Author: विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

मंडी, 22 नवंबर : हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा मंडी क्लस्टर विश्वविद्यालय को प्रदेश विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने के बाद भी छात्रों को सुविधाएं न मिलने से एबीवीपी खफा है। ऐसे में एबीवीपी मंडी इकाई ने आने वाले समय में आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को मंडी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक गौरव अत्री ने कहा कि अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर परिषद आंदोलन कर रही है। गौरव ने कहा कि सरकार ने मंडी प्रदेश विश्वविद्यालय के लिए कमेटी का निर्माण किया है,…

Read More

मंडी, 21 नवंबर : उपचुनावों में मिली हार के बाद भाजपा का इसपर मंथन जारी है। आज सीएम जयराम ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र सराज के सभी पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों के साथ पंडोह रेस्ट हाउस के प्रांगण में बैठक की और चुनावों में रही कमियों पर मंथन किया। जयराम ठाकुर ने बूथ वाइज हार के कारणों को जानने का प्रयास किया और उसकी समीक्षा की। जिस बूथ पर पिछले चुनावों में कांग्रेस को कम वोट पड़े थे और इस बार वहां ज्यादा वोट पड़े, इस बात को लेकर गहन मंथन किया गया। वहीं कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से यह भी…

Read More

मंडी, 21 नवंबर : 12 वर्षों से बिस्तर पर पड़े दिव्यांग का अब स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पर जाकर मेडिकल बनाएगी, जिसके बाद उसे पेंशन सहित अन्य सुविधाएं प्राप्त होगीं। धर्मपुर में आयोजित जनमंच के दौरान जब एक बुजुर्ग मां अपने दिव्यांग बेटे की दास्तां लेकर वहां पहुंची तो जनमंच की अध्यक्षता कर रहे जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने तुरंत प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग को बुजुर्ग महिला के घर पर जाकर मेडिकल बनाने के आदेश जारी कर दिए। अपने संबोधन में इस बात का जिक्र करते हुए महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि शत प्रतिशत दिव्यांग व्यक्ति…

Read More

मंडी, 20 नवंबर : शनिवार को पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन व हिमालयन दिव्यांग कल्याण संस्था द्वारा विशेष बच्चों का दौड़ प्रतियोगिता का ट्रायल ऐतिहासिक पड्डल मैदान लिया गयज्ञं ट्रायल का शुभारंभ एसडीएम मंडी रितिका जिंदल ने किया। ट्रायल में सुंदरनगर व सहयोग स्कूल के लगभग 100 के करीब विशेष बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान एसडीएम मंडी सदर रितिका जिंदल ने पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन व हिमालयन दिव्यांग कल्याण संस्था को बधाई देते हुए कहा की इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन समय-समय पर आयोजित होने चाहिए, ताकि विशेष बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान हो सके। उन्होंने कहा…

Read More

मंडी, 20 नवंबर : कोरोना महामारी के दौरान कोविड केयर सेंटर में आउटसोर्सिंग स्टाफ के तौर पर अपनी सेवाएं देने वाली स्टाफ नर्सों को आउटसोर्स कंपनियों ने अब बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना लिया है, जिससे की स्टाफ नर्सों में भारी रोष है। इसी समस्या को लेकर शनिवार को स्टाफ नर्सों का एक प्रतिनिधिमंडल अतिरिक्त उपायुक्त मंडी जतिन लाल से मिला और प्रदेश सरकार को एक ज्ञापन भेजा। उन्होंने सरकार से मांग उठाई है कि उनके भविष्य के लिए सरकार पॉलिसी बनाए तो उसमें नियुक्ति के लिए इन्हें ही पहले अधिमान दिया जाए। स्टाफ नर्सों का कहना है…

Read More

मंडी, 20 नवंबर : तीनों कृषि कानून वापसी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले के बाद पूरे देश में किसान जश्न मना रहे हैं, इसी कड़ी मंडी शहर में भी किसान बचाओ देश बचाओ संयुक्त किसान मोर्चा ने रैली निकालकर व लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर किसान बचाओ देश बचाओ संयुक्त किसान मोर्चा के मंडी जिला के अध्यक्ष खूब राम ने कहा कि यह किसानों के संघर्ष की जीत है। उन्होंने कहा कि अभी सिर्फ घोषणा हुई है कानून वापिस नहीं हुए हैं, जब तक यह कानून संसद में वापस नहीं होते हैं तब तक किसानों…

Read More

मंडी, 18 नवंबर : क्षेत्र की ग्राम पंचायत खारसी, मझोठी में वीरवार रात साढ़े नौ बजे अचानक हाई वोल्टेज आने से घरों के अंदर बिजली उपकरण जल गए। हाई वोल्टेज बिजली आने से घरों के अंदर टीवी, एलईडी टीवी, फ्रिज वोल्टेज व एलईडी बल्ब, कम्प्यूटर, ट्यूब जल गए। जिससे लोगों को हजारों का नुकसान झेलना पड़ा। नुकसानी परिवारों में भवानी सिंह राणा, सोमदत्त, प्रेम सिंह, घनश्याम, सुरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि कुन गांव में स्थापित ट्रांसफॉर्मर जिसके अंतर्गत 60 घरों विद्युत मीटर लगे हुए हैं। जिनमें से 50 घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए हैं। उन्होंने कहा एकाएक जले बिजली…

Read More

  मंडी,18 नवंबर : जब तक नहीं जागेगी सरकार तब तक किया जाएगा प्रहार, यह नारा हिमाचल प्रदेश परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी मंच ने दिया है। वीरवार को मंडी में संपन्न हुए चौथे त्रैवार्षिक प्रदेश सम्मेलन में यह नारा दिया गया है। मंडी शहर के विपाशा सदन में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश भर से परिवहन विभाग से सेवानिवृत कर्मचारियों ने भाग लिया, जिसमें सर्वसम्मति से जिला कांगड़ा के ब्रीज लाल ठाकुर को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन के उपरांत मीडिया से अनौपचारिक वार्ता के दौरान नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिज लाल ने कहा कि प्रदेश में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को…

Read More

मंडी,18 नवंबर :  बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से संबंध रखने वाली कंगना रनौत के बयानों पर युवा कांग्रेस ने पलटवार किया है। वीरवार को मंडी में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान युवा कांग्रेस मंडी के पदाधिकारियों ने कंगना के बयानों पर जमकर हमले बोले। युवा कांग्रेस मंडी के जिला अध्यक्ष तरूण ठाकुर ने कंगना रनौत के आजादी और देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर दिए गए बयानों और टिप्पणी को अभद्र बताया है।  उन्होंने कंगना रनौत पर तंज कसते हुए कहा कि वे यदि राजनीति में आना चाहती हैं तो वे देश सेवा और जन…

Read More

मंडी, 18 नवंबर : रोटरी क्लब 3070 के गवर्नर यूएस घई ने रोटरी क्लब मंडी की कार्यप्रणाली को सराहते हुए प्रदेश के सभी रोटरी क्लबों की जमकर पीठ थपथपाई है। अपने अधिकारिक दौरे पर पहुंचे क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर यूएस घई ने बीती शाम को रोटरी क्लब मंडी के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की और यहां पर जारी क्लब की गतिविधियों की जानकारी ली। यहां पहुंचने पर क्लब के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया वहीं क्लब के अध्यक्ष मुनीष सूद ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में यूएस घई ने कहा कि रोटरी क्लब…

Read More