Author: MBM News

सुंदरनगर (नितेश सैनी): मामला, बीबीएमबी की आवासीय कालोनी से जुड़ा हुआ है। 40 साल से परिवार मकान में रह रहा था। लेकिन अचानक ही बीबीएमबी का डांडा चला। देखते ही देखते मकान को मलबे में तबदील कर दिया गया। यकीन मानिए, परिवार को नोटिस तक नहीं दिया गया। सर्द रातों में परिवार कहां जाएगा, किसी को कोई चिंता नहीं। इस घर के ढह जाने के बाद जो स्वाभाविक तस्वीरें सामने आई।         एक तस्वीर में नन्हीं सी बच्ची मलबे के ढेर में स्कूल की किताबें-कापियां तलाश कर रही थी। आरोप यह भी है कि बीबीएमबी प्रबंधन ने रसूखदारों…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़ ):ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री  वीरेन्द्र कंवर ने आज जानकारी दी कि भारत सरकार ने मनरेगा के सामग्री घटक के तहत  प्रदेश को 35.08 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय सहायता से न केवल लम्बित विकासात्मक कार्यों को पूर्ण किया जा सकेगा, बल्कि सामग्री घटकों से वेतन पाने वाले तकनीकी सहायकों तथा अन्य श्रमिकों को वेतन की अदायगी करने में भी सहायता मिलेगी। मंत्री ने प्रदेश को यह राशि प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़ ): जयराम सरकार में तबादलों व आदेश रद्द करने का सिलसिला जारी है। शनिवार को 11 एचएएस अधिकारियों के तबादले व पुराने आदेश संशोधित हुए है।इसके अलावा दो आईएएस अधिकारियों का भी फेरबदल हुआ। सरकार ने आईपीएच महकमे में चारो  चीफ इंजीनियर स्तर के अधिकारियों को  भी बदला है।  हमीरपुर जोन के चीफ इंजीनियर सुमन विक्रांत को शिमला बदल दिया गया है। मंडी में तैनात चीफ इंजीनियर राजेश बख्शी का तबादला धर्मशाला किया गया है यहां से नवीन पूरी को मंडी बदला गया है, शिमला के चीफ इंजीनियर राकेश महाजन को हमीरपुर स्थानांतरित किया गया है। 11 HAS अधिकारियो के तबादले या संशोधन : https://goo.gl/D1bsjf  2 IAS…

Read More

मंडी(वी कुमार): हिमाचल प्रदेश में पहली बार पतंग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह उत्सव शहर के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में आयोजित होगा जिसे जिला पुलिस सोच संस्था और देवभूमि मोटर्स तथा अन्य लोगों के सहयोग से आयोजित करने जा रही है। सोमवार 22 जनवरी को वसंत पचंमी वाले दिन 2 से 5 बजे तक इस पतंग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। डीएसपी हैडक्वार्टर हितेश लखनपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अपनी संस्कृति को सहेजे रखने के उद्देश्य से पतंग उत्सव का आयोजन किया जाएगा।     इसमें स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी और व्यक्तिगत तौर भी बेहतर पतंगबाजी करने वाले को ईनाम में…

Read More

श्री रेणुका जी (एमबीएम न्यूज): शनिवार दोपहर को संगड़ाह उपमंडल के भूतमढ़ी खनन क्षेत्र में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय मंगनी राम के तौर पर की गई है, जो नेपाल का रहने वाला था।          नेपाली मूल का मंगनी राम भूतमढी में काम की तलाश में जा रहा था। इसी बीच चलते ट्रक में लिफ्ट लेने का प्रयास किया। लेकिन चंद क्षणों में ही मंजर बदल गया, क्योंकि ट्रक के टायर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।         शव को अस्पताल लाया…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : एक अदालत ने शनिवार को चरस के एक मामले में अपना निर्णय सुनाते हुए दो किलो चरस सहित धरे गए व्यक्ति को दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा व एक लाख रुपए जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने की हालत में दोषी को एक साल अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी।          मामले के अुनसार पुलिस ने आरोपी बुद्धि सिंह को 24 फरवरी 2016 को शाम 7 बजे हुल्ली के पास गुम्मा कोटखाई के पास सड़क पर दोषी को हाथ में एक कैरी बैग ले जाते हुए…

Read More

 कुल्लू (एमबीएम न्यूज़ ):  प्रशासनिक कार्यों में सूचना प्रौद्योगिकी के बेहतर प्रयोग तथा नई पहल करने के लिए कुल्लू के उपायुक्त युवा आईएएस अधिकारी यूनुस को एपीजे अब्दुल कलाम इनोवेशन इन गवर्नेंस अवार्ड से नवाजा गया है। शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में यूनुस को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। विश्व प्रसिद्ध पर्यटक रोहतांग के लिए पर्यटकों की गाड़ियों की परमिट प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने तथा उसमें सूचना प्रौद्योगिकी के बेहतर प्रयोग और जिला के दुर्गम क्षेत्रों में ट्रैकरों की लोकेशन पर नजर रखने के लिए गो कुल्लू डाॅट काॅम वैबसाइट तैयार करने…

Read More

चंबा (एमबीएम न्यूज़): ननखड्ड के समीप पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान 19 ग्राम कोकीन बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने यह कामयाबी शुक्रवार देर रात को की। पुलिस ने इस मामले को लेकर रमन कुमार पुत्र रत्न चंद निवासी ननवाड़ तहसील बैजनाथ व जिला कांगड़ा के ‌खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।       प्राप्त जानकारी के अनुसार कोकीन बरामद होने का यह जिला में पहला मामला है। इस मामले से अब पुलिस भी मुस्तैद हो गई है। इससे पहले कभी कोकीन की खेप बरामद होने का मामला प्रकाश में नहीं आया है।…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़): जिला के किसी भी पेट्रोल पंंप को चलाने के लिए दमकल विभाग ने अनुमति नहीं दी है। विभाग की बिना अनुमति के चल रहे पट्रोल पंप पर अग्निशमन यंत्र तो मात्र दिखावे के लिए लगाए गए है। यंत्र चलने काबिज है या नहीं इसका कोई प्रमाण नहीं है।         दमकल विभाग जिला से पिछले दो वर्ष के काल में किसी भी पेट्रोल  पंप को एनओसी नहीं दी गई है। बड़ी बात यह है कि किसी भी पेट्रोल पंंप की तरफ से एनओसी के लिए आवेदन भी नहीं आया। जब दमकल विभाग का प्रमाण पत्र जारी ही नहीं…

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज): हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 551 के तहत प्रयोगशाला सहायक के 58 पदों का अंतिम नतीजा जारी कर दिया है। चयन प्रक्रिया में 26 जून 2017 को लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ था।         13 सितंबर को सरकार द्वारा जारी किए गए मापदंडों के मुताबिक कार्रवाई अमल में लाई गई। आरक्षित वर्गों के दो पद रिक्त घोषित किए गए हैं। Sr. No. Roll No. Name Total Marks 1 551000044 MONIKA THAKUR 58.03 2 551000077 ANJANA DHIMAN 44.30 3 551000095 NIDHI SHARMA 59.72 4 551000145 SUNNY PANDEEL 49.64 5 551000179 MANOJ KUMAR 44.63 6…

Read More