Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन, 19 अगस्त : कालका-शिमला एनएच-5 पर शुक्रवार सुबह एक पिकअप गाड़ी अनियन्त्रित होकर सड़क पर बने पैराफिट से टकरा गई। हालांकि हादसे से किसी तरह का कोई नुकसान नही हुआ है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह कालका-शिमला एनएच-5 पर रोहड़ू से पंचकूला सेब लेकर जा रही एक पिकअप (HP11A 3377) अनियन्त्रित होकर सड़क के साथ बने पैराफिट पर अटक गई। वहीं, गाड़ी के अनियन्त्रित होने की वजह टायर फटना बताई जा रही है। सड़क मार्ग पर पैराफिट बनने के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया, अगर फैराफिट न होते तो पिकअप गहरी खाई में गिर सकती थी।

Read More

सोलन, 19 अगस्त : प्रदेश कांग्रेस महासचिव हरदीप बावा आपराधिक छवि का व्यक्ति है। ये मौसमी लोग हैं जो चुनाव के समय बाहर आते हैं और फिर ग़ायब हो जाते है। हरदीप बावा का सर्वे में नामोनिशान तक नहीं था जो कि खुद को कांग्रेस का उम्मीदवार समझ रहे है। यह बात हाल ही में कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए नालागढ़ के विधायक लखविन्द्र सिघ राणा ने कही। भाजपा में शामिल होने के बाद नालागढ़ आने पर ज़ोरदार स्वागत हुआ। सैकड़ों समर्थकों के साथ मिलकर राणा ने नवागढ़ बाजार में जुलूस निकाला। ज़िला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य की अगुवाई में समर्थकों ने स्वागत किया। उन्होंने…

Read More

सोलन, 18 अगस्त : कसौली के जाबली में पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मकान मालिक सहित चार युवको से 8.47 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस एसआईयू की टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाबली के विपरीत फोरलेन की निचली तरफ रोहित कुमार का दो मंजिला मकान है। रोहित कुमार अपने अन्य दोस्तों दीपक, नितिन कुमार व यश शर्मा के साथ मौजूद हैं जो सभी युवक आपसी मिलीभगत से उक्त कमरे में चिट्टा/ हेरोईन की खरीद फरोख्त का धंधा कर…

Read More

नालागढ़, 18 अगस्त : शहर के भरतगढ़ रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें कार चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा देर रात हुआ जब कार चालक जसवीर सिंह अपनी कार से नालागढ़ से दभोटा अपने घर जा रहा था। इसी दौरान चौकी वाला पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जसवीर सिंह के रूप में हुई है, जोकि वर्तमान में देवभूमि क्षत्रिय संगठन दभोटा इकाई के उपाध्यक्ष व रिटायर्ड पुलिसकर्मी है। थाना नालागढ़…

Read More

सोलन, 17 अगस्त:  “जाको राखे साइयां मार सके न कोई” ये पंक्तियां एक घटना में सटीक साबित हुई है। ये भी जरूरी नहीं कि भगवान खुद आकर किसी को बचा ले, वो इंसान के रूप में आपके लिए मसीहा भेज देता है। घटना हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के नालागढ़ की गोल मार्केट का है। एक महिला मासूम बच्चे के साथ घर से बाहर आई। जैसे ही दोनों बाहर निकले तो एक काले रंग का जहरीला कोबरा सांप सीढ़ियों की ओट में घात लगा कर बैठा हुआ था। मासूम बच्चा इससे अनजान था, धीरे से बच्चे का पांव पड़ने पर कोबरे ने फुंकार भरी। महिला ने बगैर…

Read More

सोलन, 14 अगस्त : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जोमैटो कंपनी के लगभग डेढ़ सौ कर्मचारियों ने कंपनी की नीतियों को लेकर कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सभी कर्मचारियों ने अपनी लॉगिन आईडी बंद कर दी है। जोमैटो कंपनी के कर्मचारी मनीष गुप्ता, संदीप सैनी, सिमरजीत सिंह, विजय कुमार, सोनू सिंह, रमन कुमार का कहना है कि जोमैटो कंपनी द्वारा डिलीवरी के लिए नए नियम लागू किए गए हैं, जिससे उन्हें डिलीवरी करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे उनकी कमाई पर भी खासा असर पड रहा है। रविवार को सभी कर्मचारियों ने जोमैटो की …

Read More

सोलन, 14 अगस्त : परवाणु के गांव धग्गड़ से पिकअप चोरी का मामला सामने आया है। सड़क किनारे खड़ी पिकअप गायब हो गई है। जानकारी के अनुसार अनिल शर्मा ने शिकायत में बताया कि पिकअप ( HR 68-7538) बड़े भाई दिवंगत उमेश शर्मा के नाम पर है। उनके देहांत के बाद गाड़ी सड़क पर खड़ी रहती थी। जिसे बेचने के लिए वह लोगों से सम्पर्क कर रहे थे। बुधवार सुबह जब उसने सड़क की ओर देखा तो गाड़ी वहां नहीं थी। उन्होंने तलाश भी की परन्तु गाड़ी का पता नहीं चल पाया। गाड़ी की कीमत 80,000 बताई जा रही है। एएसपी अशोक वर्मा ने पुष्टि करते…

Read More

सोलन, 13 अगस्त : सोलन जिला के परमाणु में पुलिस ने गिट्टियों से जुआ खिलाते युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एएसपी अशोक वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की टीम कामली सड़क पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबर खास से सूचना मिली कि कामली पुल के पास सरेआम सड़क पर एक व्यक्ति गिट्टियों से जुआ खिला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो देखा कि कामली पुल पर सेब मंडी के पास सरेआम सड़क के किनारे बैठा एक युवक गिट्टियों से जुआ खिला रहा था, जिसने अपने सामने एक चद्दर तह…

Read More

सोलन , 12 अगस्त : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 16 और 18 अगस्त, 2022 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत उप मण्डल परवाणू के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता विकास गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इस कारण 16 अगस्त, 2022 को प्रातः 09:30 बजे से सांय 05:30 बजे तक बाधल, ग्वाली, मझीयार, पघारे का नाला एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विकास गुप्ता ने कहा कि 18 अगस्त, 2022 को प्रातः 09:30 बजे से सांय 05:30 बजे तक धार बनार, टिक्करी, अनद्रोल, बमरादा, नेरी,…

Read More

सोलन, 11 अगस्त : जिला के बद्दी हाउसिंग बोर्ड फेस दो में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति ने पत्नी को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया, जिसके बाद व्यक्ति का शव पंखे से लटका पाया गया। जानकारी के अनुसार किराए के मकान में रहने वाला प्रवासी व्यक्ति जोकि उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर का रहने वाला है। पहले व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा और जिसके बाद कमरे में व्यक्ति शव पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति रिंकू और उसकी पत्नी प्रिया बद्दी के हाउसिंग बोर्ड फेस 2 में अपनी…

Read More