Author: MBM News

नाहन, 19 नवंबर : धीरे-धीरे पतन के गर्क में समाए शहर के फुटबाॅल के लिए एक सुखद खबर है। पांच खिलाड़ियों रविकांत कश्यप, सार्थक ठाकुर, अभिषेक चौधरी, अमित भट्ट व निखिल कुमार का चयन संतोष ट्राॅफी के लिए हुआ है। ये जानकारी सिरमौर फुटबाॅल संघ के अध्यक्ष दीपक शर्मा व महासचिव राकेश पाहवा ने दी है। बता दें कि एक जमाने में शहर के फुटबाॅल का दूर-दूर तक डंका बजता था। 90 के दशक तक देश के कई राज्यों से फुटबाॅल खिलाड़ी यहां टूर्नामेंट खेलने भी आया करते थे, लेकिन धीरे-धीरे फुटबाॅल गर्त में समा गया। हाल ही में आलम…

Read More

नई दिल्ली, 19 नवंबर : भारत सरकार द्वारा तीनों कृषि कानूनों के वापिस लेने का निर्णय लिया गया। इसके बाद पूरे देश के किसानों में जश्न का माहौल है। किसानों का कहना है कि यह उनके संघर्ष का फल है। वहीं, कृषि कानूनों के समर्थन में रहीं कंगना रनौत इसे वापस लिए जाने के फैसले से नाराज हैं। कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया रखी। ट्विटर पर अकाउंट सस्पेंड होने के कारण कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘दुखद, शर्मनाक और सरासर गलत… अगर संसद में बैठी सरकार के बजाय गलियों में बैठे लोग कानून बनाना शुरू कर दें…

Read More

सरकाघाट, 19 नवंबर : हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण प्रेमी के तौर पर पहचान बना रहे बालक प्रज्जवल शर्मा का जुनून बरकरार है। लंबे अरसे से पर्यावरण के प्रति दिवानगी में प्रज्जवल ने अब तक हार नहीं मानी है। बता दें कि वो जेब खर्च से एकत्रित राशि का इस्तेमाल पौधारोपण के लिए करता है। गुरु पर्व के मौके पर भी प्रज्जवल ने भांबला पंचायत में देवदार के पौधे रोपित किए। साथ ही इस मौके पर स्व. प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई की याद में भी पौधा रोपित किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान सुनीता देवी व वार्ड सदस्य भी मौजूद…

Read More

नाहन, 19 नवंबर : महाबली ‘द ग्रेट खली’ की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई हैै। हालांकि, एमबीएम न्यूज नेटवर्क से बातचीत में खली ने इसे शिष्टाचार भेंट करार दिया है, लेकिन राजनीतिक हलकों में अलग-अलग तरह के क्यास भी लगाए जा रहे हैं। रोचक बात ये है कि इस मुलाकात के अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानून वापस लेने का भी ऐलान किया है। बता दें कि खली ने भी शुरूआती चरण में किसान आंदोलन को समर्थन दिया था। महाबली की कर्मभूमि पंजाब ही किसान आंदोलन में अग्रणी भूमिका में रही। हिमाचल के…

Read More

ऊना, 19 नवंबर : जिला के सीमांत कस्बा संतोषगढ़ में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के काफिले को काले झंडे दिखाने के दलित संगठनों के मंसूबे धरे के धरे रह गए। शिमला से शुरू हुई आरक्षण की शव यात्रा के विरोध में दलित संगठनों ने वीरभद्र चौक पर सुबह से ही एकजुटता के साथ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री से शव यात्रा को रोकने की मांग उठाई। इसी बीच जिला प्रशासन और दलित संगठनों के बीच मुख्यमंत्री से बात करने को लेकर कई दौर की वार्ता भी होती रही। लेकिन बात दोपहर करीब 2:15 बजे तक दलित संगठनों के वीरभद्र चौक पर लगातार विरोध…

Read More

शिमला, 19 नवंबर : राजधानी शिमला में दिवाली की रात तेंदुए द्वारा 5 साल के मासूम बच्चे को घर के आंगन से उठाकर मारने की घटना के बाद वन विभाग को अहम सफलता मिली है। वन्य विभाग द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए पिंजरे में एक खूंखार तेंदुआ कैद हुआ है। शहर के खलीनी से लगते कनलोग में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ बीती रात गिरफ्त में आया है। तेंदुए को टूटी कंडी स्थित रेस्क्यू सेंटर लाया गया है। हालांकि फिलहाल कैद हुआ तेंदुआ आदमखोर है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। विभाग द्वारा तेंदुआ की लार के सैंपल परीक्षण…

Read More

हमीरपुर,19 नवंबर : बिजली उपमंडल सुजानपुर ने भारी भरकम बिलों पर कुंडली जमाए उपभोक्ताओं को कनेक्शन काटने के नोटिस दे दिए हैं। बिजली बोर्ड की 30 लाख रुपये की धनराशि फंसी हुई है। बिजली उपमंडल सुजानपुर के तहत चार अनुभाग हैं। इसमें सुजानपुर, चबूतरा, जंगल बेरी, पटलांदर शामिल हैं। इसमें कई उपभोक्ताओं ने काफी समय पर बिलों की अदायगी नहीं करवाई है। इससे उनका बकाया बढ़ता जा रहा है। बिजली बोर्ड समय-समय पर ऐसे डिफाल्टर उपभोक्ताओं को चेतावनी देता आ रहा है। लेकिन आठ दर्जन के करीब ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने चेतावनी को दरकिनार करके बिजली बिलों का बकाया बढ़ाया हुआ है।…

Read More

मंडी,19 नवंबर : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरू नानक देव जी की 552वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर शुक्रवार को मंडी शहर के ऐतिहासिक गुरू गोबिंद सिंह गुरूद्वारे में कार्यक्रमों की श्रिंखला में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें प्रभात फेरी, शब्द कीर्तन दरबार आदि कार्यक्रम शामिल रहे। गुरुद्वारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, इस दौरान सभी ने सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरु नानक देव जी के वचनों का श्रवण किया। इस दौरान विभिन्न स्थानों से…

Read More

शिमला, 19 नवंबर : शिमला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को कोडिंग, रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ज्ञान दिया गयाl ऑस्ट्रेलिया में रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में प्रशिक्षण देने वाले शरद खन्ना ने इस कार्यशाला में बच्चों को जानकारी दी। स्कूल के बच्चों ने कार्यशाला में गहरी रुचि दिखाई। बच्चों ने कोडिंग के ज्ञान के साथ रोबोट के इस्तेमाल की जानकारी भी प्राप्त की। स्कूल के कंप्यूटर टीचर एवं प्रिंसिपल ने सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला के लिए विभाग का धन्यवाद किया। यह अपेक्षा ज़ाहिर की कि हिमाचल में सरकारी स्कूलों में पांचवी,…

Read More

कांगड़ा, 19 नवंबर : नगरोटा बगवां की पंचायत सेराथाना में नाले के साथ झाड़ियों में पुलिस ने मृत तेंदुए को बरामद किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत प्रधान सुशील कुमार ने बताया कि मृत तेंदुआ झाड़ियों में पड़ा मिला। जिस इलाके से बदबू आ रही थी। झाड़ियों के समीप क्लच वायर से बनाई फाई मौके से बरामद की गई। जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए फाई लगाई जाती है। माना जा रहा है कि उस में फंसने से तेंदुए की मृत्यु हुई। तेंदुआ का पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात दाह संस्कार किया गया। डीएसपी सुनील राणा ने बताया कि तेंदुए के शरीर से नाखून एवं दांत गायब…

Read More