Author: सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 17 अप्रैल : शिक्षा जीवन का आधार माना जाता है, लेकिन अगर वहीं की व्यवस्था डगमगा रही हो तो कुछ भी कहना मुश्किल है। यही हाल जिला के स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में देखने को मिल रहा है। इस महाविद्यालय के तहत कर्मचारियों के रहने के लिए बनाए गए आवास की हालत इतनी खस्ता है, उसमें रहना तो दूर दो पल टिकना भी कठिन है। यहां तक कि इन आवास के शौचालयों की हालत इतनी बदतर हो गई है कि उसमें कहीं तो दरवाजे टूटे हैं और कहीं अंदर की खस्ता हालत है। लेकिन महाविद्यालय प्रशासन का ध्यान इसकी और…

Read More

बिलासपुर, 16 अप्रैल : जिला में जिमीकंद की खेती राष्ट्रीय स्तर पर किसानों की तकदीर व तस्वीर बदलेगी। यह बात पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर हरविंदर सिंह चौधरी ने माता नैना देवी की विधिवत रूप से पूजा अर्चना करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। कुलपति हरविंदर सिंह ने कहा कि जिला में जिमीकंद, उड़द की दाल, चना की खेती की गुणवत्ता को लेकर कृषि विश्वविद्यालय प्रयासरत है। इस खेती से किसानों को बहुत फायदा मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि बरठीं क्षेत्र गन्ने की फसल के लिए जाना जाता था। यहां की शक्कर बहुत मशहूर थी। पिछले कुछ वर्षों से यहां गन्ने की फसल पूरी…

Read More

बिलासपुर, 15 अप्रैल : जनपद में पहली बार नैनो साइंस के ऊपर आधारित अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला आयोजित की जा रही है। यह कार्यशाला इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्ज के सहयोग से बिलासपुर पीजी कॉलेज द्वारा आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में करीब 80 भारत देश के अलावा विदेशी अनुसंधानकर्ता एवं भौतिक विज्ञानी भाग ले रहे हैं। छः दिनों तक चलने वाली कार्यशाला का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया गया है। इस अवसर पर इंडियन ऑफ फिजिक्स टीचर्स के अध्यक्ष पीके अहलूवालिया ने बताया कि नैनो साइंस और कंप्यूटर साइंस वर्तमान समय में हर क्षेत्र से जुड़ी होने के कारण बहुत…

Read More

बिलासपुर, 14 अप्रैल : उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल एवं महर्षि मार्कंडेय की तपोभूमि मार्कंडेय में बैसाखी मेले का आगाज हो गया है। इस मेले का शुभारम्भ सदर एसडीएम अभिषेक गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि किया।मेले के आगाज से पूर्व सभी लोगों को पगड़ी पहनाई गई व पुरे मेले से होते हुए मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें  स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मंदिर पहुंचने पर महाऋषि मार्कंडेय की पूजा-अर्चना की गई जिसके बाद मार्कंडेय मंदिर में झंडा चढ़ाया गया।  गौरतलब है कि बैसाखी पर्व पर मार्कंडेय मंदिर में हर वर्ष लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचते है जो यहां मार्कंडेय का पवित्र स्नान करने के बाद…

Read More

बिलासपुर, 13 अप्रैल : जिला में पंचायत स्तर पर नियुक्त ग्राम रोजगार सेवकों द्वारा लाखों रुपये की धांधली करने का आरोप लगाया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विकास ठाकुर का कहना है कि ग्राम रोजगार सेवकों की नियुक्ति मनरेगा के तहत डाटा एंट्री करने के लिए हुई थी। इसकी एवज में उन्हें पहले कमीशन दिया जाता था, जिसे बाद में सरकार द्वारा उन्हें स्थायी वेजेस देने का निर्णय लिया गया। मगर ऑडिट के दौरान पता चला कि विभिन्न कार्यों के जमा बिलों में बड़े स्तर पर धांधली हुई है। अधिकारियों द्वारा एक-एक ग्राम रोजगार सेवक पर लाखों…

Read More

बिलासपुर, 12 अप्रैल : जिला की पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को 1 किलो 986 ग्राम चरस सहित काबू किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम जनपद के लखनपुर के पास नाकाबंदी के दौरान मौजूद थी। आने जाने वाले सभी वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मंडी की तरफ से एक ऑल्टो कार आई, जिसका चालक पुलिस को देख घबरा गया। शक के आधार पर कार की तलाशी लेने पर व्यक्ति से 1 किलो 986 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने चरस सहित व्यक्ति को हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान दिनेश कुमार, गांव शुक्रा, तहसील सलूणी, जिला चंबा के…

Read More

बिलासपुर, 11 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश के दो होनहार सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत की बेहद ही दर्दनाक खबर मिली है। जुटाई जानकारी के मुताबिक दोनों रविवार को बिलासपुर जनपद के मलोखर क्षेत्र के सलोधा गांव से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जा रहे थे। हादसा लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुआ। हादसे की वजह नींद की झपकी बताई जा रही है। मंगलवार को दोनों भाइयो का पैतृक गांव में एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।  दो होनहार युवकों के चले जाने से समूचे बरमाणा इलाके में शोक की लहर है। हर कोई भगवान इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त…

Read More

बिलासपुर,10 अप्रैल : पुलिस ने चिट्टा (हेरोइन) सप्लाई करने वाले नाइजीरियन तस्कर को देश की राजधानी दिल्ली से दबोचने में सफलता प्राप्त की है। मीडिया से जानकारी साझा करते हुए एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि विदेशी नशा तस्कर को पकड़ने में सिटी पुलिस चौकी की टीम का विशेष सहयोग रहा है। नाइजीरियन आरोपी की पहचान मार्टीन के तौर पर की गई है।   एसपी ने बताया कि एक्शन के दौरान नाइजीरियन से कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिसमें हेरोइन बनाने के फार्मूले पर विश्लेषण किया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध नशे के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान…

Read More

बिलासपुर, 10 अप्रैल : जिला की बरमाणा पुलिस ने HRTC में सवार दो युवकों से 5.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।   जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे बरमाणा पुलिस टीम ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नाका लगाया था। इसी दौरान चंडीगढ़ से मनाली जा रही एक एचआरटीसी बस को चैकिंग के लिए रोका गया। बस का निरीक्षण करने पर दो युवकों से 5.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान चिराग यादव निवासी गजनोआ डाकघर रंधाड़ा तहसील बल्ह जिला मंडी व साहिल निवासी दखयूत डाकघर दधोल जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों को चिट्टे सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।   …

Read More

बिलासपुर, 9 अप्रैल : दिल्ली के उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया द्वारा देशवासियों के नाम पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शिक्षा के प्रति गंभीर न होने के आरोप पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। अनुराग ठाकुर का कहना है कि शराब घोटाले में संलिप्त मनीष सिसोदिया पर लगे भ्रष्टाचार के मामले पर जनता का ध्यान हटाने के लिए इस तरह की बात कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन व मंत्री मनीष सिसोदिया जेल में हैं। दिल्ली में हुए इन सभी घोटालों के पीछे किंग पिन सीएम अरविंद केजरीवाल…

Read More