोटबंदी पर हंगामा मचा रही है। लेकिन वह बताना चाहती हैं, कि नोटबंदी के कारण देश में अब तक 30000 करोड रुपए का काला धन पकड़ा जा चुका है।      दो लाख फर्जी कंपनियां पकड़ी गई है। स्मृति ईरानी ने कहा कि इससे पहले वह तीन बार सराज विधानसभा क्षेत्र में आ चुकी हैं। लोगों के मदद से भाजपा प्रत्याशी जय राम ठाकुर को तीनों बार जीत हासिल हुई वह चाहती हैं, कि इस बार भी भाजपा प्रत्याशी…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): चौगान मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी के समर्थन में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नहीं पहुंच पाए। करीब एक मिनट के फोन पर संबोधन में सीएम ने लोगों से अपनी गैर मौजूदगी को लेकर क्षमा मांगी। साथ ही सोलंकी के समर्थन में वोट की अपील की। सीएम वीरभद्र सिंह के न आने पर कांग्रेस की प्रदेश सह प्रभारी रंजीत रंजन, आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्य सभा सांसद कुमारी शैलजा व कंवर अजय बहादुर सिंह इत्यादि ने मोर्चा संभाला।        अपने संबोधन में कांग्रेस नेत्री रंजीत रंजन ने मोदी पर…

Read More

कांगड़ा (एमबीएम न्यूज): कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की नगरोटा बगवां की रैली में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को गुस्सा आ गया। यहां तक की मंच से ही अनुशासन में रहने की नसीहत भी दे डाली। दरअसल हुआ यूं कि जब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जनसभा को संबोधित कर रहे थे तो बाली के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। वह कहने लगे, हमारा मुख्यमंत्री जीएस बाली जैसा हो। गुस्साए मुख्यमंत्री ने जयहिन्द कहकर अपने अभिभाषण को विराम दे दिया।         सीएम का नगरोटा बगवां की रैली में मौजूद होने का कार्यक्रम नहीं था, क्योंकि नाहन में रैली तय…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज़) : भाजपा प्रत्याशी डा. राजीव बिंदल ने कहा कि चुनाव में हार सामने देखकर कांग्रेस के स्थानीय नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठें हैं और कांग्रेस का गुंडा तत्व दादागिरी पर उतारू हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता क्षेत्र में आतंक का माहौल बनाने का प्रयास कर चुनावी माहौल को खराब करना चाहते हैं।        डा. बिंदल ने कहा, पिछले कल माजरा में चुने गए प्रतिनिधि उप प्रधान पर जानलेवा हमला हुआ, वहीं आज मर्यादा की सीमाओं को लांघते हुए सामाजिक संस्था में काम करने वाली लड़कियों से कांग्रेस के गुंडा तत्वों ने…

Read More