सोलन : अर्की थाना के तहत चांदपुर के पास एक मारुती कार गहरी खाई में जा गिरी। इसमें सवार दूनी चंद नामक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दूनी चंद जब गाडी चला रहा था तो एक तीखे मोड़ पर उसने गाडी से नियंत्रण खो दिया।
नियंत्रण खोने के बाद गाडी गहरी खाई में जा गिरी। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है की मृतक बखालग के कांग्रेस प्रधान का बेटा था। उसकी मृत्यु से पुरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।