Author: MBM News

बद्दी (एमबीएम न्यूज़) : बद्दी पुलिस ने शुक्रवार को बरोटीवाला में 39 शराब की पेटियां पकड़ी। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राहुल शर्मा ने की। जानकारी अनुसार शुक्रवार को पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। सांय करीब 4 बजे एक स्कार्पियो नाका तोडक़र भाग गई।        एसएचओ बद्दी जयराम डोगरा, एएसआई यादव हैड कंस्टेबल पवन, आरक्षी जगदीप व चालक संजीव ने उनका पीछा किया और बरोटीवाला में दबोच लिया। जहां पुलिस ने 39 पेटी शराब पकड़ा। इनमें 25 पेटी देसी शराब की थी जबकि 14 पेटी अंग्रेजी शराब की थी।…

Read More

हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़) : हमीरपुर में एक बार फिर रिश्ते तार-तार हो गए है। मामला हमीरपुर के बड़सर का है। यहां पर एक प्रवासी ने छह वर्षीय प्रवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना का अंजाम देने के बाद प्रवासी फरार है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके साथ ही बिहार का महिंद्र भी रहता था।         बच्ची के पिता ने बताया कि उसके बड़े बेटे ने आरोपी को बच्ची के साथ दुष्कर्म करते हुए देख लिया था। बच्ची लहूलुहान होकर तडप रही थी। इतने में…

Read More

बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा) : भाजपा के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल ने  हिमाचल प्रदेश में अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है।शुक्रवार को जिला बिलासपुर के श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में धूमल ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया जहां पर भाजपा प्रत्याशी रणधीर शर्मा के पक्ष में उमड़ी भीड़ देखकर धूमल गदगद हुए बहीं प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर उन्होंने जमकर निशाना साधा।       धूमल ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर भी कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा था कि अगर हिमाचल में 60 से ज्यादा सीटें भाजपा की आई तो वह…

Read More

मंडी (वी कुमार) : आगरा के पास खंदौली टोल प्लाजा के पास हुए बस हादसे में मंडी जिला के करीब 40 बच्चे घायल हो गए हैं। इनमें 6 बच्चों को गंभीर चोटें आने की जानकारी मिल रही है। जिन बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं उनके परिजन तुरंत प्रभाव से आगरा के लिए रवाना हो गए हैं।        बता दें कि आलोक भारती पब्लिक स्कूल कोटली के बच्चों का एक दल स्कूल स्टाफ के साथ आगरा घुमने के लिए गया हुआ है। मंडी की ही एक टुअर एजैंसी इन सभी को वहां पर लेकर गई है। आज यह…

Read More

धर्मशाला(एमबीएम न्यूज़ ): जिला निर्वाचन विभाग कांगड़ा द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आज जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के रक्कड़, डाडासीबा तथा टैरेस में कार्यक्रम आयोजित किये। कलाकारों ने गीत एवं नाटकों के माध्यम से बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा और भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।         उन्होंने बताया कि सभी मतदान केन्द्र भू-तल पर बनाए गये हैं। दिव्यांग मतदाताओं को चलने में सुविधा हो या उनकी व्हील-चेयर मतदान केन्द्र के अन्दर ले जाई जा सके इस हेतू रैम्प बनाये…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : शहरी विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में कूदने वाले राज्य पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनार्था ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को अपना राजनीतिक गुरू बताया है। आज शिमला निर्वाचन क्षेत्र का घोषणा पत्र जारी करने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में जनार्था ने कहा कि वीरभद्र सिंह उनके राजनीतिक गुरू हैं और किसी भी मोड़ पर उन्हें मेरी जरूरत पड़ेगी, तो मैं खड़ा रहुंगा।         जनार्था ने कहा कि कांग्रेस में चल रही गुटबाजी का वह शिकार हुए हैं। इसी वजह से उनकी टिकट कटी है। कांग्रेस हाईकमान…

Read More

शिलाई (एमबीएम न्यूज): विधानसभा क्षेत्र के टटियाना में कांग्रेस के पक्ष में उमड़े जनसैलाब ने पार्टी को नई ऊर्जा दी है। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह यहां मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंचे थे। हाल ही में बीजेपी ने टटियाना पंचायत के 30 परिवारों को पार्टी में शामिल करने का दावा किया था। जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि तमाम मोर्चाे पर स्थानीय विधायक विफल रह चुके हैं।         उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश की हालत खराब हो चुकी है। दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : उपमंडल भोरंज के विभिन्न कस्बों में पार्किंग सुविधा न होने के कारण जाम की स्थिति विकराल होती जा रही है। इस समस्या के कारण वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस मुद्दे को भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी भुनाना चाहेंगे। वहीं विभिन्न कस्बों में व्यवस्था को चुस्त.दुरुस्त करने के लिए तैनात पुलिस कर्मी भी कोई खास भूमिका अदा नहीं कर पा रहे हैं। कई कस्बों में पुलिस ने 2-2 पुलिस कर्मी भी तैनात किए हैं। लेकिन जब कस्बों में जाम लगता है तो ये कर्मी भी कम पड़ जाते हैं।        …

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): तो लीजिए, शहर में एचआरटीसी की इलैक्ट्रिकल बस पहुंच गई है। डीजल व पैट्रोल से नहीं, बल्कि बिजली से चार्ज होकर दौड़ेगी। एक बार चार्जिंग पर 70 से 100 किलोमीटर तक चलने की क्षमता होगी। लेकिन शहरवासियों को इसकी सवारी करने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि क्षेत्रीय प्रबंधक साहब का कहना है कि चुनाव आचार संहिता लागू है। परमिशन भी ऊपर से ही आनी है। 7 सीटर इलैक्ट्रिकल बस का इस्तेमाल मुद्रिका बस की तरह ही होगा।         उधर पिछले कुछ दिनों से 30 सीटर मुद्रिका बस सेवा शुरू हो चुकी…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): सोशल मीडिया के जमाने में हर कोई इस मंच को अपने निजी स्वार्थों के लिए इस्तेमाल करने में लगा हुआ है। लेकिन कुछ युवा इस लीक से हटकर भी समाजिक कार्यों में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। इसका उदाहरण शिलाई क्षेत्र के पंडोग गांव के रहने वाले युवा कलाकार रवि चौहान ने पेश किया है। फेसबुक पेज पर रवि की आईडी “Pahadi Matlb Khedi” अपनी अलग पहचान बना चुका है।        शिलाई कॉलेज के स्टुडेंट रवि चौहान इस आईडी के माध्यम से पहाड़ी भाषा व संस्कृति को प्रचारित करने में लगे हुए हैं। खास बात यह…

Read More