नाहन : संगड़ाह उपमंडल में 40 साल के एक व्यक्ति पर तेंदुए ने अचानक हमला बोल दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह में उपचार चल रहा है।
मामला गुरुवार देर शाम का है। शाम के समय सुभाष सैज निवासी पशु के लिए चारा इकठ्ठा करने गया हुआ था, अचानक उस पर तेंदुए ने हमला बोला दिया।