संगड़ाह: उपमंडल के गत्ताधार में अधेड़ उम्र के व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान तकरीबन 50 वर्षीय धन्नाराम के तौर पर की गई है।
जानकारी के मुताबिक घटना बीती देर शाम की है। जहरीली दवा का सेवन करने के बाद मृतक की हालत अस्थिर हो गई। इसके बाद उसे संगड़ाह अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से नाहन मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया। एडमिट करने के कुछ समय बाद ही उसने दम तोड़ दिया। रविवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी की जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक पेशे से किसान था।
Latest
- निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक पहुंचे हमीरपुर, अधिकारियों से ली चुनाव प्रबंधों की जानकारी
- शिमला : राज्य एड्स नियंत्रण समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ
- DC चंबा मुकेश रेपसवाल ने चुनाव आइकॉन पदमश्री विजय शर्मा को किया सम्मानित
- मुंबई में होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत, दर्जनों लोगों की हालत गंभीर
- HP बोर्ड में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को फूल माला पहनाकर सम्मान