• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 

अमरप्रीत सिंह

About अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

हिमाचल पुलिस में DSP के पद से रिटायर्ड लेडी सिंघम शकुंतला शर्मा बनी है सरपंच

January 18, 2021 by अमरप्रीत सिंह Leave a Comment

सोलन, 18 जनवरी : हिमाचल पुलिस में धाकड़ व दबंग पहचान रखने वाली रिटायर्ड डीएसपी शकुंतला शर्मा अर्की की धुंदन पंचायत में रिकाॅर्ड तोड़ जीत हासिल कर सरपंच बनी हैं। 1977 में ऐसे वक्त पर पुलिस में अपनी सेवाएं शुरू की थी, जब बेटियों के लिए पुलिस के कैरियर को सपने में भी नहीं सोचा जाता था। 2007 में पुलिस महकमे में बेशुमार उपलब्धियों पर सेवानिवृत डीएसपी शकुंतला शर्मा को राष्ट्रपति पुलिस मैडल से भी अलंकृत किया गया था। हालांकि सेवाओं के दौरान ऐसे कई आपराधिक मामलों को क्रैक किया, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। लेकिन इसमें न्यू शिमला में तेजाब कांड, डे चोरों व इंटरस्टेट अपराधियों को गिरफ्तार करने के मामले चंद हैं। वो नशे के सौदागरों के खिलाफ भी खौफ बनती थी।

इस समय तकनीक उपलब्ध है, लेकिन जिस समय वो चरस, चिट्टा व शराब के तस्करों पर नकेल कसती थी, जब साधन सीमित थे। स्पष्ट शब्दों में कहें तो नशे के सौदागरों के खिलाफ खौफ थी। जनहित में सिस्टम से टकराने में भी नहीं हिचकिचाती थी। 2015 में वो डीएसपी के पद से रिटायर्ड हुई। इसके बाद अपने घरेलू जीवन में ही खुद को व्यस्त रखा हुआ था। धाकड़ पुलिस अधिकारी ने जीत भी धाकड़ हासिल की है। पंचायत प्रधान के पद के लिए 1044 वोट हासिल किए, जबकि निकटतम प्रत्याशी को 477 वोट पडे़। इसके अलावा पांच प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

हर किसी के जहन में ये सवाल उठ रहा था कि दबंग पुलिस अधिकारी के तौर पर पहचान रखने वाली शकुंतला ने अचानक ही पंचायत का सरपंच बनने का फैसला क्यों ले लिया। इसको लेकर एमबीएम न्यूज नेटवर्क ने उनसे सीधी बात की।

सवाल : पंचायत प्रधान का चुनाव लड़ने का फैसला क्यों लिया?
जवाब : दरअसल, पंचायत महिला के लिए आरक्षित हुई। पंचायत के युवाओं ने चुनाव लड़ने का दबाव बनाया। युवाओं के आग्रह व गुरु के आदेश पर फैसला ले लिया। हर कोई यही चाहता था कि जिस तरीके से पुलिस में रहकर समाज सुधार में भूमिका निभाई है, वैसे ही पंचायत में भी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।

सवाल : चुनाव लड़ने का क्या अनुभव रहा?

जवाब : एक तरफा जीत मिलने से उत्साहित हूं, लेकिन तजुर्बा हुआ है कि आज भी मतों को लेकर समाज को जात-पात में बांट दिया जाता है। इसके सख्त खिलाफ हूं।

सवाल : क्या प्राथमिकता रहेगी?

जवाब : देखिए, जहां तक पुलिस की कार्यशैली का सवाल है तो बारीकी से हर बात को जानती हूं। पंचायत को एक आदर्श पंचायत बनाना ही मुख्य ध्येय है। पंचायत ऐसी होनी चाहिए, जिसे पूरा देश रोल माॅडल मानें।

सवाल : 70 के दशक में पुलिस में भर्ती होने का साहस कहां से आया?

जवाब : ये ठीक बात है कि उस जमाने में कोई भी अपनी बेटी को पुलिस में भर्ती करने को तैयार नहीं होता था। खाकी पहनने का जज्बा था। परिवार भी सहमत हो गया। 38 साल की सेवाओं के दौरान कई अनुभव रहे। ऐसा भी महसूस किया कि जब आप सही होते हो तो अपने शीर्ष अधिकारी से भी असहमत होना पड़ता है।

सवाल : भविष्य के लिए शुभकामनाएं?

जवाब : धन्यवाद, अपनी पंचायत के लिए कुछ कर पाऊंगी तो आपसे फिर बात करूंगी।

Filed Under: राजनैतिक, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, solan hindi news

सोलन में कार दुर्घटनाग्रस्‍त, महिला की मौत…बाप-बेटा घायल 

January 16, 2021 by अमरप्रीत सिंह Leave a Comment

सोलन, 16 जनवरी : जिला के सलोगड़ा में एक कार दुर्घटना ग्रस्‍त हो गई। कार सवार तीन लाेगों में से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि दो अन्‍य को गंभीर हालत में IGMC शिमला रैफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक कार (HP14A 2273) सोलन से कंडाघाट की तरफ जा रही थी। इस दौरान सलोगडा के समीप कार अनियंत्रित होकर NH से नीचे करीब 50 मीटर लुढ़क कर दूसरी सड़क पर पहुंच गई। कार सवार 63 वर्षीया सुषमा जिंदल की हादसे में मौत हो गई, जबकि राम कुमार(65) व उनका बेटा बिंदेश को भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्‍हें स्थानीय लोगों की मदद से सोलन अस्‍पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्‍हें आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया है।

मामले की पुष्‍टि एसएचओ धर्म सेन नेगी ने की। पुलिस ने  मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, Solan news

सोलन : दो बच्चों की मां ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान 

January 16, 2021 by अमरप्रीत सिंह Leave a Comment

सोलन, 16 जनवरी :  कसौली में दो बच्चों की मां ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी  इहलीला समाप्त कर ली। जानकारी के मुताबिक पति के साथ मामूली कहासुनी के बाद सल्फास की गोलियां निगल ली। महिला को  इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए उसे एमएमयू (MMU) अस्पताल सुल्तानपुर के लिए रैफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतिका के दो छोटे बच्चे एक लड़का व एक लड़की है। 

मृतिका की पहचान पूनम (28) पत्नी भुपेंद्र गांव कोल, निवासी कसौली (सोलन) के रूप में हुई हैं। शव को एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर से पोस्टमार्टम हेतु क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेजा गया हैं। पुलिस को कोई भी सुसाईड नोट नहीं मिला है।

Filed Under: क्राइम, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Solan news

सोलन में मुकरा पहला वैक्सीन टीका लगवाने वाला शख्स, डाॅ. शालिनी ने उठाया बीड़ा

January 16, 2021 by अमरप्रीत सिंह Leave a Comment

सोलन, 16 जनवरी: देश व प्रदेश में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का आगाज हो चुका है। इसके तहत जनपद के क्षेत्रीय अस्पताल के साथ-साथ एमएमयू के हाॅस्पिटल में भी इसकी शुरूआत हुई। विभाग द्वारा जिस शख्स को प्रथम टीकाकरण के लिए चयनित किया गया था, वो केंद्र तक पहुंचा ही नहीं। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को जैसे ही पता चला कि उसे सबसे पहले टीका लगाया जा रहा है तो वो डर की वजह से मुकर गया। इसी बीच डाॅ. शालिनी ने टीका लगवाया। डीसी केसी चमन की मौजूदगी में कोरोना वैक्सीन का पहला इंजैक्शन लगाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डाॅ. राजन उप्पल भी मौजूद रहे। डीसी ने कहा कि डाॅ. शालिनी ने पहला टीका लगवाया है। धीरे-धीरे यह अभियान सब लोगों तक पहुंच जाएगा। प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जा रहा है। उधर, पहला टीका लगवाने वाली डाॅ. शालिनी ने बताया कि यह एक नाॅर्मल प्रक्रिया है। स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ अन्य लोगों को टीकाकरण के बारे में जागरूक करना जरूरी है।

Filed Under: सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: solan hindi news

हिमाचल में अज्ञात की ठंड से मौत की आशंका  

January 12, 2021 by अमरप्रीत सिंह Leave a Comment

सोलन,12 जनवरी: हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू में एक व्यक्ति की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। मृतक की पहचान नही हो पाई है। आशंका जाहिर की जा रही है कि मौत की वजह ठंड है।

      जानकारी के अनुसार गत सांय ग्राम पंचायत मसूलखाना के पूर्व उप प्रधान वृज मोहन ने पुलिस व 108 को सूचना दी कि मोरपिन फैक्ट्री के समीप नाला में एक अज्ञात व्यक्ति (50 से 55) ठंड से कंपकंपा रहा है और लंबे-लंबे सांस ले रहा है। कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना परवाणु की टीम मौक़ा पर पहुंची। लेकिन उससे पहले ही अज्ञात व्यक्ति को मौत हो चुकी थी। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणु की मोर्चरी में रखा गया है।

Filed Under: सोलन, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री के घर में कांग्रेस की शानदार जीत, 6-3 का स्कोर 

January 10, 2021 by अमरप्रीत सिंह Leave a Comment

सोलन, 10 जनवरी : हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री के घर परवाणू में कांग्रेस की शानदार जीत हुई है। कांग्रेस ने 9 में से 6 सीटों पर कब्ज़ा कर लिया है। वार्ड नंबर 1 डेजी ठाकुर बीजेपी समर्थित,  वार्ड नंबर 2 लखविंदर सिंह कांग्रेस समर्थित, वार्ड नंबर 3 किरण चौहान  भाजपा समर्थित, वार्ड नंबर 4 चंद्रावती कांग्रेस समर्थित, वार्ड नंबर 5 सोनिया शर्मा कांग्रेस समर्थित ,  वार्ड नंबर 6 ठाकुर दस शर्मा  कांग्रेस समर्थित,  वार्ड नंबर 7 रणजीत सिंह बीजेपी समर्थित, वार्ड नंबर 8  मोनिषा शर्मा कांग्रेस समर्थित वार्ड नंबर 9- निशा शर्मा कांग्रेस समर्थित ने जीत हांसिल की है।

वार्ड नं 1 

डेजी ठाकुर  (भाजपा) 203
राकेश भाटिया (आज़ाद)106
काजल कांग्रेस 86
टोटल 395

वार्ड नं 2
लखविंदर कांग्रेस  228
रजनी सिंगला भाजपा 176
टोटल 404

वार्ड 3
किरण चौहान भाजपा 172
शशी बाला गर्ग कांग्रेस 151
नोटा 1
टोटल 304

वार्ड 4
चंद्रावती कांग्रेस 168
गायत्री देवी भाजपा 113
संगीता आज़ाद 152
432

वार्ड 5
रचना रानी भाजपा 303
सोनिया शर्मा  कांग्रेस 342
विजय पुनिया 32
रीना 42
719

 वार्ड 6
ठाकुरदास कांग्रेस 421
अनिता भाजपा 248
दिनेश आज़ाद 44
महिंदर कुमार 32
745

वार्ड 7
रंजीत भाजपा 316
प्रेमलता गुलेरिया कांग्रेस 234
निशा शर्मा  52
602

वार्ड 8
मोनिषा शर्मा कांग्रेस 418
शकुंतला पांतां भाजपा 112
530

 वार्ड 9
पूजा गोयल भाजपा 151
निशा शर्मा  आज़ाद 261
553

Filed Under: राजनैतिक, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi

नन्हीं बेटियों ने शहीद पिता कुलदीप सिंह को दी मुखाग्नि, कीरतपुर साहिब में पंचतत्व में विलीन

January 10, 2021 by अमरप्रीत सिंह Leave a Comment

नालागढ़, 10 जनवरी : लद्दाख के लेह में 7 जनवरी की सुबह देश पर कुर्बान होने वाले शहीद कुलदीप सिंह रविवार दोपहर बाद कीरतपुर साहिब के पातालपुरी में पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि के दौरान हर कोई उस समय सिहर उठा, जब पाया कि शहीद के भाईयों सुरेंद्र सिंह व जोगिंद्र सिंह के साथ 14 साल की बेटी नवनीत कौर व 9 साल की बेटी अमनदीप कौर भी शहीद पिता को मुखाग्नि देने पहुंची हैं।

नालागढ़ प्रशासन के अधिकारियों के अलावा काफी संख्या में सैन्य अधिकारी मौजूद थे। विधायक लखविन्द्र सिंह राणा ने भी शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। दीगर है कि सुबह विशेष क्राफ्ट से शहीद की पार्थिव देह को चंडीगढ़ लाया गया। इसके बाद पैतृक गांव जोगों में कुछ देर के लिए अंतिम दर्शनों हेतु पार्थिव देह को रखा गया। चूंकि परिवार की परंपरा के मुताबिक पार्थिव देह की अंत्येष्टि कीरतपुर साहिब के पातालपुरी में की जाती है, लेकिन प्रशासन व सैन्य अधिकारियों के अलावा लोगों का काफिला पंजाब के कीरतपुर साहिब पहुंचा था। ऑपरेशन स्नो लैपर्ड के दौरान शहादत को हासिल करने वाले कुलदीप सिंह सीमा पर कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में मां भारती की सेवा में डटे हुए थे।

शहीद के दादा भी एक स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। वहीं, चचेरे भाई भी मां भारती की सेवा में डटे हुए हैं। एक भाई बीएसएफ से सेवानिवृत होकर कुछ समय पहले ही लौटा है। एमबीएम न्यूज नेटवर्क से बातचीत में शहीद के भाई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बेटियों व भाईयों ने मुखाग्नि दी। उधर, सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने कहा कि 15 हजार रुपए की राशि तत्काल जारी कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि 5 लाख रुपए की राशि का चैक दो दिन के भीतर शहीद की पत्नी रेणु देवी को उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 6 अप्रैल 1979 को जन्में शहीद कुलदीप सिंह ने 10 जुलाई 1999 में सेना में भर्ती होकर मां भारती की रक्षा की कसम खाई थी। शायद ही वो जानते होंगे कि एक दिन ऐसा भी आएगा, जब वो मां भारती की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर कर समूचे परिवार को गौरव महसूस करवाएंगे।

Filed Under: मुख्य समाचार, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Solan news

नगर पंचायत अर्की में कुल 78.19 प्रतिशत मतदान

January 10, 2021 by अमरप्रीत सिंह Leave a Comment

सोलन,10 जनवरी : जिला की नगर पंचायत अर्की में आज मतदान समाप्त होने के समय सांय 4.00 बजे तक कुल 78.19 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन केसी चमन ने दी।  केसी चमन ने कहा कि नगर पंचायत अर्की के सभी 07 वार्डों में कुल 2169 मतदाताआंे में से 1696 ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। अर्की में कुल 851 महिलाओं तथा 845 पुरूषों ने मतदान किया।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अर्की के लिए आज हुए मतदान में सभी आयु वर्गों के मतदाताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। यहां महिला मतदाताओं ने पुरूषों की तुलना में अधिक संख्या में मतदान किया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर 01 महलात में कुल 248 मत पड़े। यहां 125 महिलाआंे तथा 123 पुरूषों ने मतदान किया। इस वार्ड में मतदान का कुल प्रतिशत 81.85 प्रतिशत रहा। वार्ड नम्बर 2 मियांपुर में कुल 316 मत पड़े। यहां मतदान करने वाले पुरूषों तथा महिलाओं की संख्या बराबर रही। इस वार्ड में 158 महिलओं तथा 158 पुरूषों ने मतदान किया। इस वार्ड में मतदान का कुल प्रतिशत 79 प्रतिशत रहा।

केसी चमन ने कहा कि नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर 3 झीवर मोहल्ला में कुल 242 मत पड़े। यहां 126 महिलाआंे तथा 116 पुरूषों ने मतदान किया। इस वार्ड में मतदान का कुल प्रतिशत 77.07 प्रतिशत रहा। वार्ड नम्बर 4 चैगान में कुल 183 मत पड़े। यहां 93 पुरूषों तथा 90 महिलाओं ने मतदान किया। इस वार्ड में मतदान का कुल प्रतिशत 85.12 प्रतिशत रहा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर 5 लक्ष्मी नारायण मंदिर में कुल 173 मत पड़े। यहां 94 महिलाआंे तथा 79 पुरूषों ने मतदान किया। इस वार्ड में मतदान का कुल प्रतिशत 76.55 प्रतिशत रहा। वार्ड नम्बर 6 ततला मोहल्ला में कुल 168 मत पड़े। यहां 85 महिलाआंे तथा 83 पुरूषों ने मतदान किया। इस वार्ड में मतदान का कुल प्रतिशत 81.16 प्रतिशत रहा।

केसी चमन ने कहा कि नगर पंचायत अर्की के वार्ड नम्बर 07 शीलाककड़ में कुल 366 मत पड़े। यहां 193 पुरूषों तथा 173 महिलाओं ने मतदान किया। इस वार्ड में मतदान का कुल प्रतिशत 72.62 प्रतिशत रहा।
.0.

Filed Under: हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi

सोलन : वार्ड नंबर-12 में खंडहरनुमा मकान में लगी आग…  

January 10, 2021 by अमरप्रीत सिंह Leave a Comment

सोलन, 10 जनवरी : जिला के के वार्ड नंबर-12 सन्नी सईड़ में एक पुराने खंडहरनुमा मकान में आग लग गई। आसपास के लोगों  ने बिल्डिंग  से धुआँ निकलता देख इसकी सुचना तुरंत दमकल विभाग एवं पुलिस को दी।

दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मुशकत के बाद आग पर काबू पाया। जिस एरिया में आग लगी थी वहां सड़क संकरी होने की वजह से वह दमकल विभाग की बड़ी गाड़ी भी नहीं पहुँच पाई, जिस वजह से आग पर काबू पाने में समय लगा।

आग लगने से तीन लाख का नुक्सान  हुआ है।  हालांकि दमकल विभाग की मुस्तैदी के चलते 15 लाख की संपति को बचाया जा सका है।

Filed Under: सोलन Tagged With: Solan news

सोलन में लगातार चौथे दिन भी हाईवे किनारे मिले मृत मुर्गे, इलाके में सनसनी  

January 9, 2021 by अमरप्रीत सिंह Leave a Comment

सोलन, 9 जनवरी :  जिला में लगातार मरे मुर्गे मिलने का सिलसिला चौथे दिन भी जारी रहा। जिसको लेकर इलाके में सनसनी फैली हुई है। जानकारी के अनुसार कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर सनवारा रेलवे फाटक के समीप लगातार चौथे दिन भी लगभग 100 से अधिक मुर्गे फिर फेंके पाए गए है। अधिक मात्रा में गिरे मुर्गे जैसे ही स्थानीय लोगों ने देखे तो  इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं सोलन मुख्यालय से भी पशुपालन की टीम मौके पर पहुंच गई है।

ग़ौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से लगातार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हाई-वे किनारे मृत मुर्गे फेंके जा रहे है। शनिवार को भी हाई-वे किनारे सनवारा में लगभग 100 मुर्गे फिर मृत मिले है। हालांकि उपायुक्त केसी चमन द्वारा रात के समय किसी बाहरी राज्यों भी वाहन द्वारा मुर्गा मीट अंडे आदि लाने पर पाबंदी लगाई गई है, बावजूद इसके भारी मात्रा में मृत मुर्गे मिलने से पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहे है।

वही बीते तीन दिनों में भरे गए मृत फेंके गए मुर्गों के सैम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है, लेकिन फिर चौथी बार मृत मुर्गे मिलना बड़े प्रश्न खड़े कर रहा है।

Filed Under: सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Solan news

  • Go to page 1
  • Go to page 2
  • Go to page 3
  • Interim pages omitted …
  • Go to page 112
  • Go to Next Page »

Primary Sidebar

National

जम्मू पुलिस ने आतंकियों के 2 सहयोगियों को दबोचा

जम्मू, 18 जनवरी: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू के रामबन जिले में सोमवार को एक आतंकी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आतंकवादियों के दो सहयोगियों को दबोचा। पुलिस ने आंतकियों के लिए गुप्त तौर पर काम करने वाले दोनों लोगों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने यह […]

वेब सीरीज ‘तांडव’ के खिलाफ लखनऊ में दर्ज हुआ मामला 

लखनऊ, 18 जनवरी : निर्देशक अली अब्बास जाफर और लेखक गौरव सोलंकी के खिलाफ वेब सीरीज ‘तांडव’ के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें कथित रूप से हिंदू देवी-देवताओं की खराब छवि दिखाई गई है, जिससे धार्मिक उन्माद भड़क सकता है। यह एफआईआर रविवार देर रात वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव द्वारा हजरतगंज पुलिस स्टेशन […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • जानिए, उम्र में चंद महीनों के फासले से कौन है हिमाचल में सबसे युवा सरपंच  
  • हिमाचल में मानवीय भूल से हो रहीं 90 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं : CM
  • जम्मू पुलिस ने आतंकियों के 2 सहयोगियों को दबोचा
  • गांव की सरकार में 22 साल की जागृति के काम आएगी वकालत की पढ़ाई, ये शक्तियां….
  • 111 किलो चरस पकड़ कर रिकाॅर्ड बनाने पर कुल्लू के SP गौरव सिंह को सेल्यूट, सम्मानित

Recent Comments

  • MBM News Network on हाईकोर्ट ने SDM घुमारवीं को दिए सब्सिडी घोटाले मामले में जांच के आदेश  
  • NK on हाईकोर्ट ने SDM घुमारवीं को दिए सब्सिडी घोटाले मामले में जांच के आदेश  
  • Sandhyar Productions on वकालत की पढ़ाई कर चुकी 21 वर्षीय मुस्कान ने भरा जिला परिषद चुनाव का दम, ये बोली
  • Rohit on सोलन बिजली बोर्ड के कर्मचारी, हाड़ कंपाने वाली ठंड में रात 2 बजे तक जोड़ते रहे लाइन
  • Dinesh on हिमाचल के इस जिले में ब्रिटेन से आए 5 लोग…मचा हड़कंप, प्रशासन ने लिए सैंपल

अभिलेखागार

Copyright © 2021