-भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी : दीनदयाल
नाहन : भाजपा नाहन मंडल ने पार्टी का 35वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से पार्टी कार्यालय नाहन में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा ने की। इस मौके पर वर्मा ने कहा कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। जल्द ही भाजपा परिवार में 10 करोड़ सदस्य होंगे। वर्मा ने कहा कि भाजपा से जुड़ा देश का हर व्यक्ति आज अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।आज भाजपा का स्थापना दिवस हर सदस्य खुशी व उल्लास के साथ मना रहा है।
वर्मा ने कहा कि आज भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ा रही है। भारत देश को विश्व गुरू बनाने की राह पर भाजपा अपने पूरे परिवार के साथ आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विनय गुप्ता, स्नेह गर्ग, ओम प्रकाश सैनी, मोहिनी गुप्ता, विनोज शर्मा, नाहन नगर पालिका के पार्षद अशोक विक्रम, मधु अत्री, निति अग्रवाल, रेशमा रानी, नाहन भाजपा मंडल से वेद प्रकाश, सोम शर्मा, राम किशन, संजय गर्ग, विक्रम वर्मा, अविनाश गुप्ता, संजय चौहान, राकेश गर्ग, अंकुर बंसल, दीपक गुप्ता सदस्य उपस्थित रहे।