Author: MBM News

शिमला, 06 नवंबर : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 16 से 19 नवंबर 2021 तक शिमला में आयोजित होने वाले 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन और विधानसभा निकायों के सचिवों के 58वें सम्मेलन के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए उचित यातायात योजना सुनिश्चित की जानी चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा द्वारा इस अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों को अपने उत्पादों का प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आयोजन के दौरान…

Read More

कांगड़ा/आशीष शर्मा : पंचरुखी पुलिस थाना के अंतर्गत 2 अलग-अलग मामलों में महिला व पुरुष की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि एक 50 वर्षीय व्यक्ति को उसके परिजनों ने दोपहर को उल्टियां करते देखा। इसके बाद वे उसे उपचार के लिए पहले पालमपुर उपमंडल अस्पताल ले गए, जहां से उसे डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा रैफर कर दिया गया। एक अन्य मामले में 45 वर्षीय महिला को जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के लिए रैफर करके पंचरुखी से टांडा भेजा गया। पुलिस के अनुसार दोनों की शनिवार को उपचार के…

Read More

चंबा, 6 नवंबर : शहर से करीब सात किलोमीटर दूर रजेरा गांव में एक 14 वर्षीय लड़की की झूला झूलते समय फंदा लगने से मौत हो गई है। यह मामला शनिवार को प्रकाश में आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय स्नोहा निवासी गांव टिकरा रजेरा खेत में दुप्पटे का झूला बनाकर झूल रही थी कि अचानक दुप्पटे का झूला उसके गले में फंस गया और दम घुटने से वह बेसुध हो गई। परिजनों ने जब बेटी को झूले पर लटका हुआ देखा तो तुरंत उपचार…

Read More

शिमला, 06 नवम्बर : शहर के डाउनडेल इलाके में दिवाली की रात रहस्यमयी तरीके से लापता 5 साल के मासूम की लाश टुकड़ों में मिली है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मासूम बच्चा योगराज दिवाली (Deepawali) की देर शाम उस वक्त गायब हुआ था, जब वह दूसरे बच्चे के साथ घर के बार फुलझड़ी (Sparkler) जला रहा था। आदमखोर तेंदुए (Man eater Leopoard) द्वारा बच्चे को उठाने की आशंका है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। खोज अभियान में जुटी टीमों ने कड़ी…

Read More

शिमला, 06 नवंबर : राजधानी शिमला में करूणामूलक संघ की ओर से की जा रही क्रमिक भूख हड़ताल के शनिवार को सौवें दिन भी जारी रही। संघ द्वारा करूणामूलक नौकरियों सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है। संघ ने प्रदेश सरकार पर उनकी मांगों को अनदेखा करने का आरोप लगाया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि उपचुनाव संपन्न होने के बाद भी सरकार करुणामूलक आधार पर सरकारी नौकरियों देने के मामले में सकारात्मक फैसला नहीं ले पाई है। जबकि सरकार के विभिन्न विभागों में करुणामूलक नौकरियों के 4500 से ज्यादा मामले लंबित हैं। प्रभावित…

Read More

नाहन, 6 नवंबर : शहर के आस्था स्पेशल स्कूल ऑफ एजुकेशन में स्पेशल एजुकेटर के साथ जेबीटी बनने के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 11 नवंबर तय हुई है। इस कोर्स की हालांकि पहले भी काफी महत्ता थी, लेकिन हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद इस दो वर्षीय कोर्स की अहमियत ओर बढ़ गई है। हाल ही में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा था कि 2022 की जनगणना के मुताबिक देश की आबादी में 2.21 फीसदी दिव्यांग हैं। लेकिन इनकी शिक्षा…

Read More

शिमला, 6 नवंबर : राजधानी शिमला के डाउनडेल इलाके से दिवाली की रात तेंदुए के हमले से लापता 5 साल के मासूम बच्चे का शव खोज अभियान में जुटी टीमों ने आज बरामद कर लिया है। बच्चे का शव जंगल में मिला है। पुलिस के 50 जवानों के अलावा फॉरेस्ट विभाग के कर्मी वीरवार रात से लापता बच्चे की तलाश में जुटे थे। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले के अनुसार दिवाली की देर शाम केदारनाथ का 5 वर्षीय बेटा योगराज एक अन्य बच्चे के साथ घर के बाहर फुलझड़ी जला रहा था। इसी बीच…

Read More

हमीरपुर, 06 नवंबर : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के काफिले में शामिल गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं। हादसे में वाहन में सवार दो सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। अनुराग ठाकुर की गाड़ी को नुकसान नहीं पहुंचा है। केंद्रीय मंत्री घटनास्थल से आगे निकल गए।   बताया जा रहा है आगे एक गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे चल रही तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस हादसे में दो सुरक्षा कर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें हमीरपुर में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया है। मंत्री के काफिले में चली गाड़ियों के आपस में टकराने से वाहन चालकों सहित दो पुलिस…

Read More

ऊना, 06 नवंबर : ऊना के तहत रक्कड़ कॉलोनी में बस का इंतजार कर रही महिला पर उसके पति ने नुकीली चीज से हमला कर दिया। हमले में लहूलुहान महिला को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। वहीं, पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का पति के साथ तलाक का केस चल रहा है, जिसके चलते पिछले काफी समय से दोनों अलग रह रहे हैं। पुलिस को दी शिकायत में अनुराधा निवासी रक्कड़ कॉलोनी ने बताया कि शनिवार सुबह रक्कड़ कॉलोनी में बस लेने के लिए…

Read More

नाहन, 6 नवंबर : अक्सर ही सोशल मीडिया में खुशियां बांटने के वीडियो वायरल होते हैं। शायद, तीन भाई इसी बात से बेहद प्रभावित थे। लिहाजा, दीपावली के मौके पर नरेंद्र, हरजीत व जितेंद्र ने अपनी बचत से बेसहारा लोगों के जीवन में उजाला भरने की कोशिश की। इसकी चर्चा शहर में हो रही है। ये चर्चा, एमबीएम न्यूज नेटवर्क तक भी पहुंची। इसके बाद टीम के सदस्य रहे नरेंद्र से संपर्क हुआ। उन्होंने बताया कि तीनों भाईयों ने मिलकर अपनी सेविंग से सड़कों के किनारे घूमने वाले बेसहारा व भीख मांगकर जीवन यापन करने वालों के जीवन में उजाला…

Read More