सोलन : शहर में एक महिला के साथ ठगी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां बिना एटीएम बदले महिला के बैंक खाता से अज्ञात लोगों ने 25 हजार रूपए उड़ा लिए, जिसके बाद महिला परेशान है। जानकारी के अनुसार कोटलानाला क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के बैंक खाते से 22500 किसी अज्ञात व्यक्ति ने निकाल लिए। जैसे ही महिला को इसकी जानकारी मिली वह तुरंत बैंक खाता को बंद करवाने बैंक में पंहुची। लेकिन हैकर्स ने उसके बैंक में पहुंचने से 10 मिनट पहले ही बैंक खाते में बचे करीब 2500 भी निकाल लिए।
इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत सोलन सदर थाना में दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला के अलावा क्षेत्र के अन्य लोगों के भी सोमवार व रविवार को इसी प्रकार पैसे निकाले जाने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।