Author: अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

सोलन : कसौली लिट फेस्ट में वक्ताओं द्वारा संवाद के दौरान दिए गए ब्यानों पर कोई भी विवाद न करने की नसीहत देना पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार को महंगा पड़ गया है। हिन्दू जागरण मंच ने पूर्व मंत्री के इस ब्यान को गलत ठहराकर शांता कुमार के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में हिन्दू जागरण मंच ने सोलन में रैली निकालकर प्रदर्शन किया और शांता कुमार का पुतला भी जलाया। हिन्दू जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री विवेक मोदगिल व प्रांत संपर्क प्रमुख राजेश ठाकुर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा लिट फेस्ट को लेकर दिए गए…

Read More

सोलन : प्रदेश की सबसे बड़ी नगरपरिषद सोलन में नियमों-कानूनों को ताक पर रख कर अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए टैंडर प्रकिया के 29 कार्य करवाए गए हैं। जो कि विधायक कर्नल धनीराम शांडिल को रास नहीं आ रहे है। विधायक धनीराम शांडिल ने इस बाबत नगरपरिषद का दौरा कर नप के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार से मुलाकात कर नगरपरिषद के कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरतने का आग्रह किया। गौरतलब है कि शहर को एशिया के सबसे तेजी से उभरते हुए शहर में गिना जाता है। लेकिन यहां पर कई ऐसे कार्य है, जो कि पैसा मिलने के…

Read More

सोलन : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि विपक्ष उपचुनावो में आचार सहिंता के उल्लघंन का रोना रो रहा है जो कि निराधार है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पास और कोई मुददा नहीं है तो वह आचार संहिता के उल्लंघन की बातें कर रहे है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो विपक्ष उसे साबित करके दिखाए। यह बात मुख्यमंत्री ने सिरमौर के पच्छाद जाते समय सोलन में पपत्रकारों से बात करते समय कही।    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पच्छाद व धर्मशाला मे शानदार जीत का दावा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर चुनावों में…

Read More

सोलन : चंबाघाट से कैथलीघाट तक बन रहे फोरलेन में एयरऐफ कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के मजदूर होने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर आज मजदूरों में भारी  रोष देखा गया। मजदूर आज कम पर न  जाकर सीटू के बैनर तले लामबंद हो गए और कंपनी के खिलाफ धरना- प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  मजदूरों ने काम कर रहे स्थान से कंपनी कार्यालय तक रैली निकालकर अपनी नाराजगी कंपनी के सामने जाहिर की। मजदूरों की मांग है कि निकाले हुए मजदूरों को वापस काम पर रखा जाए और श्रम कानूनों…

Read More

सोलन : हमेशा विवादों में रहे विश्व के महान लेखक खुशवन्त सिंह का कसौली लिटफेस्ट भी विवादों में घिर गया है। लिटफेस्ट कभी कन्हैया कुमार, कभी भगवाधारी और वामपन्थी विचारधारा के बीच तो कभी साहित्य के उत्सव में साहित्य ही उपेक्षित जैसे फेर में फंसता रहा है। लेकिन इस वर्ष धारा 370 और मॉब लिंचिंग का मुद्दा ऐसा गर्माया की हिन्दू संगठन रोष जताने रोड पर उतर आए। यहां वक्ताओं को हिन्दू संगठनों ने आड़े हाथ लेकर पाकिस्तान का समर्थन करने पर घेर दिया। मंच से सरकार और हिंदू विरोधी बाते, ज्यादातर वामपंथी और कांग्रेसी विचार धारा के लोगों को…

Read More

सोलन:”सईया भये कोतवाल तो फिर डर काहे का”,यह बात तीन दिवसीय बृजेश्वर महादेव मेले के आयोजकों पर लागू होती है।सलोगड़ा में चल रहे मेले के दूसरे दिन जमकर जुआ चला। प्रशासन की नाक तले यह सब होता रहा, लेकिन सब मूकदर्शक बने रहे, किसी ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की। मेला कमेटी की भी बखूबी वाकिफ थी। कुछ पैसे की खातिर आयोजकों ने सरेआम जुआ खेलने की अनुमति दी व लोगों को खाली जेब घर जाने को मजबूर किया। गौरतलब है कि मेले मे जुए के तीन स्टाल लगे हुए थे, जिसमे एक के कई गुणा पैसे का लालच दिया जा रहा था।…

Read More

खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में खुली पोल  सोलन : नाम बड़े और दर्शन छोटे, यह कहावत कसौली क्लब पर चरितार्थ हुई है। पर्यटक नगरी के प्रसिद्ध कसौली क्लब देश व विदेश में अपनी एक अलग पहचान रखता है। जहां पर जाने के लिए आज भी ड्रेस कोड है। क्लब में आम व्यक्ति अंदर नहीं जा सकता।   अंग्रेजों के समय के कानून आज भी इस क्लब में लागु है। लेकिन हैरानी कि बात यह है की परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं है। जानकारी के अनुसार कसौली में चल रहे खुशवंत सिंह लिटफेस्ट के दौरान जब सभी लोग खाना…

Read More

सोलन : पुलिस आए दिन नशे के काले कारोबार पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। लेकिन चिट्टा तस्करों के होंसले बुलंद हैं। ताजा मामले में पुलिस ने एक बार फिर 68 ग्राम हेरोइन (चिटटा) बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने पंचकूला हरियाणा की तरफ़ से धर्मपुर की ओर जा रही इटीयोज कार नंबर (एचपी 64बी-1903) को राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 पर दत्तयार के समीप चैक किया तो कार चालक जय कुमार सुपुत्र अमर लाल निवासी गांव रौडी, कसौली सोलन व विरेन्द्र शर्मा उर्फ विक्की सुपुत्र नरेन्द्र कुमार निवासी गांव सनावर कसौली जिला सोलन के कब्जे से 68…

Read More

सोलन : महर्षि बाल्मीकि के 73वें जिला स्तरीय प्रकटोत्सवपर्व का वाल्मीकि सभा द्वारा आयोजन किया गया। समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का आगाज महर्षि बाल्मीकि की शोभा यात्रा से किया गया। शोभा यात्रा में भगवान राम के विभिन्न रूपों को दर्शाया गया।    शोभा यात्रा में सबसे आगे लवकुश अश्वमेघ यज्ञ का घोडा लेकर चल रहे थे। जगह-जगह भंडारों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं को दर्शाया गया। उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।  वाल्मीकि सुधार सभा के प्रधान…

Read More

सोलन : पुलिस ने गत रात थाना सदर के अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक से 30.30 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान अनुज भागटा (20) गांव खांगटा डाकघर टिक्कर तहसील रोहडू शिमला के खिलाफ दर्ज किया है। अनुज भागटा पुलिस की हिरासत में है।

Read More