Author: सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 25 मार्च : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। जिला की ऊंची पहाड़ी पर स्थित श्री नैना देवी मंदिर में सुबह से ही तेज बरसात गहरी धुंध व ठंडी तेज हवाओं का दौर जारी है। गर्मी के मौसम में सर्दी का एहसास हो रहा है। वहीं, नवरात्र पूजन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है। स्थानीय लोगों ने फिर से गर्म परिधान निकाल लिए हैं। श्रद्धालु भी छाता, रेनकोट या कंबल ओढ़ कर माता के दरबार में पहुंच रहे हैं। इस धार्मिक स्थल पर पिछले कुछ दिनों से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की…

Read More

बिलासपुर, 24 मार्च : लुहनु मैदान में चल रहे राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले का समापन उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया। वहीं नलवाड़ी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या  “हारमनी ऑफ द पाइन्स” पुलिस बैंड के सदस्यों के नाम रही। “हारमनी ऑफ द पाइन्स” ने अपने गीतों से जमकर धमाल मचाया और देशभक्ति व बॉलीवुड के गीतों पर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।  वहीं, नलवाड़ी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या का प्रदेश के लोगों में ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों ने भी जमकर लुत्फ उठाया। गौरतलब है कि 17 मार्च से 23 मार्च तक चले नलवाड़ी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश…

Read More

बिलासपुर, 23 मार्च : शिमला-मटौर फाेरलेन( Shimla-Mataur Fourlane) के निर्माण को लेकर शुरू हुई कवायद में घरों की एसेस्मेंट सही न होने को लेकर विस्थापित समिति भड़क गई है। समिति के पदाधिकारियों ने डीसी बिलासपुर से फोरलेन (FourLane) के निर्माण में एसेस्मेंट को सही तरीके से करने के साथ विस्थापितों को उचित मुआवजे की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक से मिला। समिति के पदाधिकारियों ने एनएचएआई (NHAI) व फोरलेन निर्माण को में जुटी कंपनी के साथ बैठक आयोजित करने की मांग भी की है। समिति के मुख्य सलाहकार भगत सिंह वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व…

Read More

बिलासपुर, 22 मार्च : हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में बुधवार को चैत्र नवरात्रों की धूम दिखी। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में भी चैत्र नवरात्र बड़ी धूमधाम के साथ शुरू हो गए है। सुबह की आरती, झंडा चढ़ाने की रस्म के साथ माता के नवरात्रों का आगाज हुआ।  प्रथम नवरात्र के दिन श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री के स्वरूप की पूजा की। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, यूपी-बिहार दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डाली। हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों से…

Read More

बिलासपुर, 21 मार्च : पंजाब में ख़ालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के साथ लगते हिमाचल के बार्डर पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। पंजाब में चल रहे तनाव के बाद हिमाचल में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। बाहर से आ रहे वाहनों की पुलिस द्वारा जांच के बाद ही प्रदेश में एंट्री दी जा रही है। पंजाब से सटे प्रवेश द्वारों पर पुलिस की चौकसी बढ़ाने के साथ-साथ हर गाड़ी को चैक करके ही प्रदेश में एंट्री दी जा रही है। थाना प्रभारी स्वारघाट देवानंद शर्मा भी अपनी टीम के साथ हिमाचल पंजाब के प्रवेश द्वार गरामौडा में…

Read More

बिलासपुर, 21 मार्च : बिलासपुर में चल रहे राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले में चार दिवसीयकुश्ती प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलाचंद्रन द्वारा किया गया। गौरतलब है कि प्राचीन नलवाड़ी मेला में 166 सालों से राजा दीपचंद के समय सेकुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।  वही, एसपी कार्तिकेयन गोकुलाचंद्रन ने अखाड़े की पूजा अर्चना की और देशभर से आने वाले पहलवानों को शुभकामनाएं दी। बता दें कि इस बार पुरुष व महिलाएं दोनों ही दंगल में अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में बड़ी माली, हिम कुमार, बिलासपुर केसरी, सामान्य कुश्ती व हिम बाला कुश्ती का…

Read More

बिलासपुर, 21 मार्च :  विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में चैत्र नवरात्रों को लेकर दरबार को नवविवाहित दुल्हन की तरह सजाया गया है। पिछले 3 दिनों से पंजाब के कारीगर मंदिर की सजावट कर रहे है। चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से 30 मार्च तक चलेंगे। जिसमें पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली,यूपी, बिहार व अन्य प्रदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचेंगे।     मेले के दृष्टिगत प्रशासन पुलिस द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। अन्य विभागों के द्वारा भी विद्युत पेयजल, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा तैयारियां पूर्ण की जा रही है। ताकि श्रद्धालुओं को माता के…

Read More

बिलासपुर, 20 मार्च : हिमाचल प्रदेश का राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला पशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए जाना जाता है, लेकिन अब धीरे-धीरे आधुनिकता के चलते इस मेले का रंग बदलता जा रहा है। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, कुश्ती प्रतियोगिता व जरूरी चीजों की खरीद फरोख्त के लिए जाना जाने लगा है। कहा जाता है कि प्राचीन काल में जब यह मेला शुरू हुआ था उस समय पशुओं की खरीद फरोख्त मुख्य मेले का आकर्षण था। दूर-दूर से पंजाब हरियाणा से किसान अच्छी नस्ल के पशु लेकर आते थे और उनकी खरीद-फरोख्त यहां की जाती थी। अब पशुओं की खरीद फरोख्त इस मेले में…

Read More

बिलासपुर,19 मार्च : बिलासपुर का नलवाड़ी मेला कुश्ती व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेला में जो भी लोग पहुंचते हैं वह बिलासपुर के हिमाचली स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ उठाते हैं, स्वादिष्ट व्यंजन भी नलवाड़ी मेले की शान है। कुल्लू से विजय लक्ष्मी ने बताया कि वह पिछले लगातार 10-11 सालों से बिलासपुर के नलवाड़ी मेले में आती है। उसके द्वारा बनाए जा रहे गरमा गर्म सिडू एक हेल्दी फूड है, जिसमें पूरी तरह से अखरोट सोयाबीन और अन्य मसाले डाले जाते हैं। इसके अलावा मंडी से आए सोनू ने बताया कि उसकी मोमोज का…

Read More

बिलासपुर, 17 मार्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को जहां सदन में अपना पहला बजट पेश किया है। वहीं जिला के लोगों ने बजट की जमकर सराहना की है। बजट के दौरान जहां हर वर्ग का ख्याल रखा गया वहीं महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने व 1972 के लैंड सीलिंग एक्ट में बदलाव कर पैतृक संपत्ति पर बेटे व बेटी को समान अधिकार की घोषणा का महिलाओं ने जमकर स्वागत किया है। महिलाओं का कहना है कि इस घोषणा से साबित होता है कि सुक्खू सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ने व एक समान दर्जा देने के वादे…

Read More