मंडी,03 अक्तूबर : मंडी संसदीय सीट पर संपन्न हुए उपचुनाव में 12661 लोगों ने नोटा का बटन दबाकर कहीं न कहीं भाजपा का गला घोंटने का काम किया है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गाहे-बगाहे इस बात को लेकर चर्चा है कि जो भाजपा के कार्यकर्ता अपनी ही सरकार से रुष्ट थे, वो मतदान करने तो गए, लेकिन उन्होंने वहां पर जाकर नोटा का बटन दबाकर अपने मन की भड़ास को निकाल दिया। इससे पहले हुए चुनावों में कभी भी नोटा का इतना अधिक इस्तेमाल नहीं हुआ।
12661 में से आप ये मान लो कि करीब 10 हजार लोग ऐसे थे जो भाजपा के कार्यकर्ता थे और उन्होंने नाराजगी में इस बटन का इस्तेमाल किया है जबकि 2661 हम उन मतदाताओं को मान सकते हैं जिन्हें सच में कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं आया होगा। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत 7490 मतों से हुई है। यदि 10 हजार रुष्ट कार्यकर्ताओं के वोट भाजपा के पक्ष में पड़ जाते तो भाजपा प्रत्याशी जीत जाता।
नोटा का सबसे ज्यादा इस्तेमाल नाचन, बल्ह और किन्नौर विधानसभा क्षेत्रों में हुआ जबकि सबसे कम लाहौल स्पीति में हुआ। नाचन और बल्ह में भाजपा के कार्यकर्ता वैसे भी काफी ज्यादा असंतुष्ट नजर आ रहे थे और उन्होंने यहां मतदान के माध्यम से अपनी भड़ास निकाल दी है। आइए आपको घटते क्रम में बताते हैं कि कहां से नोटा को कितने वोट पड़े।
क्रमांक संख्या विधानसभा क्षेत्र मत
01. नाचन 1959
02. बल्ह 1647
03. किन्नौर 1006
04. कुल्लू 993
05. मंडी सदर 925
06. सुंदरनगर 885
07. जोगिंद्रनगर 807
08. द्रंग 572
09. सरकाघाट 565
10. आनी 532
11. बंजार 513
12. मनाली 476
13. करसोग 463
14. रामपुर 412
15. भरमौर 379
16. सराज 372
17. लाहौल स्पीति 120