Author: MBM News

नाहन (एमबीएम न्यूज़) : लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए नाहन उप मण्डल की पंचायत बर्मा-पापड़ी में 29 जनवरी को प्रातः 11 बजे विधानसभा अध्यक्ष  डा राजीव बिन्दल की अध्यक्षता में जनता का दरबार आयोजित किया जाएगा। ताकि लोगों की समस्याओं का निदान उनके घरद्वार पर हो सके।              यह जानकारी देते हुए एसडीएम विवेक शर्मा ने बताया कि सभी विभागों के अधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर  दरबार में उपस्थित होने बारे निर्देश दिए गए है ताकि लोगों द्वारा दरबार मेे उठाई गई विभिन्न समस्याओं का निदान मौके पर सुनिश्चित हो सके।    …

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : प्रदेश के कार्यरत 200 से अधिक अंशकालीन पटवारी सहायकों ने आरोप लगाया है कि विभाग में उनका भारी शोषण हो रहा है। उन्हें केवल 3 हजार रुपये वेतन दिया जाता है जबकि काम 8 घण्टे से भी ज्यादा करवाया जाता है। पिछले 10 महीने से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। उन्हें कोई छुट्टी व मेडिकल सुविधा नहीं दी जाती है। पटवारी के स्तर के सभी कार्य पटवारी सहायकों से करवाये जाते हैं, परन्तु प्रदेश सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम वेतन भी इन्हें नहीं दिया जाता है।         हिमाचल प्रदेश अंशकालीन पटवारी…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज): गुरु की नगरी के अस्पताल में रविवार को जमकर हंगामा हो गया। दरअसल एक शख्स की सडक़ हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने 42 वर्षीय काकू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लेकिन अचानक ही परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम के शव को उठाने का प्रयास किया।           अस्पताल प्रशासन ने जब इसे रोकने का प्रयास किया तो परिजनों ने हंगामा कर दिया। इस घटना में अस्पताल के एक कर्मचारी के हाथ में फ्रैक्चर भी हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करवाया।        अस्पताल…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़) : जिले के ठियोग में देर रात्रि हुए सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई। हादसा ठियोग-भलेच सम्पर्क मार्ग पर भलेच के समीप हुआ, जहां मारुति कार (एचप 10-0455) अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार चालक राजेन्द्र सिंह (41) पुत्र लायक राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह भलेच का ही रहने वाला था।            दुर्घटना उस वक्त घटी, जब राजेन्द्र अपने घर वापिस लौट रहा था। कार में वह अकेला ही था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची ठियोग थाना पुलिस ने मृतक को खाई से बाहर…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज): पुलिस ने राजबन में तैनात माईनिंग गार्ड की शिकायत पर फर्जी एम फार्म का इस्तेमाल करने पर उत्तराखंड के रोहित गोयल व आमिर खान के खिलाफ मुकद्मा दायर किया है। सनद रहे कि एम फार्म के आधार पर ही चूना पत्थर व रेत-बजरी इत्यादि की ट्रांसपोर्टेशन की जाती है। फर्जी एम फार्म का इस्तेमाल करने पर सरकार के खजाने को चूना लगता है।        पुलिस ने रोहित गोयल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही माईनिंग व बिल बुक्स के अलावा मोहरें इत्यादि को जब्त किया गया है। पुलिस दूसरे…

Read More

पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज): हालांकि सच्चाई विभागीय जांच के बाद सामने आएगी, लेकिन बताया जा रहा है कि सरकारी अस्पताल में लंबे अरसे से प्राईवेट डॉक्टर डयूटी बजा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि असल डॉक्टर साहब ने आराम फरमाने के मकसद से यह तरीका ढूंढा है। मामला इस कारण संवेदनशील है, क्योंकि बात आम लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी हुई है।        दरअसल रविवार को सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की मौत पर अस्पताल में हंगामा हो गया। असल डॉक्टर साहब नदारद थे। जिनकी जगह पर प्राईवेट डॉक्टर साहब डयूटी कर रहे थे। हैरानी उस…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़): सदर थाना के तहत अरनियाला में पुलिस की एसआईयू टीम ने गश्त के दौरान स्कूटी सवार युवक से आधा ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ रिक्की निवासी अरनियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।         जानकारी के मुताबिक रविवार को पुलिस की एसआईयू टीम अरनियाला मेें गश्त पर थी। इसी दौरान ऊना से अरनियाला की ओर जा रहे स्कूटी (एचपी20ई-9655) को रूकने का इशारा किया। तलाशी लेने पर स्कूटी सवार रिक्की की जेब से करीब…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़):  हिमाचल प्रदेश की उदीयमान दृष्टिहीन गायिका व छात्रा मुस्कान ने पंचकुला में दृष्टिबाधित गायकों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और “प्रथम उड़ान आईडल” का ख़िताब जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया। उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया कि दृष्टिबाधितजनों द्वारा संचालित वेब रेडियो “रेडियो उड़ान” के राष्ट्रीय सम्मेलन में मुस्कान ने दो गीत गा कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न चरणों मे हुई इस प्रतियोगिता में दक्षिणी राज्यों से लेकर असम, बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, एमपी, यूपी, पंजाब आदि राज्यों के 170 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।         …

Read More

हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : वन्य प्राणी विभाग को ही हाल के दिनो में एक बड़ी कामयाबी मिली है। वन्य प्राणी विभाग से जुड़े वैज्ञानिको को धौलाधार की दुर्गम पहाडियों में उडने वाली गिलहरी मिली है। बता दे कि यह गिलहरी बड़ी दुर्लभ प्रजातियों में से एक है। उडऩे वाली गिलहरी कनाडा के दक्षिणी भाग से लेकर अलास्का और मध्य अमेरिका तक पाई जाती है।      असल में उडऩे वाली गिलहरी उडती नहीं बल्की छलांग लगाती है। अगले पंजो से पिछले पंजो तक एक झिली सी होती है जो उसके एक पेड से दुसरे पेड पर छलांग लगाने पर किसी ग्लाइडर की तरह…

Read More

संगड़ाह(एमबीएम न्यूज़): उपमंडल मे करीब 600 बीघा भूमि पर अवैध रूप से चल रही चार चूना खदानों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के लिए क्षेत्र की एक स्वंयसेवी संस्था ने उपायुक्त ललित जैन को लिखित शिकायत भेजी। साथ ही निजी तौर पर मौके का निरीक्षण करने की गुहार भी लगाई है।           संस्था ने मंडोली, घाटों, बड़ग व भूतमढ़ी में चल रही अवैध चुना खदानों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा यहां खनन कार्य रोकने के लिए अवैध सड़कें बंद करने जैसे ठोस उपाय करने की मांग की। गत 20 जनवरी को घाटों माइन पर काम करने वाले नेपाली मजदूर…

Read More