Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन, 31 अगस्त : जिला में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पालतू कुत्ते की चोरी का एक मामला सामने आया है। मालिक ने चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। मिली जानकारी के मुताबिक मधुर कश्यप निवासी गांव कायलर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने पालतू कुत्ते को घूमने के लिए सड़क किनारे पर छोड़ा हुआ था। इस दौरान वह खुद किसी काम से पड़ोसी के यहां चला गया था। जब वो वापस आया तो उसने देखा कि कुत्ता सड़क पर नहीं है। इसके बाद उसने आसपास लगे सीसी कैमरे की फुटेज को चैक किया। इसमें पाया गया कि एक…

Read More

सोलन,31 अगस्त : ज़िला निर्वाचन विभाग द्वारा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में स्थित ई.वी.एम भण्डार कक्ष को नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला गया। इस अवसर पर ज़फ़र इकबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ज़िला के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच के दौरान 22 बी.यू, 18 सी.यू व 20 वी.वी.पैट मशीनें ख़राब पाई गई। इन ख़राब ई.वी.एम व वी.वी.पैट को कड़ी सुरक्षा के बीच केन्द्रीय भण्डारण कक्ष बिलासपुर भेजा गया। ई.वी.एम परिवहन के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अनु पालना सुनिश्चित की गई। इस…

Read More

सोलन, 29 अगस्त : हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ स्थित अदालत परिसर में सोमवार को हुए गोलीकांड के तार गैंगवार (Gangwar) से जुड़ते नजर आ रहे हैं। हालांकि अब तक हमलावरों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंचे है, लेकिन यह पूरी संभावना जताई जा रही है कि हमला बदला लेने के लिए किया गया था। इसी के चलते हत्या के अंडर ट्रायल (under trial) कैदी अजय उर्फ सन्नी को टारगेट बनाया गया था। शुरुआती जांच में यह साफ हो गया है कि हमलावरों की तरफ से तीन राउंड गोलियां चलाई गई थी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी की…

Read More

नालागढ़, 29 अगस्त: सिरमौर पुलिस की कस्टडी में अदालत में पेशी के सिलसिले में लाए गए मुजरिम पर अचानक ही फायरिंग कर दी गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मुजरिम को अदालत में पेश करने के बाद वापस लाया जा रहा था। इसी बीच अजय उर्फ सन्नी को निशाने पर लेकर गोलियां चलाई गई। लेकिन अजय के साथ मौजूद पुलिस गार्द की सूझबूझ व जांबाजी से उसकी जान बच गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से कितने राउंड फायर हुए, इसका खुलासा नहीं हुआ है। इसी बीच मौका पाकर फायरिंग करने वाला घटनास्थल…

Read More

सोलन, 28 अगस्त : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 66/11 केवी. विद्युत उपकेन्द्र परमाणु की मरम्मत के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल परमाणु के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता विकास गुप्ता ने दी। विकास गुप्ता ने कहा कि 29 अगस्त, 2022 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक परवाणू के सैक्टर-1, सैक्टर-1ए, सैक्टर-2, सैक्टर-3, सैक्टर-4, सैक्टर-5, सैक्टर-6, गांव खड़ीन, जोधपुर, कामली, धागड़, टिपरा, अम्बोटा, टकसाल, ऊंचा परवाणू, गुम्मा, पुरला, जाबली, कोटी, चक्की मोड़, बनासर, शोघी, दत्यार, कसौली मार्ग, नरयाल, नाथ का पानी, बी.सी.आई बियरिंग, ई.एस.आई अस्पताल, नगर परिषद कार्यालय परवाणू एवं परवाणू बाज़ार, पुलिस थाना, गेबरियल…

Read More

सोलन, 28 अगस्त : शिमला- परवाणू- कालका नेशनल हाईवे पर परवाणू  टीटीआर चौक के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल हुआ है। गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।   जानकारी के अनुसार सुबह करीब पांच बजे सेब से लदा ट्रक शिमला से मुंबई जा रहा था। इसी दौरान परवाणू टीटीआर चौंक से थोड़ी दूरी पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। जिसके नीचे दबने से बिहार के रहने वाले चालक मौत हुई, एक घायल हुआ है। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए परवाणू ईएसआई अस्पताल लाया गया, जहां…

Read More

सोलन, 28 अगस्त : सोलन से फरार हुआ कैदी को पुलिस ने बिलासपुर में दबोच लिया है। बताया जा रहा है कि कैदी सोलन के देवठी से लिफ्ट लेकर रातों-रात बिलासपुर पहुंच गया था। कैदी ने जहां से लिफ्ट ली थी वहां लोगों ने उसे देख लिया था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कैदी को बिलासपुर में दबोच लिया है। बता दें कि शनिवार को बद्दी से सोलन जेल लाया जा रहा ये कैदी पुलिस के शिकंजे से फरार हो गया था। मुजरिम गुलशन मेहता पुत्र हुकमचंद निवासी कांगड़ा पर तीन मुक़दमे चल रहे है।…

Read More

सोलन, 27 अगस्त: शनिवार को बद्दी से सोलन जेल लाया जा रहा एक मुजरिम पुलिस के शिकंजे से भागने में कामयाब हो गया। बताया जा रहा है कि वो जेल के बाहर से ही भागने में सफल हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मुजरिम  की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कैदी गुलशन कुमार पुत्र हुकम कांगड़ा के खोली का रहने वाला है। कैदी पर तीन केस चल रहे है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक फरारी के बाद मुजरिम खड्ड की तरफ से सिहारडी गांव की तरफ भाग निकला। यह भी बताया जा रहा है कि गांव में मुजरिम ने एक…

Read More

सोलन, 27 अगस्त : हॉकी को बढ़ावा देने के लिए हॉकी क्लब सोलन द्वारा सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में शनिवार से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 9 टीमें तो महिला वर्ग की 6 टीमें भाग लेंगी। हॉकी को बढ़ावा देना ही इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने बताया कि खेलों से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। पढाई के साथ-साथ खेलना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हॉकी को बढ़ावा देने का भरसक…

Read More

सोलन, 26 अगस्त : ठोड़ो मैदान में शनिवार को सोलन हॉकी क्लब की ओर से आयोजित की जाने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी पूरी हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी करेंगे। 29 अगस्त तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से पुरुष और महिला वर्ग की करीब बीस टीमें भाग लेगी। हॉकी क्लब के प्रधान एसपी जगोता और उप प्रधान उमेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। शुक्रवार देर शाम तक टीमें पहुंचना भी शुरू हो जाएगी। प्रतियोगिता के लिए ठोड़ो मैदान में सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त…

Read More