बिलासपुर, 04 अप्रैल : हिमाचल जर्नलिस्ट यूनियन बिलासपुर एवं प्रेस क्लब के सदस्यों ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान जेपी नड्डा को मीडिया कर्मियों द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि मई माह में कीरतपुर नेरचौक फोरलेन शुरु हो जाएगा। समय समय पर फोरलेन के कार्य को वह खुद भी रिव्यू करते हैं। इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।
इस दौरान प्रदेश महासचिव प्रविंदर शर्मा, प्रेस क्लब बिलासपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल पटियाल, सुभाष ठाकुर, विजय भारद्वाज, सुनील ठाकुर, शुभम राही, भाजपा मीडिया कोऑर्डिनेटर स्वदेश ठाकुर, अश्वनी शर्मा, संदीप ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कई मसलों पर चर्चा भी हुई।
वहीं, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कहा कि बिलासपुर एम्स लोगों को कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों को भी इसका लाभ मिलेगा। जेपी नड्डा ने कहा की जिला बिलासपुर के लोगों के योगदान को वह कभी भी नहीं भुला सकते हैं। कहा कि उन्होंने हमेशा ही विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी है। एक समय था जब लोग कई समस्याओं से जूझ रहे थे, लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास को प्राथमिकता दी गई। वहीं लोगों को अब केंद्र सरकार की योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है।