Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन : प्रदेश सरकार ने पंचायती राज चुनावों की तैयारी शुरू होने के साथ ही सोलन में नगर निगम बनने की उम्मीदों पर पानी फिरता हुआ नजर आने लगा है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव अगले साल दिसंबर में होंगे। जिसमें सोलन को नगर निगम बनाने जैसी कोई बात नहीं की जा रही है। जानकारी के मुताबिक आयोग ने प्रदेश की सभी पंचायतों में मतदाता सूचियों में संशोधन का काम शुरू कर दिया है। सरकार पंचायतीराज संस्थाओं के साथ-साथ शहरी निकाय के चुनाव करवाने की सोच रही है।   नगर निगम धर्मशाला के चुनाव अगले…

Read More

सोलन: शहर में सोमवार को एक वीडियो ने सनसनी पैदा कर दी। इसमें खुद को अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले परिवार का मुखिया दो मासूम बच्चों सहित आत्मदाह की अनुमति मांग रहा है। साथ ही आखिर में सुसाइड करने की भी धमकी दे रहा है। शख्स द्वारा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। शहर के वार्ड नंबर-10 के रहने वाले शख्स ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पड़ोसी द्वारा परिवार की जबरदस्त तरीके से प्रताड़ना की जा रही है। वीडियो देखते ही पुलिस के आलाधिकारियों ने तुरंत ही टीम को घर भेज कर…

Read More

सोलन : उपायुक्त केसी चमन ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण रूप से उपयोग न कर रही हम प्लास्टिक मुक्त हिमाचल एवं प्लास्टिक मुक्त सोलन की दिशा में आगे बढ़ पाएंगे। केसी चमन आज नगर परिषद सोलन में पॉलीथीन संग्रह केंद्र का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। केसी चमन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण प्रदूषण का बड़ा कारण बनकर उभरा है। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को न कहकर हम इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के…

Read More

सोलन : जटोली-डमरोग मार्ग पाजो गांव के समीप 23 से 25 अक्तूबर, 2019 तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। इस संबंध में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।  इन आदेशों के अनुसार जटोली-डमरोग मार्ग पर पाजो गांव के समीप डंगा लगाया जाना है। इसी कार्य के दृष्टिगत इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रोका गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सोलन, उपमंडलाधिकारी सोलन तथा लोक निर्माण विभाग को उचित निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Read More

सोलन : पुलिस ने नेपाली मूल के युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सोलन के सपरून चौकी के प्रभारी हैड कांस्टेबल अम्बिलाल अपनी टीम के साथ गश्त पर रबोन में मौजूद थे। तभी एक युवक रेलवे लाइन की तरफ से सड़क की ओर आया।     जैसे ही उसने पुलिस को देखा तो वह घबरा गया और पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने शक होने पर उसको रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक से 2.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया।     पुलिस ने युवक से चिट्टे के साथ दस-दस के…

Read More

सोलन : त्यौहारों का मौसम है। दीपावली, भैया दूज सहित कई त्यौहार इस माह आने वाले हैं। त्यौहार में आपकी सेहत को मिठाइयां नुकसान न पहुंचाएं उसके लिए सोलन खाद्य सुरक्षा विभाग ने कमर कस ली है। त्यौहारी मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सोलन ने यहां स्थित कई मिठाइयों की दुकान से सैंपल भरे व उसे जांच के लिए भेज दिया है। आम जनता को त्यौहारों में बेहतर मिठाइयां मिल सकें, उसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोलन से मिठाइयों के सैंपल लिए हैं। साथ ही मिठाइयां बनाने वाले सामान की भी जांच की जा रही है। इसके साथ-साथ मिठाई बनाने वाले स्थान पर सफाई…

Read More

सोलन : चंबाघाट से केथलीघाट तक फोरलेन का काम कर रही ऐरिफ कंपनी के बरूरी साइट में संदिग्ध हालात में वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। कयास लगाए जा रहे है कि व्यक्ति टिपर से मिट्टी के साथ नीचे गिरा होगा। या वह शौच के लिए बैठा होगा। हालांकि दोनों ही स्थितियों में कही न कहीं कंपनी की लापरवाही सामने नजर आती है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बरामद किए गए शव की पहचान पुलिस ने यूपी निवासी 60 वर्षीया बैजनाथ सिंह के रूप में की है।…

Read More

सोलन : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पच्छाद उपचुनावो में अपनी पूरी ताकत झोंक चुके है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिरमौर के नारग में जनसभा को जनसंबोधित करने से पूर्व सोलन में पत्रकारो से बात करते हुए कहा कि पच्छाद की सीट पहले भी भाजपा की थी व अब भी भाजपा की ही रहेगी। इसमें कोई संशय नहीं है।    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पच्छाद सीट में किसी तरह का संशय नहीं है। भले ही दयाल प्यारी हो, लेकिन भाजपा इस सीट पर जबरदस्त जीत हासिल करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुददा नहीं है व उनका…

Read More

सोलन: हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड द्वारा उन उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे। जिन्होंने सितंबर, 2019 में अपने बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। यह जानकारी आज यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड निगम लिमिटिड के सहायक अभियंता रमेश कुमार शर्मा ने दी।  उन्होंने कहा कि काटे जाने वाले कनेक्शन की कुल संख्या 2570 है। उपभोक्ताओं द्वारा जमा न करवाई गई कुल राशि 29,81,869.95 रुपये है। इनमें 1956 घरेलू उपभोक्ता हैं। इनकी कुल राशि 15,81,394.90 रुपये है। कुल उपभोक्ताओं में से 565 व्यवसायिक उपभोक्ता हैं। इनकी कुल राशि 12,31,738.57 रुपये है। अन्य 49 उपभोक्ताओं की राशि 1,68,736.48 रुपये है।…

Read More

सोलन : सोलन से करनाल इलेक्शन डयूटी पर गए 200 होमगार्ड के जवानों में से एक जवान की अकस्मात मौत हो गई है। मौत का कारण नहाते समय हार्ट अटैक होना बताया जा रहा है। होम गार्ड का जवान राम आसरे 11/4 नालागढ़ से था। जवान करनाल पुलिस लाइन में ठहरे हुए थे।    सुबह रोल कोल के समय जब जवानों की गिनती हो रही थी उस समय जवान की मौत का पता चला। इसके बाद राम आसरे को करनाल अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read More