Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन : डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के पूर्व कुलपति डॉ. विजय सिंह ठाकुर को लाईफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए नामित किया गया है। डॉ. विजय ठाकुर प्रदेश के पहले ऐसे वैज्ञानिक हैं जिन्हें बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गत दो साल के भीतर 2 बड़े अवार्ड प्रदान किए गए हैं। नौणी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. विजय सिंह ठाकुर की इस उपलब्धि से भारतवर्ष में पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। भारतीय बागवानी विज्ञान अकादमी दिल्ली ने डॉ. विजय सिंह ठाकुर का चयन लाईफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के…

Read More

सोलन: शातिर युवक ने एक बुजुर्ग को हज़ारों रुपयों का चूना लगा दिया। शातिर की यह काली करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला सोलन के चौक बाजार का है। यहां एक निजी बैंक की ब्रांच से बुजुर्ग ने करीब 40 हज़ार रुपये निकाले और अपने रास्ते पर निकल गए। इसी बीच शातिर युवक भी बुजुर्ग का पीछा करता रहा।        एक समय में वह पीड़ित से आगे निकल जाता है। जैसे ही पीड़ित व्यक्ति वहां से गुजरा युवक ने उनकी जेब पर हाथ साफ कर सारे पैसे ऐंठ लिए। हालांकि बुजुर्ग ने इस संबंध में पुलिस…

Read More

सोलन: एससीईआरटी सोलन की प्राचार्या डॉ. नम्रता टिकू को प्रदेश सरकार ने उच्चशिक्षा परिषद का सदस्य नियुक्त किया है। प्रदेश सरकार ने डॉ.नम्रता टिकू को उत्कृष्ट अध्यापन, कुशल प्रशासन एवं उच्च स्तरीय शैक्षिक उपलब्धियों के आधार पर उच्चशिक्षा परिषद का सदस्य नियुक्त किया है। डॉ .नम्रता टिकू ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका निर्वहन वह पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करेंगी। बता दे कि डॉ.नम्रता टिकू वर्तमान में सोलन स्थित एससीईआरटी में प्राचार्य के पद पर…

Read More

सोलन : जिला के साथ लगते गांव सेन बनेड़ा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगो ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुँचाया।    बताया जा रहा है कि देखने में शव 40 वर्ष के करीब लग रही है। शव काफी पुराना होने के कारण गल गया है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए पुलिस थाना को जानकारी भेज दी है।

Read More

बद्दी : 12 लाख रूपए की ऑनलाईन ठगी के मामले में पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बाद 3 आरोपी सलाखों के पीछे पंहुच गए हैं। पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आरोपियों को उत्तर प्रदेश के नोएड़ा व गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य कई मामलों के पर्दाफाश होने की भी संभावना जताई जा रही है। एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि एसएचओ बद्दी की टीम ने इंश्योरेंस व ऑनलाईन 12 लाख की ठगी के मामले में 3 आरोपियों नौशाद (25) निवासी नोएडा उत्तर प्रदेश, संजय कुमार गंगवार (34) निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश…

Read More

राजगढ़ : सिरमौर के राजगढ़ स्तिथ शरगांव में एक कार 400 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिस कारण उसमें सवार 4 लोगों को चोटें आई। घायलों में 2 लोगों को ज्यादा चोटें बताई जा रही है। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां से श्यामलाल और सुरेश शर्मा को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रैफर किया गया है। घटना शरगांव-नेरीपुल रोड पर बताई जा रही है। सभी घायलों को सोलन अस्पताल लाया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Read More

सोलन: जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने खिड़की से छलांग लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। सोलनमें  अस्पताल में दाखिल राजकुमार निवासी सुबाथू का इलाज चल रहा था। उसने अचानक वार्ड की खिड़की से छलांग लगा दी, जिसके कारण नीचे गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।       घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस नेे पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की पुष्टि एएसपी डॉ शिव कुमार ने की। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर  जांच शुरू कर दी गई है।

Read More

सोलन : हिमाचल प्रदेश में प्याज की केवल एक फसल उगाई जाती है। महाराष्ट्र में प्याज की तीन फसलें उगाई जाती हैं। प्रदेश में प्याज की मांग को पूरा करने के लिए बाहरी राज्यों को प्याज पर निर्भर रहना पड़ता है। समय-समय पर यह देखा गया है कि प्याज के दाम, आम जनता की पहुंच से दूर हो जाते हैं। इसी समस्या से निजात दिलाने के लिए डॉ. यशवन्त सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के वैज्ञानिकों ने एक बेहतर विकल्प ढूंढ निकाला है-खरीफ प्याज। खरीफ प्याज न केवल आम जनता को महंगाई के दंश से बचा सकता है…

Read More

सोलन : औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत जगतखाना के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। जब नालागढ़ की तरफ से एक बाइक सवार व्यक्ति सैनी माजरा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह जगातखाना पुल के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रॉन्ग साइड जाते हुए बाइक को बुरी तरह से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार चालक घटना के बाद से ही अपनी कार की नंबर प्लेट…

Read More

सोलन : जिला में त्योहारों की चमक अभी ख़तम नहीं हुई है। दिवाली चाहे बीत गई हो लेकिन बाजार में अभी भी दीपावली की रौनक देखने को मिल रही है। लोगो की भीड़ से बाजार अभी भी गुलजार है। जिसके चलते दुकानदारों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। दुकानदारो ने भी ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए कई स्कीमें चला रखी है, जिसका लोग भरपूर लाभ उठा रहे है। भूषण ज्वैलर्स ने भी ग्राहकों की मांग को देखते हुए अपनी स्वर्ण समृद्धि योजना का समय भी बढ़ा दिया है। आपको बता दें की भूषण ज्वैलर के पास…

Read More