Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी : जिला में मतदाता सत्यापन कार्यक्रम का आगाज हो गया है। पहली सितंबर से 15 अक्तूबर 2019 तक मतदाता सत्यापन कार्य जारी रहेगा। इस समयावधि के दौरान मतदाताओं को अपना व परिवार के सदस्यों का विवरण का प्रमाणीकरण व सत्यापन करना होगा। बेहरीन मतदाता सूची तैयार करने के लिए इस बार चुनाव से पहले ही मतदाता सूची सत्यापन कार्यक्रम शुरू किया गया है। सत्यापन अभियान के जरिए मतदाता सूचियों में त्रुटियों को दूर किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि इस अभियान के जरिए मतदाता पहचान पत्र में त्रुटियों को दूर कर…

Read More

मंडी : हिमाचल प्रदेश का आयुर्वेद विभाग आने वाली 11 सितंबर को मनाली में 2500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर एमओयू साईन करने जा रहा है। इसमें जिला के लिए 6 बड़े प्रोजेक्ट्स के एमओयू भी शामिल हैं। यह जानकारी जिला आयुर्वेद अधिकारी जमीर खान चंदेल ने मंडी में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को आयुर्वेद विभाग मनाली में एक कन्क्लेव आयोजित करने जा रहा है।  जिसमें देश की नामी कंपनियों के साथ एमओयू साईन किए जाएंगे। जिला के दो स्थानों पर आयुष मेडिसिटी बनाई जाएगी जबकि सराज विधानसभा क्षेत्र में डेवेल्पमेंट ऑफ आयुष वेलनेस रिजॉर्ट खोला जाएगा। इसके साथ ही जिला…

Read More

मंडी : भारत संचान निगम लिमिटेड ने भी हाई स्पीड इंटरनेट की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं। हर घर तक फाइबर के जरिए इंटरनेट और वॉयस कॉलिंग की सुविधा पहुंचाने के लिए बीएसएनएल ने देश भर में भारत फाइबर के नाम से नई सेवा की शुरूआत की है। जिला के पांच स्थानों पर यह सेवा पिछले कुछ समय से चल रही थी। जिसमें सुंदरनगर, चतरोखड़ी, नेरचौक, जोगिंद्रनगर और चौंतड़ा शामिल हैं। आज से बीएनएनएल की यह फाइवर टू होम सेवा मंडी शहर में भी शुरू हो गई।      बीएसएनएल के महाप्रबंधक डीएन कात्यान ने आज जिला में इस सेवा का विधिवत…

Read More

मंडी: एचआरटीसी बस चालक की सुझबूझ से उस समय 35 अनमोल जीवन बच गए जब सड़क किनारे खड़े टिप्पर में लदे पाईप दूसरी तरफ आ गए और बस के फ्रंट शीशे को तोड़ते हुए परिचालक व चालक की तरफ घुस गए। हादसा रविवार सुबह हुआ। इस दौरान बस में चिखों पुकार मच गई, लेकिन चालक ने बिना घबराए बस को नियंत्रित किया और रोक दिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि चालक यहां थोड़ा भी बस से नियंत्रण खो देता तो बड़ा हादसा पेश आ सकता था और बस में सफर कर रहे 35 यात्रियों के जीवन पर संकट आ…

Read More

मंडी : आज का युग इतना आधुनिक हो गया है कि यदि सूचनाओं की बात की जाए तो आपको अपने फोन में सोशल मीडिया पर दुनिया भर की सूचनाऐं मिल जाती हैं। लेकिन सोशल मीडिया में ज्यादातर लोग बिना सोचे-समझे जानकारी को सांझा कर देते हैं।  जिससे समाज में इसका दुष्प्रभाव फैलने लगता है। यही सोशल मीडिया की सबसे बड़ी खामी है जो आज सरकार और मीडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभर रही है। खास कर जब कोई बड़ी आपदा आती है तो सोशल मीडिया से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा होने का खतरा और भी बढ…

Read More

मंडी : जम्मू-कश्मीर में लगाई गई धारा-370 का विरोध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही करती आ रही है। आज कहीं जाके देश में एक सशक्त सरकार के द्वारा इसे हटाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। देश में एक कानून एक प्रधान और एक संविधान के लिए विद्यार्थी परिषद ने कई कुर्बानियां दी हैं। धारा-370 और विद्यार्थी परिषद का आपस में बड़ा ही गहरा नाता रहा है। इन सब बातों की जानकारी छात्र संगठन से जुड़े छात्र-छात्राओं को देने के लिए राजकीय वल्लभ महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया…

Read More

मंडी : कोटरूपी हादसे का शिकार बने एक परिवार के पक्ष में अदालत ने 49,24,172 रूपये का मुआवजा ब्याज सहित देने का फैसला सुनाया है। हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से दायर इस मामले में हिमाचल पथ परिवहन निगम को यह मुआवजा राशि घटना के शिकार बने सैनिक अनिल कुमार की पत्नी, माता और बेटे के पक्ष में अदा की जाएगी। मोटर वाहन एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल (3) अपर्णा शर्मा के न्यायलय ने बल्द्वाडा तहसील के नवाणी (त्रिफालघाट) निवासी कल्पना देवी, सावित्री देवी और अर्नव ठाकुर के पक्ष में फैसला सुनाते हुए परिवहन निगम को उक्त मुआवजा राशि 7…

Read More

मंडी : धर्मपुर उपमंडल के कांग्रेसी नेता चंद्रशेखर का लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को फोन पर धमकाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो से स्पष्ट पता चल रहा है कि नेताजी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया था। उन्होंने अधिकारी पर भड़ास निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दूसरी तरफ से अधिकारी ने फोन पर क्या कहा यह पता नहीं चल पाया है। चंद्रशेखर फोन पर यह कहते जरूर सुनाई दे रहे हैं कि अगर उनके पास स्पीकर फोन होता तो वह सभी को अधिकारी की बातें सुनाते। यह है पूरा मामला  लोक…

Read More

मंडी : बल्हघाटी के रत्ती गांव में खड्ड किनारे मिले जिंदा मोर्टार को डिफ्यूज़ कर दिया गया है। मंडी जिला पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने देर रात को इस मोर्टार को सफलतापूर्वक डिफ्यूज़ कर दिया। क्योंकि यह मोर्टार काफी पुराना और जंग लगा हुआ था, जिस कारण इसे डिफ्यूज़ करने में बम निरोधक दस्ते को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बीती रात को एक समय ऐसा भी आ गया जब जिला पुलिस ने इस जिंदा मोर्टार को बम बास्केट में रखकर इसके चारों ओर पुलिस का पहरा बैठा दिया और इसे डिफ्यूज़ करने के लिए सेना की मदद लेने का…

Read More

मंडी : चंबा में संपन्न हुई हिमाचल प्रदेश 25वीं राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग आईएसएसएफ चेंपियनशिप में मंडी की टीम ने चार मैडल हासिल किए। जिला में चल रही फायर फॉर गोल्ड राइफल एंड पिस्टल शूटिंग रेंज की टीम के प्रमुख मुनीष गुलेरिया ने 10 मीटर एयर राइफल में 600 में 578 अंक हासिल करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। जबकि थ्री पोजीशन 22 में 300 में से 245 अंक हासिल करके गोल्ड मैडल जीता। इसी तरह से इस टीम के अरूंधति वर्मा ने महिला वर्ग में 400 में 363 अंक हासिल किए और कांस्य पदक पाया। टीम के सिद्धार्थ लखनपाल…

Read More