Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन, 25 अगस्त : शहर के सर्कुुलर रोड़ पर रहने वाले अमित ठाकुर की अचानक ही मौत हो गई। पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। पुलिस चौकी की टीम अस्पताल पहुंची। छानबीन पर पता चला कि अमित ठाकुर अपने भतीजे को स्कूल बस में बिठाने के लिए घर से निकला था। घर से निकलते ही बेहोश हो गया। तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो गई। शुरूआती छानबीन में अमित ठाकुर की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से…

Read More

बद्दी, 25 अगस्त: शातिर ठग रोजाना ही धोखाधड़ी के नए तरीके ईजाद कर लेते हैं, लेकिन हिमाचल पुलिस भी शातिरों से एक कदम आगे निकल कर असल जगह पहुंचाने में नहीं चूकती। 18 अप्रैल 2022 को नालागढ़ के रहने वाले जीवन कुमार को एक फोन आता है। शातिर अपना नाम दलजीत सिंह बताता है। साथ ही जीवन कुमार को ये भरोसा देता है कि वो उसका पुराना दोस्त है। मौजूदा में लंदन में रह रहा है। चूंकि, शिकायतकर्ता का दलजीत सिंह नाम का पुराना दोस्त है, जिससे वो पिछले 4-5 सालों से नहीं मिला था। लिहाजा, जीवन सिंह शातिर के…

Read More

सोलन, 25 अगस्त : जिला के एक ITBP जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जवान की मौत की खबर के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। तिरंगे में लिपटी जवान की पार्थिव देह जैसे ही घर पहुंची तो हर किसी की आंखे नम थी। परिवार पर तो मानो दुखों का पहाड़ टूट गया। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत जाड़ली के छोटे से गांव बोकरा के देवराज मेहता 36 वर्षों से आईटीबीपी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग नॉर्थ सिक्किम के पैंगोंग में थी। बताया जा रहा है कि 23 अगस्त मंगलवार…

Read More

सोलन, 24 अगस्त: जाना था जापान..पहुंच गए चीन। पुलिस थाना बद्दी के तहत विदेश भेजने की एवज में 32 लाख की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पंजाब के तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने अमेरिका भेजने के लिए 32 लाख रुपये की मोटी रकम वसूली लेकिन भेजा गया  इंडोनेशिया।  पुलिस को दिए बयान में बद्दी के हाउसिंग बोर्ड के रहने वाले बलविंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह ने बताया कि वो दिल्ली के रहने वाले राजीव कोहली पुत्र त्रिलोक नाथ व पवन कुमार को जानता था, ये पता था कि वो बच्चों को विदेश…

Read More

सोलन, 24 अगस्त : जिला में लंपी वायरस जानलेवा होने लगा है। पशुओं में फैलने वाले इस संक्रमण से जिला सोलन में अभी तक 54 गौवंश की मौत हो चुकी है। वहीं 2800 के करीब मामले संक्रमित पाए गए है। सर्वाधिक मामले धर्मपुर क्षेत्र में है, उसके बाद नालागढ़ एवं सोलन के नजदीक धरेट पंचायत में भी यह सक्रंमण अपने पांव पसार चुका है। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक भरत भूषण गुप्ता ने बताया कि मक्खी मच्छरों से अपने पशुओं को बचाएं व गौशालाएं में चुने इत्यादि से लिपाई करे। साथ ही पशुओं में चिडन न पड़ने दें, तभी इस संक्रमण…

Read More

सोलन, 24 अगस्त : तमिलनाडु के चेन्नई नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित सीनियर नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सोलन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में प्रदेश से 18 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें सोलन जिला के खिलाड़ियों ने दो कांस्य पदक जीते है। दोनों की सिलेक्शन दार्जिलिंग में होने वाले वाको अंतर्राष्ट्रीय कैम्प के लिए हुई है। जिसमें वाको वर्ल्ड गेम्स और इंडोर एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। चैंपियनशिप में सोलन पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात भूषण धवन ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कांस्य…

Read More

सोलन, 23 अगस्त : जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने कार सवार युवकों से 6.09 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार (HP 12 F-8046) की तरफ से धर्मपुर, सोलन की तरफ आ रही है, जिसमें तीन व्यक्ति सवार है। तीनों व्यक्ति चिट्टा/हेरोइन की खरीद फरोख्त का धंधा करते हैं। जिस पर पुलिस ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग 05 पर तम्बू मोड़ के समीप गश्त की। इस दौरान कार को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार के अंदर चालक सीट के साथ सीट कवर की पॉकेट में प्लास्टिक पाउच में 6.09…

Read More

सोलन, 23 अगस्त : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को कुनिहार में करीब 54 करोड़ के कार्यो के उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसके बाद मुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर ने एक विशाल जनसभा को संबोद्धित किया। जयराम ठाकुर ने अपने संबोधन के दौरान सभी को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश भर में प्रगतिशील हिमाचल को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।  उन्होंने कहा कि हिमाचल ने 75 वर्षों में कई उतार चढ़ाव देखे है , इस हिमाचल को बनाने के लिए प्रदेश के हर व्यक्ति का योगदान रहा है।  हिमाचल के शुरुआती दिनों…

Read More

सोलन,22 अगस्त : पूर्व मंत्री व विधायक कर्नल धनीराम शांडिल का ड्रीम प्रोजेक्ट “शामती बाईपास” का कार्य पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने  कुछ रोज पहले उद्घाटन किया था। इसके बाद शामती बाईपास को वाहनों के लिए खोल दिया गया था। लेकिन उद्घाटन के दस दिन में ही इस सड़क में बडी- बडी दरारे दिखने लगी है। इस कारण हादसों का खतरा बढ़ गया है। यदि समय रहते ही प्रशासन ने इसकी सुध ना ली, तो बड़ी अनहोनी घट सकती है। उधर, इस बारे सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल ने बताया कि उनका ये ड्रीम प्रोजेक्ट था, लेकिन अब…

Read More

सोलन, 21 अगस्त : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते काफी तबाही मची है। जगह-जगह भूस्खलन के मामले सामने आ रहे है। नालागढ़ उपमंडल के तहत रामशहर की ग्राम पंचायत जिराती के गांव धार में भारी बरसात के कारण भूस्खलन हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार लैंडस्लाइड होने की वजह से उनके दो मोटरसाइकिल मलबे में दब गए। वहीं साथ लगती उपजाऊ भूमि को भी भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि खेतों में लगाई सारी फसल लैंडस्लाइड के चलते बर्बाद हो गई। उनके खेतों में नींबू व अदरक की फसल लगी थी जोकि सारी बर्बाद हो गई है। उन्होंने…

Read More