Author: MBM News

मंडी (वी कुमार): हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपनी हार को सामने देख कर बौखला गई है और तभी कांग्रेस के लोग आने वाली 8 नवम्बर को सभी स्थानों पर छाती कूटने और रोने के अभियान को चलाने जा रही है। यह बात देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  सुन्दरनगर में आयोजित एक चुनावी जन सभा को सम्बोधित करते हुए कही। सनद रहे कि कांग्रेस ने नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर काला दिवस मनाने का ऐलान किया है , इस पर ही मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा।  मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमले बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार ने…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज़) : शहर में गुरू नानक देव जी का प्रकाशोत्सव शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरूद्वारा श्री दशमेश अस्थान में प्रात:काल से ही विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर विशेष दीवान सजाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न रागी जत्थों ने संगत को निहाल किया। प्रकाशोत्सव के मौके पर गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से अटूट लंगर का भी आयोजन किया गया। जिसमें शहर के हजारों लोगों ने प्रसाद चखा। शाम के समय नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन की अगुवाई पंच प्यारों द्वारा की गई।         दशमेश अस्थान गुरुद्वारा साहिब…

Read More

श्री रेणुका जी (एमबीएम न्यूज): दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला शनिवार को को संपन्न हो गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। राज्यपाल ने देव पालकियों को कंधा देकर विदा किया और उसके साथ ही मेले का विधिवत समापन हो गया। रेणु मंच से अपने संबोधन के दौरान राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि मेले व त्योहार हमारी संस्कृति के परिचायक है।  इसमें हमारी पौराणिक संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। गौर हो कि अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेला माता व पुत्र के मिलन का प्रतीक है।         दशमी के दिन भगवान…

Read More

कुल्लू(एमबीएम न्यूज़) : पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ धर दबोच लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उनकी एक टीम ने हरिपुर भुंतर से सोमवन के लिए जाने वाले रोड़ में नाका लगा रखा था और इस दौरान एक वाहन एचपी-33ई टी-9461 आई जब उसकी तलाशी ली गई तो वाहन में बैठे एक कालीदास नाम के व्यक्ति के कब्जे से 826 ग्राम चरस बरामद की गई है।    एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Read More

चंबा (एमबीएम न्यूज़): निर्दलीय नामांकन भरने वाले भाजपा विधायक बीके चौहान ने भाजपा प्रत्याशी पवन नैयर को अपना समर्थन दे दिया है। शनिवार को बीके चौहान ने यह ऐलान पार्टी कार्यकर्त्ताओं की मौजूदगी में किया। अब विधानसभा क्षेत्र चंबा में बगावत करने वाले भाजपा नेता डॉ. डीके सोनी ही शेष बचें है। कांग्रेस से किसी भी नेता ने बगावत नहीं है।        गौरतलब है कि पार्टी टिकट न मिलने से नाराज भाजपा विधायक बीके चौहान ने बगावत कर दी थी। नामांकन भरकर अपनी दावेंदारी ठोंकी थी। इसी तरह डॉ. डीके सोनी भी भाजपा का पार्टी टिकट चाहते थे।…

Read More

चम्बा (एमबीएम न्यूज़) : थाना भरमौर के तहत लूणा-छतराडी-कूंर लिंक मार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब दस बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई, जिस कारण कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य लोग घायल हैं। इनमें से एक गंभीर घायल को मेडिकल कॉलेज चंबा से टांडा रैफर कर दिया गया है। एक अन्य घायल को चंबा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है।        मृतकों की पहचान नीचू राम (30) पुत्र शिव दयाल निवासी गांव गलथन पंचायत छतराड़ी व संजीव कुमार (20) पुत्र बुशैहरिया राम निवासी…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : बंजार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी ने कहा है कि इस विस क्षेत्र में एक राजा के बेटे व किसान के बेटे में टक्कर है। अब जनता को फैसला करना है कि किसको अवसर देना है। यह बात उन्होंने ग्राम पंचायत थाटीबीड़ व मंगलौर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बंजार में पहली बार 40 वर्षों के बाद एक साधारण परिवार के बेटे को भाजपा का टिकट मिला है और दूसरी तरफ सदियों से राज कर रहे राज घराने के राजा के बेटे को टिकट मिला है। उन्होंने कहा…

Read More

रिकांगपिओ (जीता सिंह नेगी): शिमला जिला के सुन्नी तहसील के छोटा से गांव भरकंड के सैनिक परिवार में जन्मे रश्मि ठाकुर प्रदेश मे  राज्य व अंतराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले उत्सवों मे बतौर महिला एकंर के रूप मे धमाल मचा  रही है। बचपन मे ही पिता का साया उठ गया था। पिता की याद को अभी भुलाया भी नही था कि मां भी स्वर्ग सिधार गयी। मां-बाप का साया उठने के बाद भी रशिम ठाकुर कभी होंसला नही हारी।     उन का लक्ष्य आर्मी मे जाना था। मगर बचपन से ही स्कूल स्तर से महाविद्यालय स्तर, एसीसी, स्पोर्ट्स आदि अवसर पर एकंर का कार्य…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): ट्रांसगिरि क्षेत्र की बेटियां ही नहीं, बल्कि बेटे भी पीछे नहीं है। हाल ही में एक साथ चार बेटियां पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर बनी तो टिम्बी के रहने वाले 23 वर्षीय प्रकाश ठाकुर ने लंगड़ी कबड्डी की भारतीय टीम में जगह बना ली है। यह कामयाबी प्रकाश को मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद मिली।      16 नवम्बर से सिंगापुर में आयोजित हो रही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रकाश को हिस्सा लेना है। बेहतरीन खिलाड़ी प्रकाश का कहना है कि भारतीय लंगड़ी क्लब के राष्ट्रीय महासचिव का फोन आया तो वह…

Read More

हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़): आखिरी मोहलत निकल जाने के बाद भी जिले में अब भी सैकड़ों लाइसेंस धारकों ने नजदीकी थानों में अपनी लाइसेंसी बंदूकें और पिस्टल जमा नहीं करवाई हैं। अब ऐसे लोगों का थाना वाइज डाटा जिला पुलिस प्रशासन इकट्ठा कर रहा है ताकि चुनावी बेला पर इन पर नजर रख कर कार्रवाई की जा सके।  हथियारों को नजदीकी थाने में जमा करवाने के लिए प्रशासन ने 30 अक्टूबर तक का समय दिया था।      जिले में 4453 लाइसेंसी हथियार लोगों के पास हैं। जिनमें से करीब 3800 लाइसेंसी हथियार ही थानों में जमा हो पाए हैं और अभी भी…

Read More