Author: MBM News

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : बहुचर्चित गुड़िया मर्डर मामले के एक आरोपी सूरज की हिरासत में हुई हत्या के मामले में शिमला की जिला व सत्र अदालत ने हिमाचल पुलिस के निलंबित आईजी जहूर एच जैदी, एसपी डीडब्ल्यू नेगी, डीएसपी मनोज जोशी और छह अन्य पुलिसवालों की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिये फिर बढ़ा दी है। इन सभी आरोपियों को सीबीआई ने बुधवार को अदालत में पेश किया था। अगली सुनवाई अब इस मामले की 30 जनवरी को होगी। तब तक सभी आरोपी पुलिस वाले कंडा जेल में ही रहेंगे।       उधर, आरोपियों के आवाज के नमूने लेने सम्बंधी…

Read More

हमीरपुर(एमबीएम न्यूज़): सुजानपुर के युवक सुशांत कपूर ने पंजाबी म्यूजिक  इंडस्ट्री में दमदार एंट्री की है। पहले ही गाने से 50 हजार से ज्यादा दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी है। सुशांत कपूर ने बताया कि चंडीगढ़ में उनकी पहली एलबम है, जो कि जेएस रिकॉर्ड बैनर तले बनाई गई है। धोखे-बाजी में उन्होंने लीड रोल किया।         यू-ट्यूब पर अभिनय को काफी तारीफ मिल रही है। सुशांत चंडीगढ़ में बीटेक कर रहे हैं। युवा कलाकार का एक ही सपना है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रवेश करके हिमाचल को अलग पहचान दिलाना है। सुशांत कपूर के पिता सुजानपुर के साथ…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): 79वीं नेशनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए नाहन की अनन्या ठाकुर कोलकात्ता में प्रतिभा का जौहर दिखाएगी। अनन्या का चयन कोलकत्ता(दुर्गापुर)  में 18 से 25 जनवरी तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के जूूनियर एंड यूथ ग्रुप में हुआ है।         अनन्या राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रैंकिंग-2 पर रही थी। जबकि गत तीन वर्ष से जिला सिरमौर में वह पहली रैंकिंग पर रही हैं। अनन्या का चयन इससे पहले भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। इस बार वह अपने खेल में निखार लाकर मैदान में गोल्ड के लिए उतरेगी। शहर के…

Read More

सोलन (एमबीएम न्यूज) : चंडीगढ़-शिमला हाईवे के बाईपास पर सब्जी मंडी के नजदीक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हुई है। हालांकि पुलिस कारणों को लेकर जांच कर रही है, लेकिन तेज रफ्तार भी वजह मानी जा रही है।          घटना स्थल पर जब पुलिस पहुंची तो बेहद बुरी तरह से जख्मी युवक की सांसें चल रही थी, लेकिन चंद मिनटो में ही युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय चमन लाल के तौर पर की गई है।          प्रारंभिक जांच…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज): खोड़ोवाला गांव मेें तुलसी रानी को नशे के कारोबार के जुुर्म में गिरफ्तार किया गया है। 50 साल की महिला खोड़ोवाला गांव में अपने घर से ही कारोबार चलाती पकड़ी गई है। कब्जे से प्रतिबंधित 1350 गोलियां व 78 बोटल्स कोरैक्स की बरामद हुई हैं।         सिंगपुरा चौकी के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस को पता चला है कि घर के कमरे से ही अवैध तौर पर नशीली दवाओं को बेचने का कार्य कर रही थी। पुलिस ने पाया कि दवाएं प्रतिबंधित हैं, जिन्हें अवैध तौर पर घर में रखा गया…

Read More

धर्मशाला (एमबीएम न्यूज़) : क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी जेएस राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 जनवरी 2018 को 50 पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। राणा ने बताया कि मैसर्ज डॉ रेडियस लेबोरेट्रिज लिमिटेड, गांव मौजा थाना, नालागढ़ रोड़ बद्दी, जिला सोलन के लिए प्रातः 10 बजे से राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला में साक्षात्कार लिए जाएंगे।          30 पद तकनीकी ट्रेनी के जिसके लिए शैक्षिणक योग्यता 10 जमा दो वर्ष 2017 व 60 प्रतिशत अंक मेडिकल या नॉन मेडिकल में, आयु 18 से 20 वर्ष तथा वेतनमान 1.45 लाख प्रतिवर्ष दिया जाएगा। 20 पद तकनीकी ट्रेनी के जिसके लिए…

Read More

मंडी(वी कुमार): जिन निवेशकों के पावर प्रोजैक्ट हिमाचल में अधर में लटके हुए हैं उनके लिए आने वाले दिनों में अच्छी खबर मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश सरकार अधर में लटके प्रोजैक्टस को फिर से शुरू करवाने के लिए ऊर्जा नीति में बदलाव लाने पर विचार कर रही है। इस बात के संकेत ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने दिए हैं।        अनिल शर्मा की मानें तो इस विभाग में अभी तक जो काम होना चाहिए था वह नहीं हो सका है, जिसके पीछे कई कारण हैं। अनिल शर्मा के अनुसार पिछले पांच वर्षों में बहुत से ऐसे प्रोजैक्टस हैं, जो लिटिगेशन…

Read More

मंडी( वी कुमार): 14 फरवरी से शुरू होने वाले 7 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का नजारा इस बार कुछ अलग होने वाला है। जिला को सीएम की सौगात मिलने के बाद इस बार शिवरात्रि महोत्सव भव्य और आकर्षक होगा। इस दिशा में जिला प्रशासन ने प्रयास करना शुरू कर दिए हैं।        मंगलवार को उपायुक्त के सभागार आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की आमसभा में निर्णय लिया गया कि इस बार शिवरात्रि महोत्सव के दौरान छोटी काशी को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। आम सभा की अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने की। उनके साथ डीसी ऋग्वेद ठाकुर और एसपी अशोक कुमार…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़): शहर में बिजली की वोल्टेज उपभोक्ताओं के लिए परेशानी बन रही है। सब-डिविजन में ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में करीब 147 ट्रांसफार्मर चालू हैं। शहर में विद्युत लाइनों में पुरानी तारों को बदलने के लिए पूरा मैटीरियल विद्युत विभाग के पास पहुंच गया है और कर्मचारी कार्य में भी जुट गए हैं। विभाग में फोरमेन, लाइनमैन तथा टीमेट सहित करीब 20 तकनीकी कर्मचारियों की आवश्यकता है। शहर में दो फीडरों से हाउसिंग बोर्ड फीडर तथा शहर में दो फीडरों से विद्युत आपूर्ति की जा रही है।        पूरे सब-डिविजन हमीरपुर में सात फीडरों से विद्युत आपूर्ति…

Read More

चंबा (एमबीएम न्यूज़) : राष्ट्रीय उच्चमार्ग चंबा-पठानकोट पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक चरस तस्कर को धर दबोचा है। पुलिस ने तलाशी के दौरान इस व्यक्ति के कब्जे से 350 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है।        पुलिस ने चरस तस्करी करने पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने उक्त मार्ग पर गोली के समीप नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान चंबा से अमृतसर जा रही निगम की बस को तलाशी के लिए रोका।        पुलिस को बस में तलाशी करता देख देस राज पुत्र…

Read More