संगड़ाह: पुलिस थाना के अंतर्गत गांव जुनौली की 60 वर्षीय शांति देवी पर उसकी बहू इंदिरा देवी द्वारा बुधवार सुबह दरांती से हमला कर दिया। शांति देवी को उपचार के लिए संगड़ाह अस्पताल लाया गया तथा उनके सिर में दो जगह कई टांके लगे हैं। जानकारी के मुताबिक घरेलू विवाद के चलते सास बहू मे नोक-झोंक के बाद बहू ने दरांती से सास पर हमला कर दिया। संगड़ाह अस्पताल की 108 एंबुलेंस खराब होने के चलते घायल महिला को करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद निजी गाड़ी में लिफ्ट मिली। पकंज नामक व्यक्ति द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
शांति देवी ने बताया कि, काफी अरसा पहले उसके पति का देहांत हो चुका है तथा पहले भी बहू उनसे झगड़ा कर चुकी है। डीएसपी संगड़ाह अनिल धोलटा ने बताया कि, आरोपी बहू के खिलाफ भादंसं की धारा 324 के तहत तेजधार हथियार से हमला करने का केस दर्ज किया गया है। मामले की तहकीकात जारी है।