Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन : सोचिए, उस परिवार पर क्या गुजर रही होगी, जिसके इकलौते 27 साल के बेटे ने देश पर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए हों। मगर तीन दिन तक बेटे की पार्थिव देह घर न पहुंचे। बुधवार को ग्लोबल इंवेस्टर मीट में प्रधानमंत्री ने खुद इस बात का जिक्र किया कि प्रदेश के हरेक घर से एक बेटा देश सेवा कर रहा है। अब सवाल उठता है कि क्यों एक शहीद की पार्थिव देह को तीन दिन से श्रीनगर से नहीं लाया जा सका। तर्क, यह दिया जा रहा है कि मौसम खराब होने की वजह से उड़ान नहीं हो सकी। इस पर…

Read More

सोलन : सुबाथू में सैनिक परिवार से संबंध रखने वाला युवा सैनिक भीम बहादुर “राहुल पुन” बुधवार शाम को देश के लिए शहीद हो गया। इसके बाद सुबाथू में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार शहीद भीम बहादुर “राहुल पुन” श्रीनगर में आरआर में तैनात थे। 27 वर्षीय भीम बहादुर “राहुल पुन” अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। वीरवार को शहीद के घर सांत्वना देने वालों की भीड़ जुटी रही।     सेना के जवानों ने अपने शहीद साथी के घर पहुंच शव आने से पहले ही पूरी तैयारियां कर ली। लेकिन श्रीनगर का मौसम खराब रहने के कारण दोपहर…

Read More

सोलन/नौहराधार : सिरमौर में सनौरा के समीप कार के खाई में गिरने से नेरवा निवासी कौशल्या देवी व अर्चना चंदेल की मौत हो गई। कार में उनके पुत्र राहुल को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के समय कार में 3 लोग सवार थे।  जानकारी के अनुसार कौशल्या देवी (55) धर्मपत्नी रविन्द्र सिंह निवासी गांव लालपानी (चौपाल) अपने पुत्र राहुल व पुत्री अर्चना चंदेल के साथ मारुति 800 (एचपी08ए-3489) में चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। अचानक सनौरा के पास गाड़ी खाई में गिर गई। जिसमे कौशल्या देवी की मौके पर मौत हो गई जबकि बेटी को गंभीर हालत में…

Read More

सोलन: बेइमानी और भ्रष्टाचार के दौर में आज भी हमारे समाज में ऐसे लोग मौजूद हैं, जो नैतिकता व ईमानदारी निभाने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। ऐसी ही ऐसी ही शख्सियत बिलासपुर के सतविंदर सिंह हैं। सतविंदर सिंह ने मंदिर के बाहर मिले पर्स को संबंधित परिवार तक पहुंचाकर न केवल ईमानदारी की मिसाल पेश की, बल्कि समाज की बुराईयों को भी आईना दिखाया है। बेशक सतविंदर सिंह इसे अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हैं, लेकिन जिस परिवार को गुम हुआ पर्स वापिस मिला वह खुशी के मारे सतविंदर  को दुआएं देते नहीं थक रहे हैं। दरअसल सोलन हाऊसिंग कॉलोनी निवासी राजीव शर्मा…

Read More

सोलन : शहर में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब नगरपरिषद कार्यकारी अधिकारी ने अपनी टीम के साथ अप्पर बाजार में पॉलीथीन के चालान  करने शुरू किए। इस दौरान दुकानदारों व नगरपरिषद अधिकारियो के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। बुधवार बाद दोपहर जब नगरपरिषद के ईओ अपनी टीम के साथ अप्पर बाजार में  पॉलीथीन के चालान  करने पहुंचे और एक दुकानदार का चालान किया तो तमाम दुकानदार इकट्ठा होना शुरू हो गए। सबने नगरपरिषद की टीम को घेर लिया और चालान करने का विरोध जताने लगे। दुकानदारों का कहना था की सरकार ने तीन महीने का समय पॉलीथीन को ख़तम…

Read More

सोलन : अर्की थाना के तहत चांदपुर के पास एक मारुती कार गहरी खाई में जा गिरी। इसमें सवार दूनी चंद नामक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दूनी चंद जब गाडी चला रहा था तो एक तीखे मोड़ पर उसने गाडी से नियंत्रण खो दिया।      नियंत्रण खोने के बाद गाडी गहरी खाई में जा गिरी। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है की मृतक बखालग के कांग्रेस प्रधान का बेटा था। उसकी मृत्यु से पुरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

Read More

सोलन : पुलिस थाना धर्मपुर के अंतर्गत गत रात्रि एसआईयू टीम ने चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है। मामले की पुष्टि एएसपी शिव कुमार शर्मा ने की। उन्होंने बताया एसआईयू की टीम निरीक्षक नवीन झालटा के नेतृत्व सुक्की जोहडी के समीप परवाणु से धर्मपुर की तरफ आ रही जिप्सी (पीबी80-0687) से चैंकिंग के दौरान डैशबोर्ड के अंदर 14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिस पर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। व्यक्तियों की पहचान 21 वर्षीय चालक रीतिक शर्मा निवासी रामपुर व 21 वर्षीय शक्ति सिंह निवासी गांव ज्वाली कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट…

Read More

सोलन : आधुनिक युग में जहां देश चांद पर पंहुच गया है तो वहीं प्रदेश में विकास व बेहतर शिक्षा का दम भरने वाली जय राम सरकार द्वारा आज भी मंदिरों में छात्रों की पढ़ाई करवाई जा रही है। सवाल तब ओर खड़े होते हैं जब पता चलता है कि टकसाल स्कूल प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री के गृह क्षेत्र में आता है। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब मंत्री महोदय के गृह क्षेत्र में स्कूल के ऐसे हाल हैं तो प्रदेश के अन्य स्कूलों में कैसे होंगे। जानकारी अनुसार सरकार द्वारा टकसाल स्कूल को…

Read More

सोलन : वाहन चोरी के बाद अब वाहनों की एसेसरी चोरी गैंग सक्रिय हो गई है। यहां चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने पार्किंग में खड़ी बाईक से फ्यूल टैंक ही गायब कर दिया। यह मामला चंबाघाट के समीप का है। जहां मालिक महेश शर्मा ने बाइक पार्किंग में खड़ी की और घर चला गया। सुबह जब वह ऑफिस जाने के लिए बाइक के पास गया तो देखा कि बाईक तो वहां खड़ी थी पर फ्यूल टैंक गायब थी। इस बारे में महेश ने पुलिस को शिकायत दी है। बता दें कि इस से पूर्व भी…

Read More

सोलन : शहर में एक महिला के साथ ठगी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां बिना एटीएम बदले महिला के बैंक खाता से अज्ञात लोगों ने 25 हजार रूपए उड़ा लिए, जिसके बाद महिला परेशान है। जानकारी के अनुसार कोटलानाला क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के बैंक खाते से 22500 किसी अज्ञात व्यक्ति ने निकाल लिए। जैसे ही महिला को इसकी जानकारी मिली वह तुरंत बैंक खाता को बंद करवाने बैंक में पंहुची। लेकिन हैकर्स ने उसके बैंक में पहुंचने से 10 मिनट पहले ही बैंक खाते में बचे करीब 2500 भी निकाल लिए। इसके बाद महिला ने…

Read More