Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी : जिले को बेहतरीन काम के लिए एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। इस दफा पोषण अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिले के बाल विकास परियोजना एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार से नवाजा गया है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में क्षेत्रीय क्रियाकलापों की श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य के लिए बाल विकास परियोजना गोपालपुर के वृत खुडला के आंगनबाड़ी केन्द्र फतोह-1 की आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।      इस बारे जानकारी देते हुए डीसी…

Read More

मंडी : नारकोटिक्स यूनिट की टीम ने एक व्यक्ति को 10 किलो चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स यूनिट की एक टीम एएसआई राम लाल के नेतृत्व में चंडीगढ-मनाली नेशनल हाईवे पर नगवाईं के पास नाके पर तैनात थी। इस दौरान टीम सदस्य वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इस बीच सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक व्यक्ति बोरा उठाए हुए आ रहा था। टीम को देखकर उक्त व्यक्ति हड़बड़ा गया और बोरा फेंककर भागने लगा। जिस पर टीम ने कुछ ही दूरी पर आरोपी को दबोच लिया और तलाशी ली। तलाशी लेने पर बोरे…

Read More

मंडी : सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत सुलपुर बही की महिला प्रधान ने इलाके के एक अधिकारी पर मानसिक प्रताड़ना के संगीन आरोप लगाए हैं। महिला प्रधान का कहना है कि अधिकारी काम के बहाने उसे अपने क्वार्टर पर बुला रहा है। वह उसकी पंचायत के कोई काम नहीं होने दे रहा है। महिला प्रधान अधिकारी के खिलाफ लिखित शिकायत लेकर पहले डीसी ऋग्वेद ठाकुर से मिली। उसके बाद एसपी गुरदेव शर्मा से मिलकर कानूनन कार्रवाई की गुहार लगाई। महिला प्रधान ने बताया कि उक्त अधिकारी चुनावों के दौरान इलाके में आया है। यहां आने के बाद से ही उसने…

Read More

मंडी : पंडोह बाजार के बाढ़ प्रभावित सरकार और प्रशासन की मदद के इंतजार में हैं। इन प्रभावितों तक अभी तक फौरी राहत भी नहीं पहुंच पाई है। रविवार को हुई भारी बारिश के बीच पंडोह डैम से छोड़े गए पानी के कारण लोगों का भारी नुकसान हुआ है। कुछ लोगों के घर टूट गए हैं तो कुछ के घरों में रखा सामान पानी की भेंट चढ़ गया है। इन प्रभावित परिवारों को अभी तक राहत के नाम पर फूटी कौड़ी भी नहीं मिल पाई है। प्रभावित पूर्ण सैनी बताते हैं कि उनके परिवार में वह और उनकी बूढ़ी मां ही…

Read More

मंडी: केंद्रीय विद्यालय मंडी अब प्रदेश की तर्ज पर स्कूल में मानसून अवकाश दिया करेगा। मंगलवार को उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में इस संदर्भ में प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में आए समस्त सदस्यों ने हिमाचल सरकार के मानसून अवकाश के नक्शे-कदम पर चलने और केंद्रीय विद्याालय में जुलाई-अगस्त में मानसून अवकाश करने पर अपनी सहमति जताई। समिति ने सीबीएसई के परीक्षा परिणाम-2019 में छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए। उन्हें स्वर्ण प्रशस्ति पत्र देने पर भी सहमति दी।       विद्यालय मेें बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत 16 सीसीटीवी कैमरे पहले…

Read More

मंडी : 43 घंटों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे को पूरी तरह से बहाल कर दिया गया। मंडी जिला में दवाड़ा के पास यह हाईवे बीते 43 घंटों से बंद था। शनिवार रात सवा नौ बजे ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण औट थाना प्रभारी ललित महंत ने इस हाईवे को यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया था और पूरी टीम के साथ यहां तैनात हो गए थे। छोटे वाहनों को मंडी से कुल्लू वाया कटौला भेजा जा रहा था जबकि बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद थी।…

Read More

मंडी : धर्मपुर उपमंडल में सोमवार सुबह एचआरटीसी बस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला का पांव बस से उतरते समय पांव फिसलने से हुआ, जिससे वो टायर के नीचे आ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार 75 वर्षीय कमला देवी पत्नी रांझा राम गांव व डाकघर डरवाड़ तहसील धर्मपुर सोमवार सुबह अपने घर से गदोहल गांव में अपने रिश्तेदारों के घर भागवत कथा सुनने जा रही थी। गध्याड़ा गांव के पास…

Read More

मंडी : दवाड़ा के समीप भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया है। यहां पर फोरलेन निर्माण कार्य कर रही एफकॉन कंपनी ने अपनी अधिकतर मशीनरी को हाईवे बहाली के कार्य में लगा दिया है। सुबह पहले बड़ी-बड़ी मशीनों से हाईवे पर जमा हुई तीन फीट तक सिल्ट को निकालने का कार्य किया। जब यह सिल्ट पूरी तरह से हटाई गई तब जाकर पता चल पाया कि हाईवे कितनी बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके बाद कंपनी ने टनलों से निकल रहे मलबे को यहां पर डम्प करना शुरू कर…

Read More

मंडी : ब्यास नदी का जलस्तर तो घट गया है लेकिन मौसम का खतरा अभी भी बरकरार है। बीते दो दिनों में हुई भारी बारिश के कारण और पंडोह डैम के गेट खोले जाने के कारण ब्यास नदी के जलस्तर में भारी ईजाफा हो गया था। नदी के पानी ने जमकर तांडव किया था। कईयों के घरों में पानी घुस गया था। नदी किनारे पार्क किए गए वाहन इसके तेज बहाव में बह गए थे। आज सुबह  जिला में मौसम थोड़ी देर के लिए साफ रहा और उसके बाद फिर से घने बादल छा गए। वहीं जिला के अधिकतर स्थानों…

Read More

मंडी : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे को बहाल होने में लंबा समय लग सकता है। क्योंकि यह हाईवे दवाड़ा के पास काफी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गया है। ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी का पानी हाईवे पर आ गया था जिस कारण यहां यातायात को पूरी तरह से रोक दिया गया था। आज शाम को जब नदी का जलस्तर थोड़ा कम हुआ तो हाईवे की क्षतिग्रस्त तस्वीरें सामने आई। हाईवे पर तीन फीट मोटी सिल्ट की चार बिछ गई है और पानी के तेज बहाव के कारण हाईवे कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर…

Read More