Author: MBM News

पावटा साहिब (एमबीएम न्यूज़) : अमरकोट गांव में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। अमरकोट में घर का सामान लेकर लौट रहे एक 7 वर्षीय बच्चे को कुत्तों के झुंड ने नोच-नोच कर मार डाला। बच्चे को इतनी बुरी तरह काटा गया था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे का नाम विक्की है। विक्की प्रवासी मजदूर धर्मेंद्र का बेटा था।        घटना शनिवार सुबह लगभग 10:30 बजे पेश आई। मिली जानकारी के अनुसार विक्की की मां ने उसे घर का कुछ सामान लेने के लिए साथ ही लगती दुकान में भेजा था।…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : शहर के समीप कोटी वन क्षेत्र में हुए सैंकड़ों अवैध पेड़ काटने के मामले की जांच तेज़ करते हुए सिटी पुलिस ने आज पहली गिरफ्तारी की। पुलिस ने इस मामले के आरोपी भूपराम को गिरफ्तार किया है। भूपराम इस केस में शुरू से ही पुलिस के राडार पर था। आरोप है कि उसने अवैध तरीके से वन्य क्षेत्र से 400 से अधिक पेड़ काट डाले थे।        हालांकि आरोपी बार-बार दावा कर रहा था कि उसने अपनी निजी भूमि से अनुमति के बाद पेडों को काटा था। लेकिन राजस्व महकमे द्वारा की गई पैमाइश…

Read More

मंडी (वी कुमार) : जाली रसीदें छपवाकर उन पर भक्तों से चंदा उगाहने के मामले का पटाक्षेप हो जाने के दो साल बाद भी दोषियों को जेल की सीखचों में नहीं पहुंचाने से खफा जिले के सरकाघाट उपमंडल के प्रसिद्ध शक्ति पीठ नौबाही माता मंदिर बचाओ संघर्ष समिति को उम्मीद बन गई है कि प्रदेश में सत्तासीन हुई जयराम ठाकुर सरकार भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस के वायदे पर खरी उतरेगी और इन मुजरिमों को दबोचा जाएगा। साल में लाखों की आमदनी वाले इस मंदिर का प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने 28 मार्च 2007 को इस मंदिर का अधिग्रहण किया था।        लोगों का आरोप…

Read More

शिमला(एमबीएम न्यूज़) : विकास खंड मशोबरा की ग्राम पंचायत पुजारली (ब्योलिया) के कवालग, मझार, भलावण और झड़ेच गांव तेंदुओं की दहशत से खौफजदा हैं। इन गांवों के बाशिंदों का कहना है कि कई दिनों से तीन-चार तेंदुए घरों के आस-पास देखे जा रहे हैं जिससे मवेशियों के साथ-साथ लोगों की जान को खतरा बना हुआ है।          काबिल-ए-जिक्र है कि समूह में घूमने वाले तेंदुओं का डर इलाके में इस कदर है कि रात को लोग सहमे-सहमे अपने घर पहुंचते हैं। कवालग गांव के निवासी टेकचंद ने बताया कि उसे तेंदुओं के डर से रात को अपनी गाड़ी में ही सोना पड़ा, लेकिन…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज़): पावंटा साहिब-चंडीगढ़ हाईवे पर पुलिस की एसआईयू टीम ने बीती रात बोलेरो  (एचपी17E-3600) वाहन में शराब की तस्करी का पर्दाफाश किया है। चैकिंग के दौरान बोलेरो में शराब की 76 पेटियां बरामद हुई हैं। इसमें देसी शराब को लादा गया था।        पुलिस की टीम रुखड़ी के नजदीक गश्त पर थी। इसी दौरान बोहलियों की तरफ से आ रही बोलेरो को रोका गया। पूछे जाने पर चालक ने अपना नाम सुरेंद्र कुमार बताया, जो घुमारवीं का रहने वाला है। मामले में चालक कोई भी परमिट पेश नहीं कर सका।          लिहाजा वाहन को शराब समेत कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस की…

Read More

 शिमला(एमबीएम न्यूज़ ):  ढली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कार गहरी खाई में जा गिरी। रात करीब 1 बजे हुए इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गम्भीर तौर पर जख्मी हुए। मृतक की पहचान 24 वर्षीय बिक्रम ठाकुर पुत्र महावीर गांव खनोला तहसील रोहडू के रूप में हुई है। घायलों में नवल किशोर और ब्रजेश ठाकुर शामिल हैं। इन्हें उपचार के लिये आईजीएमसी में भर्ती कराया गया है।             पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना ढली के समीप ढली-चम्याना सड़क मार्ग पर हुई। कार ( HP 77 0011) सड़क से…

Read More

चंबा (एमबीएम न्यूज़): राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र दिल्ली में आयोजित उत्तरी भारत विज्ञान मेले में सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी के छात्र अंकित डढवाल के मॉडल ने तीसरा स्थान हासिल कर  प्रदेश व देश में रोशन किया है। अंकित के साथ प्रतियोगिता में गाइड टीचर के रूप में सुमन पठानिया ने भाग लिया। अंकित डढवाल ग्यारहवीं कक्षा में शिक्षा हासिल कर रहा है। यह प्रतियोगिता दो दिनों तक चली। गौरतलब है कि अंकित ने ऐसी मशीन का मॉडल तैयार किया है। जिससे प्रदेश के लोगों की जीवन शैली बदल सकती है।         मॉडल का नाम इंप्रूव लाइफ स्टाइल एंड (…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज): मनाली में दो युवाओं की ईमानदारी खासी चर्चा में है। हो भी क्यों न, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कीरत राठौर का आईफोन जो लौटाया है। दरअसल उत्तर प्रदेश से मनाली में छुट्टियां बिताने आए थे।         सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान आईपीएस अधिकारी का आई फोन गुम हो गया। जब फोन जब नवीन कुमार व सुरेंद्र व्यास को मिला तो ईमानदारी से मालिक की तलाश शुरू कर दी। बाद में पता चला कि फोन आईपीएस अधिकारी का है। बेशक ही कीमती फोन था, लेकिन अधिकारी के फोन में कई जरूरी कॉन्टैक्ट नंबर…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़): हिमाचल सरकार के गृह सचिव आईएएस प्रबोध सक्सेना की सरकारी कार (एचपी07ई-0017) का बीती रात एक्सीडेंट हो गया। बालूगंज थाना अंतर्गत कालका-शिमला एनएच पर टूरिज्म वर्कशाप के पास उनके वाहन को सामने से गलत साईड से आ रही एक अन्य कार (एचपी-51ए-0617) ने टक्कर मार दी।        हादसे के वक्त प्रबोध सक्सेना खुद अपने सरकारी वाहन में मौजूद थे। वह शिमला से कालका की ओर जा रहे थे। इस टक्कर में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन प्रबोध सक्सेना और उनके ड्राईवर को कोई नुक्सान नहीं हुआ।जबकि टक्कर लगाने वाली कार के ड्राईवर रोहिनी वर्मा को चोटें…

Read More

बद्दी( एमबीएम न्यूज़ ): बद्दी के नवनियुक्त एसपी गौरव सिंह ने अपनी ज्वाईनिंग के पहले ही दिन खनन माफिया पर नकेल कसनी शुरु कर दी है। उन्होने पहले ही दिन सख्त कार्यवाही करते हुए बरोटीवाला थाने के तहत कार्यवाही करते हुए रंगे हाथों खनन माफिया को धर दबोचा। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी बरोटीवाला के साथ खड्ड में अवैध खनन हो रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 4 टिप्पर व एक जेसीबी पर जुर्माना ठोक दिया। एसपी ने बताया कि खनन के आरोप में तीनों वाहनों को इंपाऊंड कर दिया गया है, वहीं इनको अढ़ाई लाख…

Read More