Author: सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 29 मार्च : हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में चैत्र नवरात्रि के दौरान अष्टमी पूजन की धूम है। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में अष्टमी का पूजन किया। झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की व प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डाली। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार से काफी संख्या में श्रद्धालु अष्टमी पूजन के लिए माता के दरबार में पहुंचे। भारी भीड़ होने के बावजूद श्रद्धालुओं को लाइनों में ही माता के दर्शन के लिए भेजा गया। श्रद्धालुओं ने आराम से माता के दर्शन व पूजा अर्चना कर अपने घर परिवार के…

Read More

बिलासपुर, 28 मार्च : जनपद की ग्राम पंचायत बकरोआ की निवासी मनोरमा देवी जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इस दौरान महिला पेड़ से चारा काट रही थी कि अचानक उसका पैर फिसल गया। नीचे गिरने से गंभीर चोटें आई। हादसे के समय महिला अकेली थी। उसकी चीख-पुकार सुनकर लोग वहां पहुंचे तो पाया कि वो खून से लथपथ थी। घटना की सूचना औहर पंचायत के उप प्रधान रणजीत वर्धन को दी गई। वो युवाओं को लेकर जंगल में पहुंचे। वहां देखा तो महिला अचेत अवस्था में थी। लोगों की सहायता से चारपाई पर लिटाकर घायल…

Read More

बिलासपुर, 28 मार्च : किसी सड़क दुर्घटना की बात हो या फिर किसी आपराधिक घटना का मंजर। इस दौरान मदद के नाम पर हमारे जहन में सबसे पहले जो नाम आता है वह है पुलिस। खाकीकर्मी भी निराश न करके दिन-रात सेवारत रहकर लोगों की समस्या को न केवल निदान करती है, बल्कि लोगों को एक सुरक्षा का दायरा भी प्रदान करती है। पुलिस की इन बेहतर सेवाओं के लिए प्रतिवर्ष उन्हें सम्मानित भी किया जाता है। इसी कड़ी में वर्ष 2023 में भी ‘पुलिस प्राइड अवार्ड’ (Police Pride Award) के लिए उपमंडल स्वारघाट की ग्राम पंचायत खरकड़ी के गांव मलेटा से संबंध…

Read More

बिलासपुर, 27 मार्च : राहुल गांधी के समर्थन में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सड़कों पर उतर गई है। जिला के घुमारवीं में सोमवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रोष रैली व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। यह प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता की अध्यक्षता में किया गया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किए जाने के विरोध में देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में मोदी सरकार के फैसले से नाराज चल रही कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने घुमारवीं में भी जमकर विरोध प्रदर्शन किया।…

Read More

बिलासपुर, 27 मार्च : जिला पुलिस की SIU टीम ने 54.63 ग्राम चिट्टे सहित सीटीयू बस में सवार एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना स्वारघाट में चंडीगढ़-मनाली एनएच 205 पर SIU की टीम ने नाका लगाया था। इसी दौरान एक सीटीयू की बस (CH 01GA -9974) चंडीगढ़ से मनाली की ओर जा रही थी, जिसे पुलिस ने चैकिंग के लिए रोका। पुलिस की टीम जैसे ही बस की तलाशी लेने बस में चढ़ी तो एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया, जिसके पास से  54.63 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया।  आरोपी की पहचान दिनेश कुमार उर्फ़ गोल्डी (25) पुत्र राजेश कुमार निवासी सोसन पीओ नम्होल तहसील सदर…

Read More

बिलासपुर, 25 मार्च : पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर गश्त के दौरान पांच किलो 102 ग्राम 46 मिली ग्राम चरस बरामद कर  पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर सदर पुलिस टीम ने एनएच चंडीगढ-मनाली पर स्थित नौणी चौक के पास वाहनों की नियमित गश्त के दौरान बिलासपुर की तरफ से आ रही ऑल्टो  कार को रोका। कार में सवार व्यक्ति से कागज दिखाने को कहा, जिस पर कार में सवार व्यक्ति पुलिस टीम ने नजरें चुराने लगा व जल्दी जाने का बहाना बनाने लगा। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर कार…

Read More

बिलासपुर, 25 मार्च : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। जिला की ऊंची पहाड़ी पर स्थित श्री नैना देवी मंदिर में सुबह से ही तेज बरसात गहरी धुंध व ठंडी तेज हवाओं का दौर जारी है। गर्मी के मौसम में सर्दी का एहसास हो रहा है। वहीं, नवरात्र पूजन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है। स्थानीय लोगों ने फिर से गर्म परिधान निकाल लिए हैं। श्रद्धालु भी छाता, रेनकोट या कंबल ओढ़ कर माता के दरबार में पहुंच रहे हैं। इस धार्मिक स्थल पर पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की…

Read More

बिलासपुर, 24 मार्च : लुहनु मैदान में चल रहे राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले का समापन उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया। वहीं नलवाड़ी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या  “हारमनी ऑफ द पाइन्स” पुलिस बैंड के सदस्यों के नाम रही। “हारमनी ऑफ द पाइन्स” ने अपने गीतों से जमकर धमाल मचाया और देशभक्ति व बॉलीवुड के गीतों पर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।  वहीं, नलवाड़ी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या का प्रदेश के लोगों में ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों ने भी जमकर लुत्फ उठाया। गौरतलब है कि 17 मार्च से 23 मार्च तक चले नलवाड़ी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश…

Read More

बिलासपुर, 23 मार्च : शिमला-मटौर फाेरलेन( Shimla-Mataur Fourlane) के निर्माण को लेकर शुरू हुई कवायद में घरों की एसेस्मेंट सही न होने को लेकर विस्थापित समिति भड़क गई है। समिति के पदाधिकारियों ने डीसी बिलासपुर से फोरलेन (FourLane) के निर्माण में एसेस्मेंट को सही तरीके से करने के साथ विस्थापितों को उचित मुआवजे की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक से मिला। समिति के पदाधिकारियों ने एनएचएआई (NHAI) व फोरलेन निर्माण को में जुटी कंपनी के साथ बैठक आयोजित करने की मांग भी की है। समिति के मुख्य सलाहकार भगत सिंह वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व…

Read More

बिलासपुर, 22 मार्च : हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में बुधवार को चैत्र नवरात्रों की धूम दिखी। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में भी चैत्र नवरात्र बड़ी धूमधाम के साथ शुरू हो गए है। सुबह की आरती, झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ माता के नवरात्रों का आगाज हुआ।  प्रथम नवरात्र के दिन श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री के स्वरूप की पूजा की। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, यूपी-बिहार दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डाली। हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों से…

Read More