संगड़ाह : संगड़ाह में रेणुका से कांग्रेस विधायक विनय कुमार ने पिछले कुछ महीनों पूर्व एवरेस्ट फ़तेह करने वाले रेणुका निवासी एनएसजी कमांडो विवेक ठाकुर को टोपी व शाल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान संगड़ाह पहुंचने पर स्थानीय विधायक विनय कुमार ने विवेक ठाकुर का स्वागत किया। विधायक विनय कुमार ने कहा कि विवेक ठाकुर जिला सिरमौर के पहले व्यक्ति है जिन्होंने एवरेस्ट पर फ़तेह की। उन्होंने पूरे जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया है। रेणुका को देश के मानचित्र पर पहचान दिलाई है।
विवेक ठाकुर मूल रूप से संगड़ाह के साथ लगती ग्राम पंचायत अंधेरी के निवासी है तथा रेणुका के बेड़ोंन में रहते है। विनय कुमार ने कहा कि उन्हें विवेक ठाकुर की इस उपलब्धि पर गर्व है। विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार विवेक ठाकुर जैसे ऊर्जावान युवा की अनदेखी की है। प्रदेश सरकार विवेक ठाकुर को वो मान-सम्मान नही दे पाई जिसके वो हक़दार थे। विनय कुमार ने कहा कि वह सरकार से मांग करते है कि एनएसजी कमांडो विवेक ठाकुर को सम्मानित किया जाए। वह इस बारे में सरकार से बात करेंगे।