Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी: शिक्षा उत्थान समिति ने अब तक 12 लाख रूपए की राशि खर्च करके जरूरतमंद बच्चों को उच्च शिक्षा मुहैया करवाई है। समिति का यह सिलसिला इसी प्रकार से जारी है। आज करीब एक वर्ष बाद संपन्न हुई समिति की बैठक में एडीसी मंडी आशुतोष गर्ग ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर शिक्षा उत्थान समिति का गठन किया था।    समिति का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद पहुंचाना है। समिति की गतिविधियों को और बेहतर तरीके से चलाने के लिए अगली बैठक में गवर्निंग…

Read More

मंडी : शहर के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र में 14 साल की नाबालिग ने फंदा लगाकर जान दे दी। नाबालिग दसवीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में यह मामला आत्महत्या का पाया गया है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा-174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारण अभी तक साफ नहीं हो पाए हैं। छात्रा के इस कदम से हर कोई हैरान है। इस घटना से इलाके में सनसनी मची हुई है। पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर को उक्त नाबालिग ने कमरे में…

Read More

मंडी : एक युवक को जंगल में चिट्टे के साथ पकड़कर दादागिरी दिखाना तीन युवकों को भारी पड़ गया। प्रारंभिक जांच में यह वीडियो फेक प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने वीडियो बनाने वाले तीन युवकों को आज गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 28 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक को जंगल के बीच तीन युवकों ने चिट्टे के साथ पकड़ा और फिर गाली- गलौच करके जमकर दादागिरी दिखाई। खुद ही इसका वीडियो भी बनाया।  सोशल मीडिया के माध्यम से ही जिला पुलिस तक यह वीडियो पहुंचा। पुलिस ने मामले की…

Read More

मंडी : जल संग्रहण के लिए केंद्र से लेकर प्रदेश सरकारें पूरी तरह से चिंतित हैं। इस दिशा में कई प्रयास भी किए जा रहे हैं। लेकिन हिमाचल सरकार जल संग्रहण से एक कदम आगे बढ़कर बर्फ संग्रहण की तरफ बढ़ने जा रही है। राज्य सरकार ने प्रदेश में स्नो हारवेस्टिंग को लेकर काम करना शुरू कर दिया है। आईपीएच विभाग ने इसके लिए पूरा मास्टर प्लान भी तैयार कर लिया है। इसकी पुष्टि खुद आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने की है।     महेंद्र सिंह ठाकुर के अनुसार 14-15 हजार फुट की उंचाई वाले पहाड़ों पर जो बर्फ…

Read More

मंडी : हिमाचल प्रदेश अनुबंध/नियमित कर्मचारी संगठन ने राज्य सरकार के समक्ष अपनी मांग को दोहराते हुए नियुक्ति वाले दिन से सिन्योरिटी का लाभ देने की गुहार लगाई है। आज प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों से संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन राज्य सरकार को भेजे। जिला में संगठन के प्रदेश महामंत्री अनिल सेन की अगुवाई में ज्ञापन भेजा गया।     इस मौके पर अनिल सेन ने बताया कि इस मांग को सरकार के समक्ष बीते डेढ़ वर्ष से रखा जा रहा है। लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इनका कहना…

Read More

मंडी : हिमाचल सरकार प्रदेश में अब सड़कों के बजाय रोप-वे निर्माण पर अधिक ध्यान दे रही है। यह जानकारी सीएम जयराम ठाकुर के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने इससे पहले जिला के अधिकारियों के साथ सीएम के गृहक्षेत्र सराज में जारी विकास कार्यों की समीक्षा भी की। संजय कुंडू ने बताया कि विदेशों में रोप-वे यातायात का बेहतरीन माध्यम साबित हुए हैं। वहां रोजाना लाखों की संख्या में लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।     प्रदेश सरकार भी यहां की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए रोप-वे निर्माण पर ध्यान दे रही…

Read More

मंडी : फुलाधार की सैर करने आए दिल्ली के दो दोस्तों की फॉर्च्यूनर कार देवधार के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में एक युवक की दुखद मौत होने का समाचार है, जबकि अन्य एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। जिसका जोनल अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा रविवार देर शाम को हुआ बताया जा रहा है। उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।    रमणीक वत्स पुत्र जयप्रकाश फ्लैट नंबर-812 इंपीरियल ब्लॉक एस्टेट वैशाली गाजियाबाद यूपी ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। रमणीक ने बताया कि उसने फुलाधार…

Read More

 मंडी:कुछ युवकों ने हम उम्र को चिट्टे के साथ पकड़ा साथ ही अपनी दादागिरी दिखाने के लिए वीडियो भी बनाया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवकों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यह वीडियो बल्हघाटी के किसी जंगल का बताया जा रहा है। दिख रहे एक युवक ने इलेक्ट्रिक वेईंग मशीन पर चिट्टा रखा है। वीडियो बनाने वाला युवक और उसके अन्य साथी इस अकेले युवक को डरा धमका रहे हैं। उससे चिट्टे के अन्य सौदागरों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। एमबीएम न्यूज़ नेटवर्क…

Read More

मंडी : भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा पशमिना को प्रमोट करने के उद्देश्य से ‘जुनून-ए-पशमिना’’ एडवेंचर रैली का आयोजन किया जा रहा है। बीती 27 जुलाई को दिल्ली से रवाना हुई यह बाईक रैली 9 अगस्त को लेह पहुंचेगी। इस रैली में 18 मोटर साइकिल और 3 कारें शामिल हैं। दिल्ली से आरंभ हुई इस रैली का मंडी पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से एडीसी आशुतोष गर्ग ने स्वागत किया। उनके साथ एससी टू डीसी संजय कुमार, एसडीएम सदर सन्नी शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।      एडीसी आशुतोष गर्ग ने कहा कि भारत मानक ब्यूरो का यह…

Read More

मंडी : बेटियों के प्रति समाज को जागरूक करने में जिला को देश भर में अव्वल आंका गया है। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने जिला को अव्वल आंका है। इसके लिए जिला को आने वाली 7 अगस्त पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। एक वर्ष के अंतराल में इस अभियान के तहत जिला को यह दूसरा पुरस्कार मिलने जा रहा है। भारत सरकार के “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान को जिला में शुरू हुए अभी एक साल भी नहीं हुआ है। इस छोटे से अंतराल में ही जिला इस अभियान के तहत दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार लेने जा रहा है।    …

Read More