Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी: पुलिस ने ढ़ाबों की आड़ में चरस तस्करी के कारोबार का भांडाफोड़ किया है। जिसके बाद एक महिला व व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। चिंता का विषय यह है कि इस काले कारोबार में महिलाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में इस कारोबार पर अंकुश लगा पाना ओर अधिक मुश्किल होगा। ताजा मामले में सोमवार को नारकोटिक्स यूनिट कुल्लू ने पंडोह के समीप 2 अलग अलग ढ़ाबों में दबिश दी। इस दौरान एक ढाबा में महिला को चरस तस्करी व एक में पुरूष को चरस के साथ पकड़ा है। इस दौरान दोनों ढाबों से कुल 185 ग्राम…

Read More

मंडी: स्वास्थ्य विभाग के पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट को लेकर गठित डीएए और एडवाइजरी कमेटी की जिला स्तरीय बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीवानंद चौहान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें  सरकार की ओर से नियुक्त एडवाइजरी कमेटी के सदस्य एवं बिजली बोर्ड की डायरेक्टर प्रियंका शर्मा, एमआर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष एवं सदस्य सुरेंद्र ठाकुर, प्रेस क्लब मंडी के जनरल सेक्रेटरी एवं सदस्य पुरुषोत्तम शर्मा और जिला अटॉर्नी एवं सदस्य कुलभूषण गौत्तम विशेष रूप से उपस्थित रहे। सदस्यों ने इस एक्ट को प्रभावी तौर पर लागू करने और लोगों को जागरुक करने पर बल दिया।     जिला अटॉर्नी कुलभूषण गौत्तम ने एक्ट…

Read More

मंडी : भारत सरकार ने सड़क सुरक्षा का जो नया कानून बनाया है। उसके बारे में सभी स्कूलों में मार्निंग असेंबली के दौरान इसकी जानकारी दी जाए। ताकि बच्चों के माध्यम से यह संदेश समाज तक पहुंचाया जा सके। यह अनुरोध आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ करने के उपरांत सभी शिक्षकों से किया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने जो नया कानून बनाया है। उसे काफी समय पहले बना दिया जाना चाहिए था।       सख्त कानून से लोग यातायात नियमों के प्रति जागरूक होंगे। इसका सही ढंग से पालन करेंगे।…

Read More

मंडी : धर्मपुर उपमण्डल से गुजरने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग-70 पर पादछु के पास ढाँक से चट्टान गिरने से कार के चालक सहित बैठी तीन सवारियों को गंभीर चोटें आईं हैं। सभी नागरिक अस्पताल सरकाघाट में दाखिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केशव ठाकुर पुत्र लौहकु राम (52) गांव सरोन् डाकघर चोलथरा, उनकी प्रवक्ता पत्नी विद्या देवी(43) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरांग, संजय ठाकुर प्रवक्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरांग व इनकी प्रवक्ता पत्नी सजीली देवी स्कूलों की छुट्टियों के बाद स्कूल से निज़ी कार द्वारा घर लौट रहे थे।   जब वे पाड़छु ढाँक से जालन्धर -मनाली…

Read More

वी कुमार पुलिस को चकमा देने और सभी से छुपकर जाने की फिराक में दो चरस तस्कर रात के अंधेरे में स्कूटी पर सवार होकर और उसकी लाईटें बंद करके चरस की खेप लेकर जा रहे थे। लेकिन स्कूटी की लाईटें बंद करना इन चरस तस्करों को ही भारी पड़ गया। अंधेरे में इन्हें यह भी पता नहीं चला कि आगे नाके पर पुलिस तैनात है। इसलिए अंधेरे में ले जाई जा रही स्कूटी को पुलिस ने नाके पर रोक दिया। औट थाना पुलिस के प्रभारी इंस्पेक्टर ललित महंत के नेतृत्व में एक टीम यहां नाके पर मौजूद थी। जैसे…

Read More

मंडी: पंडोह से औट तक फोरलेन के लिए बनाई जा रही दस टनलों में से सबसे लंबी टनल की बोरिंग का काम आज पूरा हो गया। आज टनल के दोनों छोर आपस में मिल गए। टनल का शुभारंभ एनएचएआई के रिजनल डायरेक्टर जीएस सांगा ने रिबन काटकर किया। बता दें कि इस टनल का कार्य निर्धारित समय से 5 महीने पहले पूरा किया गया है। मनाली जाने वाले पर्यटकों को भले ही आजकल सही सड़क सुविधा न मिल रही हो। लेकिन आने वाले समय में उन्हें बेहतरीन सड़क सुविधा मिले, इसके लिए फोरलेन का कार्य दिन-रात तेज गति के साथ…

Read More

मंडी: द्रंग विधानसभा के  गवारडू गांव  के प्रषुम्न ने देश की  प्रतिष्ठित स्पेस एजेंसी में वैज्ञानिक”इंजीनियर” के पद पर सेवाएं शुरू  की हैं। प्रषुम्न का चयन दिसंबर 2018 में आइआइटी कानपुर में कैंपस प्लेसमेंट के दौरान ही हो गया था। जहां पर वह एमटेक कर रहा था। प्रषुम्न ने बीटेक भी इसी संस्थान से की है। गौरतलब है कि  प्रषुम्न  के पिता घनश्याम भारतीय जीवन बीमा निगम में विकास अधिकारी हैं। जबकि माता ऋतु सुमन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहल में अंग्रेजी के प्रवक्ता के तौर पर कार्यरत है।        बेटे प्रषुम्न देश के एकमात्र व अति प्रतिष्ठित संस्थान इसरो में ज्वाइनिंग देने पर परिवार खुशी का ठिकाना…

Read More

मंडी : देश में श्रम कानूनों में फेरबदल के बिल के विरोध में मजदूर संगठनों ने आज शहर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न मजदूर यूनियनों ने शहर में सीटू के बैनर तले रैली निकाली। मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सीटू ने एडीसी मंडी आशुतोष गर्ग के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा और श्रम कानून में फेरबदल न करने की मांग की। सीटू के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मजदूरों के हकों की हिफाजत करने वाले श्रम कानूनों में बदलाव कर बड़ी कंपनियों को फायदा…

Read More

मंडी :हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष रि. ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर का कहना है कि अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को रोजगार के साथ जोड़ना और उनके कल्याण के बारे में सोचना उनकी प्राथमिकता रहेगी। यह बात खुशहाल ठाकुर ने आज नेरचौक में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। पूर्व सैनिक निगम का चेयरमैन बनने के बाद ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर पहली बार अपने गृह जिला मंडी पहुंचे। नेरचौक में पूर्व सैनिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में 1 लाख 15 हजार पूर्व सैनिक, 33 हजार सैनिक विधवाएं और एक हजार के करीब वॉर विडो हैं। अभी 1700 पूर्व…

Read More

मंडी: शिक्षा उत्थान समिति ने अब तक 12 लाख रूपए की राशि खर्च करके जरूरतमंद बच्चों को उच्च शिक्षा मुहैया करवाई है। समिति का यह सिलसिला इसी प्रकार से जारी है। आज करीब एक वर्ष बाद संपन्न हुई समिति की बैठक में एडीसी मंडी आशुतोष गर्ग ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर शिक्षा उत्थान समिति का गठन किया था।    समिति का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद पहुंचाना है। समिति की गतिविधियों को और बेहतर तरीके से चलाने के लिए अगली बैठक में गवर्निंग…

Read More