सोलन : उपायुक्त केसी चमन ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण रूप से उपयोग न कर रही हम प्लास्टिक मुक्त हिमाचल एवं प्लास्टिक मुक्त सोलन की दिशा में आगे बढ़ पाएंगे। केसी चमन आज नगर परिषद सोलन में पॉलीथीन संग्रह केंद्र का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
केसी चमन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण प्रदूषण का बड़ा कारण बनकर उभरा है। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को न कहकर हम इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के कारण न केवल पशुओं को नुकसान हो रहा है अपितु इससे धरती बंजर भी बन रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी को सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े अथवा जूट से बने थैलों का प्रयोग आरंभ करना होगा।
उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को समाप्त करने के लिए पहल आरंभ की है। इस पहल के तहत सभी जिलों सहित सोलन जिला में भी पॉलीथीन संग्रह केंद्र आरंभ किए गए हैं। इन केंद्रों पर प्रदेश सरकार की योजना के तहत 75 रुपये प्रति किलो की दर से प्लास्टिक एकत्र किया जा रहा है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपने आसपास प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिए प्लास्टिक को एकत्र कर नगर परिषद सोलन के इस पॉलीथीन संग्रह केंद्र में जमा करवाएं।
उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत यह आवश्यक है कि लोग स्वेच्छा से प्लास्टिक का प्रयोग करना छोड़ें। अगर कहीं आसपास पॉलीथीन दिखाई दें तो तो उसे एकत्र कर सफाई कर्मचारियों को दें ताकि इस प्लास्टिक का पुनः चक्रण किया जा सके। उन्होंने लोगों से भी इस अभियान में सहयोग देने की अपील की।
केसी चमन ने पॉलीथीन संग्रह केंद्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर वार्ड नंबर 7 के निवासी नरेश कुमार ने 31 किलोग्राम प्लास्टिक, राजबीर ने 11 किलोग्राम तथा धर्मपाल ने 6 किलोग्राम प्लास्टिक पॉलीथीन संग्रह केंद्र में जमा करवाया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल, नगर परिषद सोलन के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार, नगर परिषद सोलन के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Latest
- काज़ा में बर्फ के नीचे दबे कूड़े कर्कट को एकत्रित कर लगाया गया ठिकाने, पर्यटकों से ये अपील….
- रीना बनी सुरेश की कवरिंग कैंडिडेट,पूर्व मंत्री की भाजपा से बगावत..18 नामांकन दाखिल
- मंडी : 4 करोड़ से बने 65 फीट के ऊंचे नए भंडार में विराजमान हुई माता बगलामुखी
- भाजपा के हुए पूर्व कांग्रेस MLA व वीरभद्र के करीबी रहे सुभाष मंगलेट, विस चुनाव में बिगाड़ा था खेल
- नशे के ओवरडोज़ से जवान बेटा खोने वाली गरीब मां की झिंझोड़ देने वाली दास्तां अपनी जुबानी…