Author: विनोद ठाकुर

संगड़ाह: उपमंडल के गत्ताधार में अधेड़ उम्र के व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान तकरीबन 50 वर्षीय  धन्नाराम के तौर पर की गई है। जानकारी के मुताबिक घटना बीती देर शाम की है। जहरीली दवा का सेवन करने के बाद मृतक की हालत अस्थिर हो गई। इसके बाद उसे संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से नाहन मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया। एडमिट करने के कुछ समय बाद ही उसने दम तोड़ दिया। रविवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी की जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर…

Read More

नाहन : संगड़ाह उपमंडल में 40 साल के एक व्यक्ति पर तेंदुए ने अचानक हमला बोल दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह में उपचार चल रहा है। मामला गुरुवार देर शाम का है।  शाम  के  समय  सुभाष  सैज  निवासी  पशु  के लिए  चारा  इकठ्ठा  करने  गया  हुआ था,  अचानक उस पर  तेंदुए ने  हमला  बोला दिया।

Read More

संगड़ाह:  सिरमौर  के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा प्रदेश के विधायकों की गरीबी दूर करने के लिए चंदा राशि एकत्रित की। चंदा राशि एकत्र करने में जुटे ब्रम्हानंद शर्मा, रणजीत चौहान, चेतन, राजेश व जगदीश आदि ने कहा कि, वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के विधायकों के वेतन व भत्ते करीब दो गुना बढ़ाए जाने की कवायद का प्रमुख विरोधी दल कांग्रेस द्वारा भी विरोध न किए जाने से यह साबित हो चुका है कि, जनता की गाढ़ी कमाई हमारे कथित जनसेवक दिल खोलकर अपनी भलाई के लिए खर्च करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि,…

Read More

संगड़ाह :  गिरी नदी के साथ लगते गांव शेऊ-बाग की पेयजल योजना पिछले आठ माह से बंद होने के चलते ग्रामीण तब से अब तक गिरी नदी का असुरक्षित पानी पीने पर मजबूर है। संबंधित अधिकारियों द्वारा बार-बार शिकायतों के बावजूद लाइन की मुरम्मत न किए जाने से परेशान ग्रामीणों द्वारा इस बारे हिमाचल के सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री को भी लिखित शिकायत भेजी गई है। दीपक कुमार, भगतराम, धनवीर सिंह, शिशुपाल, कौशल्या देवी, दीवान सिंह व रोशनी देवी आदि दो दर्जन के करीब ग्रामीणों ने शिकायत पत्र की प्रति के साथ जारी बयान में कहा कि बरसात में…

Read More

संगड़ाह : संगड़ाह में रेणुका से कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने पिछले कुछ महीनों पूर्व एवरेस्ट फ़तेह करने वाले रेणुका निवासी एनएसजी कमांडो विवेक ठाकुर को टोपी व शाल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान संगड़ाह पहुंचने पर स्थानीय विधायक विनय कुमार ने विवेक ठाकुर का स्वागत किया। विधायक विनय कुमार ने कहा कि विवेक ठाकुर जिला सिरमौर के पहले व्यक्ति है जिन्होंने एवरेस्ट पर फ़तेह की। उन्होंने पूरे जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया है। रेणुका को देश के मानचित्र पर पहचान दिलाई है। विवेक ठाकुर मूल रूप से संगड़ाह के साथ लगती ग्राम पंचायत अंधेरी के निवासी है तथा रेणुका…

Read More

संगड़ाह : पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले प्रमुख आस्था स्थल मां भगांइणी मंदिर से एक महिला द्वारा उठाया गया बैग पुलिस को बरामद हो गया है। मंदिर परिसर से बैग उठाए जाने की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई थी। गत 17 अगस्त को बबीता नामक महिला द्वारा उनका बैग उठाए जाने की शिकायत पुलिस को दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस द्वारा मंगलवार को इस बारे मामला दर्ज किया गया था।   पुलिस के मुताबिक गलती से बैग उठाने वाली अंबाला की महिला द्वारा खुद इसे पुलिस को लौटाया गया। डीएसपी संगड़ाह अनिल…

Read More

संगड़ाह: पुलिस थाना के अंतर्गत गांव जुनौली की 60 वर्षीय शांति देवी पर उसकी बहू इंदिरा देवी द्वारा बुधवार सुबह दरांती से हमला कर दिया। शांति देवी को उपचार के लिए संगड़ाह अस्पताल लाया गया तथा उनके सिर में दो जगह कई टांके लगे हैं। जानकारी के मुताबिक घरेलू विवाद के चलते सास बहू मे नोक-झोंक के बाद बहू ने दरांती से सास पर हमला कर दिया। संगड़ाह अस्पताल की 108 एंबुलेंस खराब होने के चलते घायल महिला को करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद निजी गाड़ी में लिफ्ट मिली। पकंज नामक व्यक्ति द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। शांति…

Read More

संगड़ाह : संगड़ाह कॉलेज में काफी समय से प्राध्यापकों के खाली पड़े पदों से गुस्साए छात्रों ने बुधवार को सरकार के खिलाफ रोष रैली निकल कर अपने गुस्से का इज़हार किया। 500 के करीब विभिन्न संगठनों से जुड़े छात्र-छात्राओं ने जम कर नारेबाजी करते हुए सरकार से मांग की है कि उनके साथ हो रहे सौतेले व्यव्हार का खामियाजा गरीब छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। साइंस व कॉमर्स संकाय में स्थिति बेहद खराब है। प्रैक्टिकल समय पर नहीं हो पा रहे हैं। प्राध्यापकों के न होने से कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं। सिलेबस अधूरा पड़ा है। एक सरकार…

Read More

श्री रेणुका जी : बच्चों की चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की अफवाह बदस्तूर जारी है। ताजा मामला श्री रेणुका जी थाना से जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक तीन साधु शनिवार को मानल स्थित आश्रम जा रहे थे। पैदल जा रहे साधुओं को खालाक्यार में लोगों ने घेर लिया। लोगों ने यह समझा कि साधु के भेष में बच्चों को चोरी करने वाले हैं। इसके बाद तीनों को पुलिस के हवाले किया गया।  हालांकि काफी हद तक पहले ही यह तय था कि साधुओं का चोरी वाले गिरोह से कोई लेना-देना नहीं है। क्योंकि पूरे प्रदेश में…

Read More

संगड़ाह : जिला के रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संगड़ाह में तीन दिन तक चलने वाले हरियाली मेले का समापन हो गया है । समापन समारोह में शिमला संसदीय क्षेत्र के सासंद सुरेश कश्यप ने मुख्यातिथि के रूप मे शिरकत की। सांसद बनने के बाद पहली बार रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के ददाहू में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।    विश्रामगृह में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सांसद के सामने विकासात्मक कार्यों की मांगों को रखा। सांसद सुरेश कश्यप ने प्रतिनिधिमंडल में मिले कार्यकर्ताओं की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया और सगंडाह के…

Read More