Author: MBM News

पावंटा साहिब (एमबीएम न्यूज़): अंतर्राष्ट्रीय मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स प्रतियोगिता के मिस टीन ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स में पावंटा साहिब की महक शर्मा ने प्रथम स्थान अर्जित कर प्रदेश ही नहीं देश का भी नाम रोशन किया है। बीते कल शिमला में आयोजित हुए मिस एडल्ट और मिस टीन प्रतियोगिता में 12 देशों की प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए महक ने मिस टीन ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स का ताज हांसिल किया।      मिस टीन ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स का ताज झटकने के बाद पावंटा साहिब पहुंची महक शर्मा ने बताया के ताजपोशी के क्षण अविस्मरणीय थे। महक ने कहा कि उनका लक्ष्य मिस यूनिवर्स का ताज प्राप्त…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज): सूबे के परिवहन, वन व खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा है कि क्षेत्र व डॉ. बिंदल की उम्मीदों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रयास होंगे कि कोलर में बेहतरीन क्रिकेट स्टेडियम तैयार किया जाए। वर्ष 2007 में तत्कालीन विधायक सुखराम चौधरी द्वारा विधायक प्राथमिकता में डाली गई सडक़ की अड़चन को दूर करने के निर्देश भी मंत्री ने दिए हैं।       कोलर में जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि स्टेडियम के निर्माण में कोई भी अड़चन नहीं आने दी जाएगी। अपने संबोधन से पूर्व मंत्री ने…

Read More

कुल्लू (एमबीएम न्यूज़): रघुनाथ मंदिर कमेटी की एक बैठक मुख्य छड़ी बरदार महेश्वर सिंह की अध्यक्षता में सुलतानपुर में हुई। जिसमें कुल्लू, मंडी और शिमला के कारदारों ने भी भाग लिया।      इस मौके पर सबसे पहले कारदारों ने प्रदेश सरकार के भगवान रघुनाथ मंदिर के अधिग्रहण को रद्द करने के फैसले की सराहना की और कहा कि यह फैसला सरकार को देव समाज के हित में हैं और इससे देव समाज को बल मिलेगा और देव परंपराएं बची रहेगी। महेश्वर सिंह ने कहा कि सभी कारदारों ने देव समाज से जुड़ी हुई समस्याओं को लेकर भी अपने अपने विचार रखे और आने वाले समय में समस्याओं…

Read More

शिमला (एमबीएम न्यूज़ ): एक बार फिर प्राचीन मंदिरों की दुर्लभ-बेशकीमती मूर्तिया चोरों के निशाने पर हैं। ताज़ा मामला शिमला जिले के चौपाल इलाके का है। चौपाल में लोगों की आस्था के प्रतीक और कुलदेवता के तौर पर माने जाने वाले शिरगुल देवता के प्राचीन मंदिर पर बेखोफ चोरों ने डाका डाला। यह मंदिर लखावटी ग्राम पंचायत में स्थित है।         चोर बीती रात मंदिर में दाखिल हुए और शिरगुल देवता की दो मूर्तियों को उड़ा ले गए। इनमे एक मूर्ति अष्टधातु और दूसरी तांबे की है। आज सुबह मंदिर का पुजारी सीता राम जब पूजा करने मंदिर पहुंचा, तो…

Read More

नाहन (एमबीएम न्यूज़): सिरमौर जिला गोरखा सभा ने नाहन छावनी क्षेत्र भूमि सम्बन्धी विवाद के समाधान के लिए पुनः केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के समक्ष मामला उठाने पर विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल का आभार जताया है। सभा के पदाधिकारियों की रविवार को कैंट स्थित कार्यालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक में प्रस्ताव पारित कर डा. बिंदल का धन्यवाद व्यक्त किया गया और विश्वास जताया कि डा. बिंदल ही इस गंभीर समस्या का शीघ्र हल निकलेगा।          बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभा के अध्यक्ष खेम बहादुर ने कहा कि कैंट क्षेत्र की करीब 50 साल से लंबित भूमि सम्बन्धी…

Read More

कांगड़ा (रीना शर्मा): समाज में कुछ अलग करने की जिद्द और जनून रखने वाले विरले ही होतें हैं जो कि समाज में अपनी नेक सोच के साथ समाज में एक अच्छा उदाहरण बनकर औरों को भी अंधेरे से ऐसा की एक नेक उदाहरण पेश किया है ज्वालामुखी उपमंडल के एक सरकारी स्कूल गगडूही के शिक्षक शशिकांत गौतम जो  पिछले डेढ दशक से इस नेक कार्य को करते आ रहे हैं।           स्कूल की छात्राओं को अपने जन्मदिवस पर हर वर्ष उनका कंजक पूजन कर बच्चों को लड्डू व हल्वा खिलाकर बच्चों से आर्शीवाद लेकर अपना जन्मदिन मना रहे हैं।…

Read More

कांगड़ा (रीना शर्मा): जिला  के प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में गुप्त नवरात्र का शुभारंभ 18 जनवरी को हो चुका है। जिसमे पुजारी वर्ग का अहम योगदान रहता है। प्रसिद्ध ज्वालामुखी मंदिर में गुप्त नवरात्रों के चलते 9 दिनों तक पाठ, जाप व अनुष्ठान किया जाएगा। जिसमें भाग लेने के लिए मंदिर में 9 दिनों तक चलने वाले अनुष्ठान में पुजारी व विद्वान भाग ले रहे हैं।       अनुष्ठान में दुर्गा सप्तशती के पाठ के अलावा 51 हजार गणपति मंत्र व बटुक भैरव मंत्र का जाप किया जाएगा। साथ ही 31 लाख बार गायत्री मंत्र का जाप और सवा लाख बार…

Read More

सुंदरनगर (नितेश सैनी): पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत आने वाली कलोहड़ पंचायत के रूपलाल शनिवार देर शाम से लापता है बताया जा रहा है की बीबीएमबी में कार्यरत 51 वर्षीय रूप लाल शनिवार को अपनी ड्यूटी दे कर घर वापिस नहीं लौटे तो परिजनों ने रूप लाल की तलाश शुरू की जब कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा तो परिजनों ने पुलिस  को सूचित किया।     थाना प्रभारी गुरुबचन सिंह ने अपनी टीम के साथ रूपलाल की तलाश शुरू की तो कण्ट्रोल गेट के समीप बीबीएमबी नहर के किनारे  रूप लाल के जुते बरामद हुए। जुते बरामद होने के बाद पुलिस और…

Read More

कांगड़ा(रीना शर्मा ): हिमाचल प्रदेश  के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सांसद शांता कुमार ने कहा है कि केन्द्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के चम्बा को पिछडा जिला घोषित करके विषेश सहायता से इसे विकसित करने का निर्णय किया है। यह हिमाचल की नई भाजपा सरकार को केन्द्र की ओर एक बहुत बड़ा उपहार है। उन्होने इसके लिए केन्द्र सरकार और स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नडडा का धन्यवाद किया है।उन्हें इस बात की भी ख़ुशी है कि इसका शुभारम्भ करने के लिए स्वयं केन्द्र से स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नडडा चम्बा पधार रहे है।       शांता कुमार ने कहा है…

Read More

ऊना (एमबीएम न्यूज़ ): पुलिस थाना बंगाणा के तहत जोगीपंगा में एक-एक कर के तीन ट्रकों ने 23 वर्षीय युवक को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि साथी का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार जारी है। मृतक की पहचान ज्ञान रंजन महतो पुत्र प्रवीण कुमारी निवासी झारखंड के रूप में हुई है।              पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल  भेज दिया है। वहीं  दुर्घटना के बाद कोटला कलां में 3 ट्रकों को हिरासत में लिया है। दोनों पेशे से पेंटर है, शनिवार रात ज्ञान रंजन निवासी झारखंड और…

Read More