सोलन: एससीईआरटी सोलन की प्राचार्या डॉ. नम्रता टिकू को प्रदेश सरकार ने उच्चशिक्षा परिषद का सदस्य नियुक्त किया है। प्रदेश सरकार ने डॉ.नम्रता टिकू को उत्कृष्ट अध्यापन, कुशल प्रशासन एवं उच्च स्तरीय शैक्षिक उपलब्धियों के आधार पर उच्चशिक्षा परिषद का सदस्य नियुक्त किया है।
डॉ .नम्रता टिकू ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका निर्वहन वह पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करेंगी। बता दे कि डॉ.नम्रता टिकू वर्तमान में सोलन स्थित एससीईआरटी में प्राचार्य के पद पर कार्यरत है।
उनके मार्गदर्शन में यह संस्थान सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। इन्होंने राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों में करीब तीस वर्ष अंग्रेजी विभाग में प्राध्यापक के तौर पर सेवाएं दी हैं। जबकि पदोन्नति के पश्चात विभिन्न महाविद्यालयों में प्राचार्य के तौर पर सेवाएं देती आ रही है।