Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी : उपमण्डल सरकाघाट की जमनी पंचायत मुख्यालय पर आबकारी एवं कराधान विभाग के माध्यम से खुले शराब के ठेके पर शरारती तत्वों ने हुड़दंग मचा कर हंगामा किया। रात के 9 बजे ठेके को बंद कर अपने आवास पर जा रहे ठेकेदार के सेल्समैन की बेरहमी से पिटाई की व गल्ले में रखे हुए 20 हजार रुपए निकाल कर ले गए। पुलिस में दर्ज शिकायत में सेल्समैन महेश दत्त पुत्र प्रेमसिंह गांव प्यालग डाकघर जमनी तहसील सरकाघाट ने बयान दिया है कि वह अंग्रेजी व देसी शराब के ठेके पर गत एक वर्ष से बतौर सेल्समैन काम कर रहा…

Read More

मंडी : राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2019 से सम्मानित नरेश कुमार टीजीटी नॉन मेडिकल रा.मा. पाठशाला सुमनीधार सिराज शिक्षा खंड 2 का गृहक्षेेत्र भांबला बलद्वाड़ा में आगमन पर पूर्व प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यकारिणी गोपालपुर शिक्षा खंड 2 एवं वर्तमान मुख्य संरक्षक जिला प्राथमिक शिक्षक संघ मण्डी चेत सिंह ठाकुर ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यापकों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह, शॉल व टोपी देकर सम्मानित किया। पूर्व खण्ड प्रधान हरी राम ने इस अवसर पर कहा कि गोपालपुर शिक्षा खंड 2 ही नरेश कुमार की प्रथम कर्मभूमि रही है। अतः उनके सम्मान से हम सब गौरवान्वित महसूस कर रहे…

Read More

मंडी : राष्ट्रीय पोषण अभियान की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत कोठीगैहरी में मारूती युवा मंडल द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में स्थानीय लोगों ने भी अपना पूरा योगदान दिया और इसमें भाग लिया। आंगनबाड़ी केंद्र से शुरू हुई यह जागरूकता रैली पूरे कोठीगैहरी गांव में गई।     मारूती युवा मंडल के प्रधान अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नेहरू युवा केंद्रकी जिला युवा समन्वयक रेणू के मार्गदर्शन में यह जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस अभियान को छोटे-छोटे गांवों…

Read More

मंडी : नगर परिषद नेरचौक के पार्षदों ने कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए अनोखा फार्मूला अपनाया है। कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए पार्षदों ने हर ब्रांच का काम खुद ही संभाल लिया। इसके लिए बाकायदा बैठक की गई और आपसी सहमति से पार्षदों ने मंत्रालय बांटे। बांटे गए शाखा का पूरा काम खुद पार्षद संभालेंगे और जनता के कार्य निपटाएंगे। इस निर्णय के जरिए नगर परिषद नेरचौक के पार्षदों ने सरकार को आईना दिखाया है। कई बार सरकार से आग्रह के बावजूद कोई कर्मचारियों की तैनाती न होने पर पार्षदों ने बैठक कर यह…

Read More

मंडी : कल यानी 6 सितंबर को मंडी को “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत एक और राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार प्राप्त करने डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर अन्य अधिकारियों सहित दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी कल दिल्ली में जिला को यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। उल्लेखनीय है कि जिला को यह पुरस्कार पहले 7 अगस्त 2019 को मिलना था। लेकिन पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के कारण यह समारोह स्थगित कर दिया गया था।      अब दोबारा से इस समारोह की तिथि निर्धारित की गई है।…

Read More

मंडी : आधा दर्जन गांवों के करीब 600 ग्रामीण बीते 12 वर्षों से बस सेवा का इंतजार कर रहे हैं। यह ग्रामीण सदर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। बीते 12 वर्ष पहले 3 किमी लंबी नगरेहड़-तरयासल-पपराहल-तरवाहड़ सड़क का निर्माण किया गया। वर्ष 2013 में इस सड़क पर बस का सफल ट्रायल हुआ। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया कि 15 दिनों के भीतर बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। 7 वर्ष बीत गए लेकिन ग्रामीणों का वो 15 दिनों का इंतजार समाप्त नहीं हो सका। आज दिन तक इन गांवों के लिए बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। अभी बहधार तक बस जाती है। जबकि उसके आगे बस की कोई सुविधा नहीं है। 3 किमी के दायरे…

Read More

मंडी : अगर आप आने वाली 8 सितंबर को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा देने जा रहे हैं तो अपना मोबाईल, गहने और बेल्ट घर पर ही छोड़कर जाना। क्योंकि कांगड़ा जिला में हुई धांधली के बाद पुलिस ने लिखित परीक्षा को लेकर इतने सख्त इंतजाम किए हैं जिनका पालन करना  परिक्षार्थी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। मंडी जिला में पांच परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं जिन्हें 7 सितंबर की शाम को पुलिस पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लेगी। सुबह 9 बजे इन परीक्षा केंद्रों पर परिक्षार्थियों को रिपोर्टिंग करनी होगी। पूरे कैंपस में जाने से पहले आपकी कमर पर बंधी…

Read More

मंडी : अपनी मांगों को लेकर आज एक बार फिर मिड-डे-मील वर्कर सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। शहर में धरना प्रदर्शन करने के बाद मिड-डे-मील वर्करों ने जिला प्रशासन के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकारों को अपने मांगपत्र भेजे। इनकी प्रमुख मांग है कि मिड-डे-मील वर्करों के लिए पाॅलिसी बनाकर इन्हें नियमित किया जाए।     मिड-डे-मील वर्कर हुक्कू देवी ने बताया कि वह बीते 15 वर्षों से मात्र 33 रूपए दिहाड़ी पर अपनी सेवाएं दे रही है। जबकि महंगाई के इस दौर में इतने कम वेतन में गुजारा कर पाना संभव नहीं है।…

Read More

मंडी : इन दिनों एक अश्लील वीडियो ने शहर में हड़कंप मचा कर रखा है। यह वीडियो कहां का है, यह तो अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन कुछ लोगों ने इस वीडियो में दिख रही महिला को मंडी की एक महिला बताकर वायरल कर दिया। जिस महिला के नाम से उक्त अश्लील वीडियो को वायरल किया गया है। वह मंडी शहर की रहने वाली है। पीडि़ता महिला ने इस संदर्भ में महिला थाना में एफआईआर दर्ज करवा दी है। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रीता शर्मा ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक 6 लोगों को…

Read More

मंडी : वर्ष 1985 में बॉलीवुड फिल्म को देखकर प्रेरित शहर के खलियार निवासी वरिष्ठ नागरिक चांद सिंह ठाकुर ने एक ऐसा फैसला लिया है। जिससे वह अन्य लोगों के लिए मिसाल बन गए हैं। 61 वर्षीय चांद सिंह ठाकुर ने अपने देहदान करने का फैसला लिया है। ताकि वह मरने के बाद दूसरे लोगों को जीवन दे सकें। चांद सिंह ठाकुर मूलतः कांगड़ा जिला के पालमपुर के रहने वाले हैं। लेकिन पिछले तीस वर्षों से मंडी में रह रहे हैं। हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक से प्रबंधक पद से सेवानिवृत चांद सिंह ठाकुर की इकलौती बेटी है।उनके इस फैसले को…

Read More