सोलन : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पच्छाद उपचुनावो में अपनी पूरी ताकत झोंक चुके है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिरमौर के नारग में जनसभा को जनसंबोधित करने से पूर्व सोलन में पत्रकारो से बात करते हुए कहा कि पच्छाद की सीट पहले भी भाजपा की थी व अब भी भाजपा की ही रहेगी। इसमें कोई संशय नहीं है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पच्छाद सीट में किसी तरह का संशय नहीं है। भले ही दयाल प्यारी हो, लेकिन भाजपा इस सीट पर जबरदस्त जीत हासिल करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुददा नहीं है व उनका आक्रोश अपनो से है। उन्होंने कहा कि चुनाव तो आते-जाते रहते है। लेकिन कांग्रेस पार्टी का जो आक्रोश है वह अपनी ही पार्टी से है। भाजपा से नहीं है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि उपचुनावो में भाजपा को जबरदस्त जीत मिलेगी, इसमें कोई दो राय नहीं है। जनता भाजपा की नीतियो से खुश है। जो कि पच्छाद व धर्मशाला चुनावो मे एक बार फिर से देखने को मिलेगी। दयाल प्यारी पर टिप्प्णी न करते हुए मुख्यमंत्री ने बस इतना कहा कि जीत भाजपा की होगी।