Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन , 12 अगस्त : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 16 और 18 अगस्त, 2022 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत उप मण्डल परवाणू के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता विकास गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इस कारण 16 अगस्त, 2022 को प्रातः 09:30 बजे से सांय 05:30 बजे तक बाधल, ग्वाली, मझीयार, पघारे का नाला एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विकास गुप्ता ने कहा कि 18 अगस्त, 2022 को प्रातः 09:30 बजे से सांय 05:30 बजे तक धार बनार, टिक्करी, अनद्रोल, बमरादा, नेरी,…

Read More

सोलन, 11 अगस्त : जिला के बद्दी हाउसिंग बोर्ड फेस दो में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति ने पत्नी को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया, जिसके बाद व्यक्ति का शव पंखे से लटका पाया गया। जानकारी के अनुसार किराए के मकान में रहने वाला प्रवासी व्यक्ति जोकि उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर का रहने वाला है। पहले व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा और जिसके बाद कमरे में व्यक्ति शव पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति रिंकू और उसकी पत्नी प्रिया बद्दी के हाउसिंग बोर्ड फेस 2 में अपनी…

Read More

सोलन,11 अगस्त: हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में तेज रफ़्तार ट्रको का कहर जारी है। दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हुए है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बद्दी बाईपास मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को पीछे से चपेट में ले लिया। इसके बाद ट्रक ने बाइक को करीब 300 फुट तक घसीटा, इस कारण बाइक पर सवार एक युवक ट्रक की चपेट में आने के कारण मौत हो गई।जबकि बाइक पर सवार एक अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे इलाज के लिए बद्दी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया…

Read More

  सोलन,11 अगस्त : शिमला -कालका फोरलेन पर शमलेच के नजदीक टनल के फ्लाईओवर के प्रवेश स्थल से कुछ मीटर पहले डंगा धंसने की खबर है। हादसे के समय हाईवे पर से दो कारें भी गुजर रही थी। कार में सवार लोगों को चोटे आने की भी सूचना है।  हालांकि सिंगल लेन पर ट्रैफिक को बहाल किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अचानक ही डंगा धंसना शुरू हो गया। इसी फ्लाईओवर के बाद ट्रैफिक टनल में दाखिल होता है। फोरलेन बनाने वाली कंपनी की लचर कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे है। जानकारों का कहना है कि इस जगह पर हाईवे…

Read More

सोलन, 7 अगस्त : जिला में शामती बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जिसमें कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा शामती बाईपास पर हुआ। दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें अभी तक शामती बाइपास मार्ग का शुभारंभ भी नहीं हुआ है और इससे पहले ही यहां सड़क हादसे में युवक की जान चली गई।

Read More

परवाणू, 6 अगस्त : परवाणू पुलिस थाना के अंतर्गत शनिवार को ओल्ड बैरियर के समीप एक पिकअप (HP 15-6385) पुल पर पलट गई। यह हादसा सुबह 9 बजे का बताया जा रहा है। पिकअप परवाणू से बद्दी की और जा रही थी। हादसे में चालक तरुण शर्मा पुत्र रवि दत्त शर्मा सेक्टर 06 निवासी और एक अन्य व्यक्ति को चोटें आई हैं, जिसे लोगों ने परवाणू ईएसआई अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक यह घटना ब्रेक फेल होने के कारण बताई जा रही है। चालक तरुण शर्मा ने बताया कि वह परवाणू से बद्दी की और जा रहा था और दो लोग…

Read More

सोलन, 6 अगस्त : नालागढ़ की दभोटा चौकी के तहत नवांग्राम गांव में देर रात चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़कर नकदी व ज्वेलरी पर हाथ साफ़ कर लिया। घटना देर रात की है, जब लोग घरों में सो रहे थे तो चोरों ने ताले व लोहे की ग्रिल तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश करते हुए आस पास के CCTV कैमरा खंगाल रही है ताकि आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2 बजे हुई, जब लोग अपने घरों में सो रहे थे। चोरों ने चुपचाप एक के बाद एक 3 घरों…

Read More

सोलन, 5 अगस्त : नालागढ़ के वार्ड-3 में किराये के मकान में एक युवती द्वारा  फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती की पहचान ममता (24) निवासी नादौन के रूप में हुई है।   मकान मालिक को बताया कि पिछले दो दिनों से युवती दरवाज़ा नहीं खोल रही है और न ही कंपनी आ रही है। जिसके बाद मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुँची तो पाया कि दरवाज़ा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पाया कि युवती पंखे से…

Read More

सोलन, 04 अगस्त : विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल मार्ग पर धर्मपुर- कुमारहट्टी के पास भूस्खलन हो गया है, जिससे रेल यातायात के लिए बाधित हो गई है। समय रहते कालका से शिमला जा रही रेल (5257) के चालक ने सजगता से ब्रेक लगाकर रेल को रोक दिया, जिससे किसी प्रकार का हादसा होने से बच गया। इसके पीछे कालका से आ रही रेल (5253) को धर्मपुर रेलवे स्टेशन पर ही होल्ड किया गया है। वहीं रेल कर्मचारियों द्वारा मलबे को हटाने के प्रयास किया जा रहा है।

Read More

सोलन, 03 अगस्त : नालागढ़ के तहत दभोटा के गांव बसोट में खड्ड से अवैध माइनिंग के मामले में जेसीबी व टिप्पर चालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार माइनिंग एंड डिटेक्टिव सैल की टीम को गुप्त सूचना मिली कि खड्ड में अवैध माइनिंग जोरों से चली हुई है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी तो एक जेसीबी व टिप्पर पकड़े। जेसीबी मशीन चालक की पहचान सुरेश कुमार और टिप्पर चालक जरनैल सिंह से हुई। दोनो आरोपी पंजाब के बताए जा रहे है। पुलिस ने आईपीसी…

Read More