Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन : जिला में विश्वकर्मा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी करीगीरों ने भगवान विश्वकर्मा व औजारों की पूर्जा-अर्चना की व उनकी आरती उतारी। देऊघाट मोटर मार्किट में मैकेनिको ने अपनी दुकानों पर औजारों की पूजा की व सभी को मिठाई बाँटकर विश्वकर्मा दिवस की बधाई दी। विश्वकर्मा दिवस दीपावली के दूसरे दिन मनाया जाता है ताकि कारीगरी का काम करने वाले के कार्य में सुख-समृद्धि बनी रहे।  कहा जाता है कि विश्वकर्मा ने सोने की नगरी माने जाने वाली लंका का निर्माण किया था। विश्व की महान कृतियों को बनाने का श्रेय विश्वकर्मा को ही दिया जाता है। इस अवसर पर भंडारे…

Read More

सोलन : रोशनी के पर्व दीपावली से पूर्व पटाखा बाजार में रौनक देखने को मिलती थी। लेकिन समय के साथ लोगों की सोच मे बदलाव आ रहा है। वहीं स्कूलों व काॅलेजो में भी छात्रों को पटाखों से फैलने वाले प्रदूषण बारे जागरूक किया गया है। ये ही कारण है की ठोडो  मैदान में लगी पटाखा मार्किट सुनसान पड़ी है व पटाखे धूप में गर्म हो रहे है। गौरतलब है कि ठोडो मैदान में जहां करीब 50 स्टाॅल पटाखों के लगते थे अब आधे रह गए हैं। वहीं पटाखा स्टाॅल मे भी भीड़ न के बराबर है। जो लोग आ रहे है वह बच्चों के लिए शगुन मात्र के लिए…

Read More

सोलन : पूर्व जिला परिषद सदस्य भाजपा नेत्री सोनिया ठाकुर की सड़क हादसे मे मौत हो गई। घटना जिला बिलासपुर के जुखाला मे बताई जा रही है। सोनिया ठाकुर पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व एचपीएमसी सदस्य अमर सिंह ठाकुर की पत्नी है। उनके पुत्र विषय ठाकुर भी प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष है। मिली जानकारी के अनुसार सोनिया ठाकुर अपने पति व कुछ साथियों के साथ माँ बगलामुखी मंदिर से वापिस आ रही थी। रास्ते मे गाय को बचाते हुए गाड़ी पेड़ से टकरा गई व उनकी पीजीआई में उनकी मौत हो गई। घटना के समय उनके साथ सोलन जिला नगर परिषद…

Read More

सोलन : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 अक्तूबर, 2019 को सुबाथू में ट्रांसफाॅर्मर एवं विद्युत लाइनों का रखरखाव एवं मुरम्मत कार्य किया जाना है। यह जानकारी आज यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश कौंडल ने दी। उन्होंने कहा कि इस कार्य के दृष्टिगत 31 अक्तूबर, 2019 को सुबाथू, थड़ी, रडियाणा, नया नगर, कंडा, कुठाड़, बनलगी, जगजीतनगर, नौटी, खरशी, कक्कड़हट्टी, गम्भर, देलगी, भारती खडियाणा में प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।

Read More

सोलन : शहर में धनतेरस के मौके पर रौनक देखने को मिली। लोगों ने धनतेरस के पावन मौके पर आभूषण, कपडे, बर्तन सहित अनेकों सामान की जमकर खरीददारी की। इस बार लोगों का ज्यादा रुझान आभूषण खरीदने पर रहा। लोगों की ज्यादा भीड़ आभूषण विक्रेताओं की दुकानों पर देखने को मिला।          सोलन के भूषण ज्वैलर्स सहित बाजार में बर्तनों की दुकानों पर भारी रश देखने को मिला।  बाजार लोगों से गुलजार था। मान्यता है कि इस दिन आभूषण बर्तन सहित अन्य सामान खरीदने से घर में बरकत बनी रहती है व भगवान धनवंतरी की कृपा दृष्टी बनी रहती है।    …

Read More

सोलन : सियासी लाभ या अन्य किसी स्वार्थ से परे हट कर गरीबों की मदद करना ही धर्म है। इसी भाव के साथ सर्व सांझी गुरमत प्रचार कमेटी सेवा में जुटी है। वीरवार को कमेटी के सदस्यों ने बढ़ती ठंड को देख कर जरूरतमंदो को गर्म कंबल बांटे। कमेेटी के चेयरमैन सरदार तलविंदर सिंह सबरवाल ने बताया किकंबल वितरण का पहला चरण है। पहले चरण में 40 कंबल का वितरण किया जा चुका है। कमेटी के सदस्यों का यही प्रयास है कि कंबल जरूरतमंद लोगों को ही मिले। इसके लिए कमेटी के सदस्य शहर के सभी जगहों पर भिक्षा मांग रहे,…

Read More

सोलन : ग्लोबल कंपटीशन ऑफ इंडियन आर्ट एवं कल्चर के सौजन्य से नृत्य एवं संगीत उत्सव का आयोजन थाईलैंड की रंजिस्ट यूनिवर्सिटी में किया गया। इस प्रतियोगिता में 210 भारतीय कलाकारों ने भाग लिया। हिमाचल की टीम का नेतृत्व कुसुम वर्मा व आंचल वर्मा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में नृत्यांगना संस्था के शिष्यों का चयन किया गया था, जिसमे जूनियर वर्ग के कत्थक नृत्य में दिविता मदान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वही प्रशांत सोपाल ने ओपन सीनियर कैटेगरी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 10 वर्षीय दिविता मदान ने जूनियर वर्ग में अपनी कला का लोहा मनवाया। प्रदेश के लिए…

Read More

सोलन : एमईएस विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। मामला सोलन के गड़खल का है, जहां गड़खल मंदिर के समीप आर्मी के एमईएस विभाग की पानी की पाइप फट गई। हजारों लीटर पानी फव्वारे की शक्ल में सड़क पर व्यर्थ बहता रहा। जब तक विभाग के कर्मचारी पानी को बंद करते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आने-जाने वाले लोगों ने इस फव्वारे का लुत्फ़ उठाया। लोगों ने इसे मोबाइल में कैद किया। जब इस बारे में आईपीएच विभाग के एसडीओ नरेश ठाकुर से इस बारे में जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने पहले इस बारे में अनभिज्ञता जाहिर की।…

Read More

सोलन : क्षेत्र में भाजपा के मंडल अध्यक्ष की सीट को लेकर बेदाग, स्वच्छ व कर्मठ उम्मीदवार की तलाश शुरू हो गई है। उम्मीदवार ऐसा ढूंढा जा रहा है जो ग्रामीण व शहर के कार्यकर्ताओं का विश्वास जीत सके। क़यास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी इस बार लम्बी पारी खेलने के लिए किसी युवा चेहरे को कमान देने का मन बना चुकी है।       बुधवार को पार्टी कार्यालय में बैठक का आयोजन कर सोलन भाजपा को नया अध्यक्ष के नाम को लेकर मंथन होगा। सोलन निर्वाचन क्षेत्र हर समय सूर्खियों में रहता है। इस निर्वाचन क्षेत्र के…

Read More

सोलन : प्रदेश सरकार ने पंचायती राज चुनावों की तैयारी शुरू होने के साथ ही सोलन में नगर निगम बनने की उम्मीदों पर पानी फिरता हुआ नजर आने लगा है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव अगले साल दिसंबर में होंगे। जिसमें सोलन को नगर निगम बनाने जैसी कोई बात नहीं की जा रही है। जानकारी के मुताबिक आयोग ने प्रदेश की सभी पंचायतों में मतदाता सूचियों में संशोधन का काम शुरू कर दिया है। सरकार पंचायतीराज संस्थाओं के साथ-साथ शहरी निकाय के चुनाव करवाने की सोच रही है।   नगर निगम धर्मशाला के चुनाव अगले…

Read More