संगड़ाह, 30 दिसंबर : उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह प्रांगण में शनिवार को व्यापार मंडल ने अपना 10वां वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिला तथा पुरुष व्यवसायियों ने भाग लिया। इस दौरान एक जनसभा का भी आयोजन किया गया।
व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित प्रधान जगदीश भारद्वाज ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा के उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा की वह व्यापारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। उन्होंने बस अड्डा बाजार में सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने का भी आश्वासन दिया। इससे पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष रणजीत चौहान ने नवनिर्वाचित व्यापार मंडल की कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उनके साथ पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान योगेंद्र कपिला रवि दत्त शर्मा चेत सिंह तोमर आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान व्यापार मंडल के कार्यों में अहम भूमिका निभाने वाले व्यवसायियों और स्थानीय पत्रकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान डीजे की थाप पर महिला एवं पुरुष व्यवसायियों ने जमकर नाटी डाली व्यापार मंडल द्वारा सभी लोगों के सहभोज का भी आयोजन किया।
कार्यक्रम में दुर्गाराम शर्मा चेतन शर्मा विजय सिंह चौहान सोम प्रकाश रमेश चंद ठाकुर नेत्र प्रकाश प्रेमी दीनानाथ अरोड़ा रतन शर्मा, उजागर सिंह ठाकुर रविंद्र सिंह ठाकुर रामानंद सागर रीना सीमा, बबली, पूनम आदि के अलावा दर्जनों व्यापारियों ने भाग लिया।