Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन : पुलिस ने एक युवक से चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शक्तिनगर जौनाजी रोड में किराए के कमरे में दबिश दी। जहां पर ब्रीफकेस में प्लास्टिक की थैली में रखें 6 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।  आरोपी युवक की पहचान 20 वर्षीय शुभम कुमार निवासी तरखानगढ़, कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने  युवक को गिरफ्तार कर  एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Read More

सोलन: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में चार चीनी नागरिकों के अवैध तरीके से रहने का मामला सामने आया है। पुख्ता सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने ख़ुफ़िया रिपोर्ट के बाद मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल यह नहीं पता चला है कि चीनी नागरिक यहां किस मकसद से आए थे। हालांकि आशंका यह जाहिर की जा रही है कि चीनी नागरिक टूरिस्ट वीजा पर भारत आकर एक उद्योग में कार्य कर रहे थे।      बताया यह भी जा रहा है कि चीनी नागरिक वापस लौट चुके हैं। जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थानीय पुलिस को जानकारी मिली…

Read More

सोलन : बारात की बस में सवार एक व्यक्ति गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी रैफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार बस( एचपी 14 ए 1502) विवाह समारोह के लिए बुक थी। बस जब जटोली के पास पहुंची तो बस में सवार अजमेर सिंह पिछली खिड़की से गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Read More

सोलन : नशे की रोकथाम व् नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए सोलन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलो में तीन व्यक्तियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पहले मामले में परवाणू पुलिस की टीम को अशोक कुमार की अगुवाई में सैक्टर-6 लिंक रोड सेब मण्डी के पास से चिट्टा बरामद हुआ। उसके बाद पुलिस ने सेब मण्डी को जाने वाली कच्ची सडक पर दो व्यक्तियों को मेन रोड पर पैदल आते हुए देखा। दोनों युवकों ने जब पुलिस की गाडी को आते देख तो हडबडा कर वापिस भागने की कोशिश करने लगे। जिन्हें पुलिस टीम ने काबू किया।…

Read More

सोलन: सब्जियों के बढ़ते हुए दामों का असर गरीब और मध्यम परिवारों पर पड़ रहा है। कुछ दिनों तक टमाटर के अच्छे दामों के मिलने पर खुशी मनाने वाले आज प्याज के बढे दामों से परेशान हैं। वहीं टमाटर की कीमतों में भी भारी उछाल आया है। आलम यह है की शहर में प्याज 70 से 80 रुपए किलो तक बिक रहा है।         प्याज की बढ़ती हुई कीमतों को देखते हुए गृहणियों की रसोई से प्याज गायब होना शुरू हो गया है। यही नहीं बारिश न होने के कारण बाकी सब्जियों के दाम भी आसमान छू…

Read More

सोलन : प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-105 की हालत खस्ता बनी हुई है। खस्ता हालत के चलते आए दिन बद्दी से लेकर स्वारघाट तक सड़क दुर्घटनाएं मिलती हैं। इन सड़क दुर्घटनाओं में अब तक सैकड़ों लोग अपनी जान गवां चुके हैं। हालांकि सबसे ज्यादा रेवेन्यू सरकार को इसी औद्योगिक क्षेत्र से मिलता है। लेकिन सरकार का रवैया क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर नहीं है। जिसके कारण आए दिन लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि लोगों द्वारा कई बार सरकार को इस बारे अवगत भी करवाया गया…

Read More

सोलन : चम्बाघाट में बुधवार सुबह एक पाईप बनाने वाली फैक्ट्री बलमुकंद उद्योग में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी की आग का काला धुधुआं आसमान में दूर-दूर तक फैल गया। आग की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दमकल की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की कड़ी मुशकत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से पाइप बनाने वाली मशीन व प्लास्टिक जलकर राख हो गई। वहीं इससे एक और साथ लगती फैक्टरी को भी नुकसान पहुंचा है। यदि समय रहते अग्निशमन विभाग कार्रवाई न…

Read More

सोलन : सियाचिन ग्लेशियर में भूस्खलन की चपेट में आ जाने से 22 साल का हिमाचली लाल मनीष ठाकुर वीरगति को प्राप्त हो गया है। दोपहर बाद बेटे की शहादत को लेकर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो गई। परिवार को अंतिम संस्कार की तैयारी करने को कह दिया गया है। 2 साल पहले ही मनीष ने भारतीय सेना में भर्ती होकर मां भारती की रक्षा की सौगंध ली थी। कुनिहार क्षेत्र की दोची पंचायत के रहने वाले मनीष में बचपन से ही देशभक्ति का जज्बा कूट-कूट कर भरा हुआ था। माता-पिता जल्दी बेटे की शादी के सपने आंखों में सजाए हुए…

Read More

सोलन : दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में देश रक्षा के लिए तैनात चार लापता सैनिकों में से एक सैनिक प्रदेश के सोलन के कुनिहार के दोची का निवासी है। सोमवार को भारतीय सेना की एक पोस्ट बर्फीले तूफान की चपेट में आ गई। जिसमें सोलन के रहने वाले 22 वर्षीय मनीष ठाकुर भी ड्यूटी पर तैनात थे। मनीष ठाकुर दो साल पहले ही सेना की डोगरा रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। फ़िलहाल सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। लापता जवानों के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।  सोलन जिला प्रशासन को भी सेना से मनीष ठाकुर की सलामती या…

Read More

सोलन : गाँधी परिवार की एसपीजी हटाने के बाद जिला यूथ कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। यूथ कांग्रेस का आरोप है कि इस देश में बाबाओं व अन्य लोगों को बेवजह एसपीजी की सुरक्षा प्रदान की गई है। मगर देश को दो-दो प्रधानमंत्री देने वाले गाँधी परिवार को देवेश की भावना से गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सुरक्षा हटाई गई है।  युथ कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर सहित यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित ठाकुर सहित दर्जनों युवा कांग्रेसियों ने एक स्वर में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। राफेल डील सहित गाँधी…

Read More