Author: सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 7 अप्रैल : किरतपुर से नेरचौक तक फोरलेन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस भव्य फोरलेन का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 15 मई को करेंगे। कुल्लू-मनाली जाने वाले पर्यटक, श्रद्धालु एवं स्थानीय लोगों को फोरलेन के चलते समय की बचत होगी, और जाम से भी छुटकारा मिलेगा। यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैंची मोड़ में फोरलेन कार्य का निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। अनुराग ठाकुर ने कहा कि 15 मई तक पूरा फोरलेन बनकर तैयार हो जाएगा। इसे जनता को समर्पित किया जायेगा। भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे लाइन के लिए कई गुना…

Read More

बिलासपुर, 6 अप्रैल: खाकी नशे के सौदागरों को असल जगह पहुंचाने की जद्दोजहद में है। टीम का नेतृत्व आईपीएस अधिकारी गोकुुल चंद्र कार्तिकेयन (IPS officer Gokul Chandra Karthikeyan) बतौर पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं। छोटे से जिला में एक माह के भीतर एनडीपीएस (NDPS) के 36 मामलों में 57 सौदागरों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने नाइजीरियन (nigerian) मूल के तस्कर को गिरफ्तार किया है। देश की राजधानी में दबिश देकर विदेशी नशा तस्कर को काबू किया गया है। आरोपी की पहचान नाइजीरिया के अल्यास मार्टिनी के तौर पर की गई है। दरअसल, पुलिस ने…

Read More

बिलासपुर, 06 अप्रैल : हिमाचल जर्नलिस्ट यूनियन ने लोकसभा अध्यक्ष को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के गृह जिला आने का न्योता दिया है, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए अवश्य आने का आश्वासन दिया है। लोकसभा में विशेष मुलाकात के दौरान यूनियन के राज्य महासचिव प्रविंद शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जिला के इतिहास व देश के लिए दी गई कुर्बानियों की भी जानकारी दी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की दूरगामी सोच से विकसित होने जा रहे प्रगतिशील जिला के बारे में भी चर्चा की। लोकसभा अध्यक्ष के सौजन्य से जिला के पत्रकारों को लोकसभा…

Read More

बिलासपुर, 04 अप्रैल : हिमाचल जर्नलिस्ट यूनियन बिलासपुर एवं प्रेस क्लब के सदस्यों ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान जेपी नड्डा को मीडिया कर्मियों द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि मई माह में कीरतपुर नेरचौक फोरलेन शुरु हो जाएगा। समय समय पर फोरलेन के कार्य को वह खुद भी रिव्यू करते हैं। इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।  इस दौरान प्रदेश महासचिव प्रविंदर शर्मा, प्रेस क्लब बिलासपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल पटियाल, सुभाष ठाकुर, विजय भारद्वाज, सुनील ठाकुर, शुभम राही, भाजपा मीडिया कोऑर्डिनेटर स्वदेश ठाकुर, अश्वनी शर्मा,…

Read More

बिलासपुर, 3 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी (Shri Naina Devi Ji) मंदिर का गुंबद स्वर्ण जड़ित हो गया है। तकरीबन 16 करोड़ की लागत से सोमवार को ये कार्य मुकम्मल कर लिया गया है। विधि विधान के मुताबिक पूजा-अर्चना, यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद कार्य पूर्ण किया गया। तकरीबन तीन महीने में कार्य पूरा हुआ है। स्वर्ण कार्य पूरा होने के बाद गुंबद के आसपास ‘लाइट’ व्यवस्था का कार्य किया जाएगा। इसके बाद तो मां के भवन का नजारा दूर-दूर से ही अदभुत नजर आएगा। चूंकि गुंबद स्वर्ण जड़ित (Gold Plated)…

Read More

बिलासपुर, 03 अप्रैल : जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर की अगुवाई में कॉलेज चौक से गुरुद्वारा चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ निकाला गया। इस मौके पर युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके गुबार निकाला। साथ ही इस मौके पर राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। युवाओं को सम्बोधित करते हुए आशीष ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह साजिशें रचकर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। उससे जनता में…

Read More

बिलासपुर, 2 अप्रैल : अमूमन छात्र शैक्षणिक संस्थान की कथित कार्यशैली को लेकर सवाल नहीं उठाते हैं। इसके पीछे कई कारण होते हैं, लेकिन डाईट जुखाला में द्वितीय वर्ष की जेबीटी प्रशिक्षु दिपांशी ठाकुर ने न केवल शैक्षणिक संस्थान की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए हैं, बल्कि उपायुक्त के दरबार में भी तथ्यों के साथ हाजिर होकर कार्यवाही की मांग कर डाली है। आरोप ये है कि एक षड्यंत्र के तहत दिपांशी को टीचिंग प्रैक्टिस (Teaching Practice) में 200 में से 140 अंक दिए गए। जबकि गत वर्ष दिपांशी ने 1100 में से 972 अंक लेकर टाॅप किया था। इसी…

Read More

बिलासपुर, 02 अप्रैल : थाना बरमाणा की पुलिस टीम ने 10.8 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने रात को नाका लगाया था। इसी दौरान एक ट्रक पंजगांई के पास खड़ा दिखाई दिया। ट्रक (HP 24E 4076) में तीन युवक सवार थे। पुलिस ने जैसे ही ट्रक की तलाशी ली तो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। तलाशी लेने पर युवकों से  10. 8 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने युवकों को तुरंत हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि बरमाणा में दिन प्रतिदिन गाड़ियां, तेल , टायर चोरी करने के मामले बढ़ते जा रहे थे। आरोपियों की पहचान सनी…

Read More

बिलासपुर, 01 अप्रैल : कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के प्रदेश प्रमुख विजय पाल ने राहुल प्रकरण के मुद्दे को लेकर बिलासपुर में प्रेस वार्ता के माध्यम से केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा नेता राहुल गांधी की लोकप्रियता से बौखला गए हैं। आनन-फानन में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को रोकने के प्रति अपनाए गए विभिन्न प्रकार के हथकंडे कांग्रेस भाजपा केंद्र सरकार के दबाव में कभी नहीं आएगी l उन्हें प्रजातांत्रिक आधार से हर प्रकार से उत्तर देगी। राहुल गांधी को लोकसभा से 2 साल के लिए निलंबित करना असंवैधानिक है। इस प्रकरण को लेकर कांग्रेस 2024 में…

Read More

बिलासपुर, 31 मार्च : हिमाचल प्रदेश में प्रसिद्ध शक्तिपीठ ‘श्री नैना देवी जी’ (Shri Naina Devi ji) के प्राचीन मंदिर की गुंबद पर सोने की परत (gold plating on the dome) चढ़ाई जा रही है। जल्द ही मां का दरबार सुनहरी छटा बिखेरेगा। न्यास के आकलन के मुताबिक कार्य पर तकरीबन 16 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। दिल्ली के एक व्यवसायी ने इस राशि का गुप्तदान किया है। ऐसा अनुमान है कि कार्य में तकरीबन साढ़े 5 किलोग्राम शुद्ध सोने के साथ 596 किलोग्राम तांबे का इस्तेमाल होगा। जानकारी के मुताबिक गुंबद पर पहले तांबे की परत को…

Read More