सरकाघाट, 19 नवंबर : हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण प्रेमी के तौर पर पहचान बना रहे बालक प्रज्जवल शर्मा का जुनून बरकरार है। लंबे अरसे से पर्यावरण के प्रति दिवानगी में प्रज्जवल ने अब तक हार नहीं मानी है। बता दें कि वो जेब खर्च से एकत्रित राशि का इस्तेमाल पौधारोपण के लिए करता है। गुरु पर्व के मौके पर भी प्रज्जवल ने भांबला पंचायत में देवदार के पौधे रोपित किए। साथ ही इस मौके पर स्व. प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई की याद में भी पौधा रोपित किया।
इस मौके पर पंचायत प्रधान सुनीता देवी व वार्ड सदस्य भी मौजूद थे। गौरतलब है कि प्रज्जवल शर्मा द्वारा रिकाॅर्ड समय में 10 हजार से अधिक पौधे रोपित किए जा चुके हैं। वो पौधारोपण के कार्यक्रम को खास दिवस पर आयोजित करते हैं।