Author: MBM News

ऊना, 24 नवंबर : बुधवार को सदर थाना ऊना में माहौल काफी गर्मा गया, जब ऊना के कांग्रेस विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने थाना में पहुँच पुलिस पर एक भूतपूर्व सैनिक की धोखाधड़ी के मामले में शिकायत पर कार्रवाई न करने के आरोप जड़ डाले। दरअसल पहले इस मामले को लेकर सतपाल रायजादा ने जांच अधिकारी से फोन पर बात की, लेकिन जांच अधिकारी के साथ फोन पर ही बहस हो जाने के बाद रायजादा पुलिस थाना पहुंचे और जमकर बवाल हो गया। इस दौरान रायजादा पुलिस पर उन्हें गिरफ्तार करने की बात भी करने लगे और पुलिस से इस मामले…

Read More

शिमला, 24 नवंबर :  हिमाचल प्रदेश में भूकंप के लगातार महसूस किए जा रहे झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है। मंडी के बाद अब शिमला में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए।  बुधवार सुबह 10 :58 मिनट पर शिमला में कुछ सैकण्ड के लिए भूकंप के झटके लगे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई। भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि भूकंप का केंद्र शिमला में 31.29 अक्षांश और 77.73 देशांतर पर जमीन की…

Read More

हमीरपुर, 24 नवंबर : नादौन के निकट ज्वालामुखी क्षेत्र के कोपड़ा गांव में हुई बाइक दुर्घटना में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे नादौन अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार शम्मी कुमार 20 वर्ष निवासी गांव सियालकड़ अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर नादौन की ओर आ रहा था कि कोपड़ा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होने के कारण वह नाली में जा गिरा, जबकि उसका दोस्त पहले ही बाइक से गिर गया था। इसी दौरान लुथान…

Read More

ऊना, 24 नवंबर : बसदेहड़ा में पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत दो युवकों को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पुलिस को देख पूरे फ़िल्मी स्टाइल में दो मंजिला छत से कूद गए जिससे उन्हें गंभीर चोटें भी आ गई और पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवा दिया है। दोनों आरोपियों से पुलिस ने 14.43 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। ऊना पुलिस ने बसदेहड़ा में दो युवकों को चिट्टे संग काबू किया है। आरोपियों की पहचान विशाल चंदेल निवासी मैहतपुर व जतिंद्र…

Read More

मंडी, 24 नवंबर : यदि आप जिला में मटर और वेजिटेबल प्रोसेसिंग पर कोई उद्योग लगाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत 35 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। यह जानकारी उद्योग विभाग के जिला महाप्रबंधक ओपी जरयाल ने बुधवार को जिला में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान दी।  कार्यशाला में जिला भर से आए करीब 20 लोगों ने भाग लिया, जो इस योजना का लाभ उठाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ओपी जरयाल ने बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना में एक जिला एक उत्पाद परिकल्पना को शामिल…

Read More

कांगड़ा, 24 नवंबर : जयसिंहपुर के जानकीनाथ मंदिर के पास मंगलवार रात साढ़े दस बजे के करीब एक आल्टो कार (एचपी 56ए-2863) के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार छह युवकों में से एक की मौत हो गई व पांच घायल हैं। मृतक की शिनाख्त 19 वर्षीय अभिषेक कुमार पुत्र गुरुचंद सिंह गांव दसोली तहसील जवाली के रूप में हुई है। घायलों में 21 वर्षीय राहुल पुत्र तिलक राज गांव मनियाणा तहसील नूरपुर, 17 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र अमर सिंह गांव खडा सनियाल तहसील इंदौरा, 25 वर्षीय वैभव सूद पुत्र वीरेंद्र सूद गांव व डाकघर लंबागांव, 21 वर्षीय…

Read More

शिमला, 24 नवंबर : हिमाचल में भाजपा के एक और पदाधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व सांसद कृपाल परमार के बाद अब सोलन के वरिष्ठ नेता पवन गुप्ता ने भाजपा सिरमौर जिला प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति पद से इस्तीफा दे दिया है।  इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया माध्यम से दी है। उन्होने अपने फेसबुक पर लिखा कि  ” पिछले 6 माह से लगातार प्रताड़ित किए जाने के कारण में जिला सिरमौर भाजपा प्रभारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा से त्याग पत्र दे रहा हूँ विवरण अलग से भेज रहा हूँ धन्यवादबता दें कि पिछले कल फतेहपुर के…

Read More

हमीरपुर, 24 नवंबर : हॉकी की स्टिक को संभालने वाले हाथ रेहड़ी चलाने पर मजबूर हैं। राष्ट्रीय खेल हॉकी की नेशनल खिलाड़ी नेहा सिंह अपनी छोटी बहन निकिता के साथ हमीरपुर बाजार में फास्ट फूड की रेहड़ी लगा रहीं है। यह नेहा का शौक नहीं, बल्कि मजबूरी है। असल मायने में बहनो ने ये साबित कर दिखाया है कि बेटियां अनमोल होती है। दया का पात्र बनने की बजाय स्वाभिमान से विपदा का सामना कर रही है।  कॉलेज की पढ़ाई और खेल के करियर को बीच में छोड़कर नेहा परिवार का पेट पालने पर मजबूर हैं। कुछ माह पहले ही पिता…

Read More

कांगड़ा , 23 नवंबर : जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ एनकाउंटर में शहीद हुए देहरा गोपीपुर से सम्बन्ध रखने वाले मेजर अनुज सूद मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। मेजर अनुज की पत्‍नी आकृति सूद ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों पति को मरणोपरांत मिला ‘शौर्य चक्र’ सम्मान ग्रहण किया। पत्नी की आंखे नाम थी। मेजर अनुज सूद जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में 21, राष्ट्रीय राइफल्स में कंपनी कमांडर के पद पर तैनात थे। 2 मई 2020 को हंदवाड़ा में आतंकवादियों के खिलाफ एक अभियान में वह शहीद हो गए। स्वर्गीय मेजर अनुज सूद का आर्मी से पुराना नाता रहा है। उनके…

Read More

शिमला, 23 नवंबर: वैसे तो एक वक्त में रेणुका लाॅयन्स सफारी शेरों की कदमताल को लेकर मशहूर रही थी, लेकिन इस बार कांगड़ा के गोपालपुर चिड़ियाघर में वाइल्ड लाइफ विभाग ने शेर के शावकों को पहले जन्मदिन के मौके पर एक खास गिफ्ट दिया। बाकायदा मटन केक बनवाया गया था, ताकि इसके जमकर चटकारे ले सकें। यही नहीं, एक पुतले का इंतजाम भी किया गया था, ताकि वीरा व धीरा इसे अपना शिकार समझ कर इसके साथ खूब अठखेलियां कर सकें। विभाग ने जैसा सोचा था, ठीक वैसा हुआ भी। अठखेलियां भी हुई तो मटन केक का भी जायका लिया…

Read More